SKIN

एप्पल फेस पैक हर टाइप की त्वचा पर निखार लाने के लिए | Apple face Pack for Glowing Skin

Apple face Pack- सर्दियों के मौसम में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए हम कितने ही प्रकार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है और अलग-अलग स्किन टाइप के लिए अलग-अलग कितने ही प्रकार के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है और हर बार अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर खर्चा भी बहुत हो जाता है। इसलिए आज हम एप्पल के फेस पैक के बारे में जानेगे, क्योकि यह हर टाइप की स्किन के लिए फायदेमंद है। और सभी टाइप की स्किन को निखार सकते है।

एप्पल के फेस पैक नार्मल, ऑयली, ड्राई और सेंसिटिव स्किन की देखभाल के लिए फायदेमंद हो सकते है। और सर्दियों के मौसम में स्किन की ज्यादा देखभाल करनी होती है, इसलिए एप्पल के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते है।

यह भी पढ़े- इंडियास बेस्ट हर्बल फेस पैक फॉर ग्लोइंग स्किन -2021

यह भी पढ़े- 7 दिनों में पिम्पल्स के जिद्दी दागों से छुटकारा कैसे पाए

आएये जानते है एप्पल के फेस पैक को बनाने की विधि के बारे में-

1. ऑयली स्किन के लिए एप्पल फेस पैक-

ऑयली स्किन के लिए एप्पल का फेस पैक बनाने के लिए एक एप्पल का पेस्ट बना लीजिये, और फिर एक चम्मच दही और आधा चम्मच निम्बू का रस भी मिला लीजिये। और अच्छे से मिक्स कर लीजिये, फिर अपने पुरे चेहरे और गर्दन पर लगाइये और 20 मिनिट लगा कर रखने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये। यह पैक ऑयली स्किन पर चमक लाने के लिए बेस्ट है।

2. ड्राई स्किन के लिए एप्पल फेस पैक-

ड्राई स्किन की मॉइस्चराइज़िंग करने के लिए और ड्राई स्किन पर चमक लाने के लिए सब से पहले एप्पल का पेस्ट बना लीजिये और फिर इसमें एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच ग्लिसरीन मिला लीजिये और मिक्स कीजिये। फिर इस पैक को अपने पुरे चेहरे पर लगाइये और 20 मिनिट बाद पानी से धो लीजिये।

3. नार्मल स्किन के लिए एप्पल का फेस पैक-

नार्मल स्किन पर चमक लाने के लिए एप्पल को पीस कर पेस्ट बना लीजिये और फिर इसमें अंडे की सफेदी, आधा चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच दही मिक्स कर लीजिये। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये और फिर 20 मिनिट बाद पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक के इस्तेमाल से स्किन में निखार आता है।

चेहरे का कालापन मिनटों में दूर करें | Remove Blackheads From Face In Minutes

4. सेंसिटिव स्किन के लिए एप्पल का फेस पैक-

सेंसिटिव स्किन पर निखार लाने के लिए एप्पल को उबाल लीजिये और फिर छीलकर मेश कर लीजिये, अब पका हुआ आधा केला लीजिये और इसे भी अच्छे से मेश कर लीजिये अब एप्पल और केले को मिक्स कीजिये और इनमे एक चम्मच मलाई मिलाकर अच्छा स्मूथ पेस्ट बना लीजिये। अब अपने चेहरे को कच्चे दूध से साफ कर लीजिये और इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये और 20 मिनिट के बाद पानी से धो लीजिये। यह पैक आप की सेंसिटिव स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

5. चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए एप्पल फेस पैक-

चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए सब से पहले सेब को कद्दूकस कर लीजिये, और फिर एक चम्मच ताज़ा अनार का रस मिलाकर पैक बनाइये और फिर अपना चेहरा साफ करके इस पैक को लगाइये और जब पैक सुख जाये तो पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक में एंटी माइक्रोबियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण होते है।

6. सॉफ्ट स्किन पाने के लिए एप्पल फेस पैक-

सर्दियों में सॉफ्ट स्किन पाने के लिए सेब का पेस्ट बना कर इसमें दो चम्मच ओट्स और एक चम्मच शहद मिलाये, फिर अपना फेस साफ करने के बाद इस पैक को लगाए और 20 मिनिट बाद चेहरे को धोकर साफ कर लें। यह पैक आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करके स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

यह भी पढ़े– घर पर एंटी एजिंग फेसिअल कैसे करें | जवाँ त्वचा पाने के लिए होम मेड एंटी एजिंग फेसिअल

सेंसिटिव स्किन के लिए होममेड फेस पैक

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments