SKIN

सर्दियों में स्किन को चमकाए धुप के कालेपन को हटाए। Skin glow in winter, remove the darkness of the sun

अभी ठण्ड के मौसम में हमे धुप में बैठना बहुत अच्छा लगता है l पर धुप में बैठे बैठे हमे ये पता नहीं चलता के हमारी स्किन कब टैन हो गयी है क्यों की सर्दी की धुप भले ही सुहानी लगती हो फिर भी ये स्किन को काला कर  ही देती है तो आज हम यहां इसी समस्या से छुटकारा पाने का उपाय करेंगे और जानते है फेस पैक बनाने के तरिके के बारे में l

ग्लिसरीन और चीनी का फेस पैक –सर्दियों में स्किन जो ड्राई हो जाती है तो इसमें ग्लिसरीन चेहरे हो सॉफ्ट बनाने का काम करता है और शुगर फेस की डेड स्किन सेल्स को हटाकर चमक लाती है l

          फेस पैक बनाने का तरीका – एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन में एक चम्मच शुगर को मिलाये आप चाहे तो शुगर को थोड़ा पीस ले ताकि फेस पर ज्यादा चुभन न हो और फिर इनमे आधा चम्मच निम्बू का रस मिलाये और इस पेस्ट को फेस पर लगा कर3 से 4 मिनट स्क्रब करे और फिर पानी से चेहरा धो ले l

2 खीरे का फेस पैक – स्किन केयर के लिए खीरे का उपयोग बहुत लाभकारी होता है ,खीरे का उपयोग करने से स्किन को पोषण मिलता है और स्किन की पानी की कमी पूरी हो जाती है इसलिए ये स्किन को हाइड्रेट करता है और साथ ही इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टीस पायी जाती है जिससे रंगत साफ होती है l

         फेस पैक बनाने का तरीका – खीरे का आधा टुकड़ा लेकर उसको अच्छे उसमे एक चम्मच निम्बू का रस मिलायेl और फिर पेस्ट बनाये और अपने चेहरे पर लगा ले और 10 से 15  मिनट लगा रहने दे ,फिर ठंडे पानी से चेहरा धो ले l इस फेस पैक को वीक में दो बार लगाए l

3 केले और दूध से बना फेस पैक – केला जितना बॉडी के विटामिन्स की पूर्ति करता है वैसे स्किन के लिए भी लाभकारी होता है केला स्किन को पोषण देता है जिससे स्किन नैचुरली ग्लोइंग होती है l

        फेस पैक बनाने का तरीका – केले को मैश करले और उसमे एक चम्मच दूध मिलाये और फिर इस पेस्ट में थोड़ा निम्बू का रस मिलाये फिर इस तैयार  पेस्ट को अपने फेस पर लगाए ,और 15 मिनट बाद फेस को साफ करले l ऐसा सप्ताह में दो बार करे l

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|