SKIN

अंडरआर्म्स का कालापन कैसे करे दूर घरेलू उपायों से

आजकल के फैशन के दौर में हर कोई फैशनेबल कपड़े पहनना पसंद करता है ,और कई बार बिना आस्तीन के कपड़े पहननेकी हमारी इच्छा होती है ,पर हम हमारी इस इच्छा को मार देते है क्योकि हम में से बहुत सारो के अंडरआर्म्स का कलर डार्क होता है ,अंडरआर्म्स का कलर कई वजह से काला हो जाता है ,

जैसे की – अंडरआर्म्स में शेविंग करना, हेयर रिमूवल क्रीम का बहुत जल्दी जल्दी इस्तेमाल करना या गलत क्रीम का इस्तेमाल करना जिससे की स्किन जल जाती है और गलत डियोड्रेंट्स का इस्तेमाल करने से भी अंडरआर्म्स डार्क हो जाती है , पर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्यों की डार्क अंडरआर्म्स को सरल और घरेलू उपायों की मदद से आसानी से ठीक किया जा सकता है।

 डार्क अंडरआर्म्स को ठीक करने के घरेलू उपाय –

1   आप एक कांच की छोटी सी कटोरी लीजिये ,और उसमे एक चम्मच मुल्तानी मिटटी। एक चम्मच एलोविरा जेल और एक चम्मच निम्बू का रस मिलाकर पेस्ट बना लीजिये और नहाने से 15 min पहले लगा लीजिये और सूखने पर पानी से धो लीजिये। ऐसा रोजाना कीजिये तो आपकी डार्क स्किन जल्दी ही वाइट हो जाएगी।

2    एक  बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा लीजिये ,उस में एक चम्मच पानी मिलाइये और अंडरआर्म्स पर 10 -15 min के लिए लगाकर छोड़ दीजिये ,सूखने के बाद पानी से धो लीजिये। ऐसा सप्ताह में तीन बार करे।

3    एक चम्मच बेसन में एक चम्मच खीरे का रस और और चुटकी भर हल्दी मिलाइये,अब इस पेस्ट को आप डार्क स्किन पर 10 min तक लगाकर छोड़ दीजिये, इस पेस्ट को एक दिन छोड़कर लगाइये ,आपकी डार्क स्किन जल्द ही व्हाइट हो जाएगी।

4     दो चम्मच निम्बू के रस में, आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कीजिये। और इसे अंडरआर्म्स पर लगाइये और सूखने के बाद पानी से धो लीजिये। ऐसा सप्ताह में 3 बार करे।





5    एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ आलू लीजिये उसमे दो चम्मच दही मिलाकर मिक्स कीजिये और इसे अंडरआर्म्स पर लगाइये ,इससे 5 -7 min मसाज कीजिये और फिर पानी से धो लीजिये ऐसा रोजाना करने से स्किन वाइट हो जाती है और स्किन में सॉफ्टनेस भी आ जाती है।


















6 अगर ज्यादा टाइम न हो तो निम्बू ,खीरा या आलू के पतले पतले स्लाइस काटकर उन्हें थोड़ी देर अंडरआर्म्स पर रगडिये और फिर धो लीजिये।
इन उपायों से आपके अंडरआर्म्स का कालापन बहुत ही जल्दी ख़त्म हो जायेगा।

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

Published by
Preeti Patel