SKIN

गर्मियों के लिए कॉफ़ी का फेस पैक, एक बार में ही चेहरा हो जायेगा गोरा

कॉफी पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतना ही अच्छा काम यह गर्मियों में आपकी स्किन के लिए कर सकती है | तो आइये जानते है आप घर पर कॉफी का फेशियल और स्क्रब कैसे तैयार करे |

1. काफी और निम्बू का पैक –

सामग्री –

  1. एक चम्मच कॉफी पाउडर

2. एक चम्मच टमाटर का रस

3. एक चम्मच शहद

4. एक चम्मच दही

5. एक चम्मच निम्बू का रस

स्क्रब का तरीका देखे –

  1. सब से पहले अपने चेहरे पर कुछ बुंन्दे बादाम आयल की लगा ले जिससे स्क्रबिंग अच्छे से होगी|

2. चेहरे को स्क्रब करने के लिए सब से पहले आधा टमाटर ले |

3. अब टमाटर पर थोड़ी चीनी डालकर अपने चेहरे की 2 -3 मिनिट स्क्रबिंग करे |

4. अब गुनगुने पानी से फेस वाश करले |

फेस पैक बनाने का तरीका –

  1. सब से पहले एक चम्मच कॉफी पाउडर ले, अब इसमें एक चम्मच निम्बू का रस मिलाये|

2. और फिर दही और शहद भी मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार करे |

3. अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाए और सूखने तक लगा रहने दे |

4. फिर नार्मल पानी से फेस वाश करने के बाद बादाम आयल या मॉइश्चराइज़र लगा ले |

5. इस पैक का सप्ताह में तीन बार जरूर उपयोग करे |

यह भी पढ़े- टॉप 5 फेस वाश ऑयली और एक्ने स्किन के लिए | Top 5 face wash for oily and acne skin

यह भी पढ़े- Rose face Pack For Glowing Face | गर्मियों में गुलाब के फेस पैक, जवाँ निखार के लिए

2. काफी और दूध का पैक –

सामग्री –

  1. एक चम्मच काफी पाउडर

2. दो चम्मच कच्चा दूध

फेस पैक बनाने का तरीका

  1. काफी पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करले| अब इस पैक को 15 मिनिट के लिए चेहरे पर लगाए |

2. अब चेहरे को साफ पानी से धो ले|

3. इस पैक को सप्ताह में दो बार जरूर लगाए |

ये भी पढ़े –होठों का कालापन दूर करने के 15 उपाय |

गर्दन का कालापन कैसे दूर करें |

आँखों की थकान कैसे दूर करें |

3. कॉफ़ी, हल्दी और दही का पैक-

सामग्री-

  1. एक चम्मच कॉफ़ी पाउडर

2. एक चम्मच हल्दी पाउडर

3. आवश्कतानुसार दही

फेस पैक बनाने का तरीका-

  1. कॉफ़ी पाउडर, हल्दी और दही को अच्छे से मिलाकर पैक बना लें।

2. फिर इस पैक को अपने चेहरे को साफ धो कर सूखने के बाद लगाए।

3. अब 20 मिनिट तक पैक को लगाकर रखें, और फिर साफ पानी से चेहरे को धो लें।

4. यह पैक आपकी स्किन की टैनिंग हटाकर आपकी रंगत बहुत जल्दी निखार देगा।

5. इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करें।

कॉफ़ी फेस पैक गर्मियों में स्किन ग्लोइंग के लिए बहुत अच्छे रहते है, आप इन्हे इस्तेमाल करे और अपनी राय और QUESTION कमेंट करें | आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद |

अगर आपको स्किन ग्लोइंग के लिए और ज्यादा जानकारी चाहिए, तो आप kamalkitips.com से जुड़े रहे और यहाँ बताई गयी होम रेमेडी का इस्तेमाल आसानी से करके अपनी स्किन को खूबसूरत बनाइये।

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments