Categories: Recipes

Recipe in Hindi – मूंग के कुरकुरे स्वादिष्ट भुजिए बनाए घर पर

बारिश के मौसम में गर्म गर्म पकोड़े मिल जाये तो बारिश का मजा दो गुना हो जाता है तो आइये आज हम मूंग दाल के पकोड़े या भुजीये बनाते है जो अक्सर सब को बहुत ही पसंद आते है।

मुंग दाल पकोड़ा के लिए आवश्यक सामग्री –

मूंग की दाल – 200-250 ग्राम
हरी मिर्च  – 4 -5 बारिक कटी हुयी
अदरक – 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस कर ले
जीरा –  1 चम्मच
हींग  – 1 -2 पिंच
प्याज़ – 2 काट ले
लाल मिर्च -आधा से कम चम्मच
हरा धनिया – आधी कटोरी बारीक़ कटा हुआ
नमक – स्वादानुसार
धनिया पाउडर – एक छोटी चम्मच
तेल – तलने के लिए

मूंग दाल पकोड़ा बनाने की विधि – 
मूंग दाल को 2 से 3 घंटे के लिए गला दे ,और दाल में छिलके हो तो दाल को मल मल कर छिलके निकल ले और फिर दाल को मिक्सी में पीस ले ,पर ध्यान रखे दाल को ज्यादा बारीक़ ना पीसे मोटी ही पिसे ,क्यों की मोटी पीसी दाल के पकोड़े ज्यादा टेस्टी लगते है।

अब दाल को किसी बर्तन में निकाल कर सारे मसाले मिला दे और अच्छे से मिक्स कर ले। अब पकोड़े का मिश्रण तैयार है।
कड़ाई में तेल गर्म करे और तेल गर्म होने के बाद थोड़ा थोड़ा पेस्ट कड़ाई में डालें,जितने पकोड़े  कड़ाई में आसानी से आ जाये उतने ही डाले ज्यादा ना डाले, अब पकोड़ो को अच्छा ब्राउन होने तक तल ले,फिर बाहर निकाल ले और इसी तरह सारे पकोड़े तल ले और धनिये की हरी चटनी के साथ गरमा गरम पकोड़ो का आनंद उठाये।
Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

Published by
Preeti Patel