SKIN

सेंसिटिव स्किन के लिए होममेड फेस पैक

Sensitive Skin Face Pack- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, और आप अपनी सेंसिटिव स्किन को केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल किये बिना ही ग्लोइंग बनाना चाहती है तो आप सेंसिटिव स्किन के लिए होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कीजिये।

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको अपनी स्किन का और ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योकि की सेंसिटिव स्किन पर किसी भी प्रोडक्ट्स का उल्टा रिएक्शन हो जाता है। इसलिए आप होममेड फेस पैक का इस्तेमाल अपनी सेंसिटिव स्किन के लिए कर सकते है। और अपनी सेंसिटिव स्किन पर निखार ला सकते है।

एप्पल फेस पैक हर टाइप की त्वचा पर निखार लाने के लिए | Apple Face Pack For Glowing Skin

आइये सेंसिटिव स्किन के लिए खास होममेड फेस पैक के बारे में जानते है-

1. ओटमील और दही फेस पैक सेंसिटिव स्किन के लिए –

एक चम्मच ओटमील को दो चम्मच दही में मिक्स कीजिये, और फिर अपनी सेंसिटिव स्किन और गर्दन पर लगाइये और फिर 20 मिनिट पैक को लगा रखकर साफ पानी से धो लीजिये। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाइये ताकि आपकी स्किन के विषाक्त तत्व बाहर निकल जाये। और आपकी स्किन एक्सफोलिएट हो जाये, और साथ ही स्किन मॉइशराइज़ भी हो जाये।

2. केला और ओट्स फेस पैक सेंसिटिव स्किन के लिए –

आध पका हुआ केला लेकर मेश कर लीजिये, और फिर एक चम्मच ओटमील मिलाये और मिक्स कीजिये फिर एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से पैक बना लीजिये। अब इस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनिट के लिए लगाइये और फिर पानी से धो लीजिये। यह पैक आपकी स्किन को मॉइशराइज़ करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। और यह पैक एक एंटी-एजिंग पैक की तरह काम करता है। और स्किन को हेल्थी बनाये रखता है।

3. दही, खीरा और शहद का फेस पैक सेंसिटिव स्किन के लिए –

एक ताज़ा खीरा लेकर छिलका निकाल कर ब्लैंड कर लीजिये, और 3 चम्मच दही को अच्छे से मिला लीजिये और फिर एक चम्मच शहद मिलाकर स्मूथ पैक तैयार कर लीजिये। और फिर एक पतली परत अपने चेहरे पर लगाइये और फिर 20 मिनिट सूखने के बाद इस पैक को ठन्डे पानी से धो लीजिये। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाइये। और फिर अपने चेहरे के सनबर्न को झट से हटाइये। इसके अलावा सेंसिटिव स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए यह पैक बहुत लाभकारी है।

4. एलोवेरा और खीरे का फेस पैक सेंसिटिव स्किन के लिए

खीरे का छिलका निकालकर टुकड़ो में काट कर ब्लैंड कर लीजिये, फिर इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर मिक्स कीजिये। और फिर इस पैक की एक पतली परत अपने चेहरे पर लगाइये और 20 मिनिट लगाकर रखने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लीजिए। सेंसिटिव स्किन को यह पैक हाइड्रेट करता है और हेल्थी बनाता है।

5. गाजर और शहद का फेस पक सेंसिटिव स्किन के लिए-

गाजर में विटामिन C पाया जाता है जो आपकी सेंसिटिव स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, फेस पैक बनाने के लिए गाजर को ग्रेट करके थोड़ा पका लीजिये (2-3 मिनिट) . और फिर मेश कर लीजिये फिर इसमें शहद मिलाइये और पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाइये। और फिर पैक को सूखने दीजिये, जब पैक सुखने लगे तो नार्मल पानी से चेहरे को धो लीजिये। यह पैक आपकी सेंसिटिव स्किन को हाइड्रेट करके स्किन का निखार बढ़ाता है।

यह भी पढ़े इंडियास बेस्ट हर्बल फेस पैक फॉर ग्लोइंग स्किन -2021

Winter Skin Glowing Scrub In Hindi | सर्दियों के लिए फेस स्क्रब

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel