तो आइये जानते है की कैसे हम सिर्फ 15 min में हमारे चेहरे को चमका सकते है।
1 क्लींजिंग (Cleansing ) – सब से पहले हम अपने चेहरे की क्लींजिंग करेंगे। इस के लिए हमे चाहिए कच्चा दूध और निम्बू का रस।
2 चम्मच कच्चा दूध लेकर उसमे आधा चम्मच निम्बू का रस मिलाइये और कॉटन बॉल से अपने चेहरे पर 3 – 4 min के लिए सर्कुलर मोशन में लगाइये और मसाज कीजिये ,और फिर पानी से धो लीजिये ,अब आपके फेस की क्लींजिंग चुकी है, कच्चे दूध में कई प्रकार के प्रोटीन होते है जो की फेस से गंदगी निकालने में सहायक होते है।
2 स्क्रबिंग ( Scrubbing) – Cleansing के बाद फेस को स्क्रब करना है। स्क्रब करने के लिए हमे चाहिए 2 चम्मच चावल का आटा ,एक चम्मच शहद ,और एक चम्मच कच्चा दूध। अब इन तीनो चीजों को अच्छे से मिक्स करके अपने फेस पर 5 min मसाज करेंगे जिससे की स्किन साफ और स्वस्थ हो जाएगी और स्किन से डेड स्किन सेल भी निकल जाएगी अब मसाज के बाद इस पैक को 5 min के लिए लगा रहने दे और फिर पानी से धो ले।
3 फेस पैक (Face Pack ) – scrubbing के बाद face pack लगाना है। फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच मेदा ,एक चम्मच गुलाबजल, एक चम्मच शहद और दो चम्मच कच्चा दूध को अच्छे से मिक्स करके अपने पुरे चेहरे पर अच्छे से लगाए ,ये फेस पैक स्किन के पिगमेंटेशन, सनटैन आदि को दूर करता है और स्किन को ग्लोइंग, वाइटनिंग और लाइटनिंग बनाता है। फेस पैक को 15-20 min तक सूखने दीजिये और फिर पानी से धो लीजिये।
ये ट्रीटमेंट पूरी तरह से नेचुरल है इसलिए इसके कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है। इस उपाय से आप घर ही अपना फेशियल आसानी से कर सकती है।