Dahi Besan Face Pack – दही और बेसन ये दोनों ही चीजे आसानी से घर में मिल जाती है, और यह दोनों चीजे जब साथ में मिलती है और इनका इस्तेमाल स्किन पर किया जाता है तो स्किन की कई प्रॉब्लम को ख़त्म करके त्वचा को चमकदार बनाया जा सकता है।
मार्किट में स्किन केयर प्रोडक्ट की भरमार है लेकिन इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन हमेशा हेल्दी नहीं रह सकती है। क्योकि इनमे केमिकल्स होते है जो स्किन को कुछ समय के लिए तो निखार देंगे, लेकिन बहुत ज्यादा इस्तेमाल से स्किन ख़राब होने लगती है।
लेकिन घर के उबटन स्किन पर अच्छा असर दिखाने के साथ स्किन को लम्बे समय तक हेल्दी रखते है। पहले के समय में दादी-नानी ऐसे उबटन का ही इस्तेमाल करते थे और स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखती थी।
इन उबटन का इस्तेमाल करने से स्किन से डेड सेल्स, स्किन टैनिंग, स्किन डलनेस, स्किन डैमेज और झुर्रियों जैसी स्किन प्रॉब्लम को बहुत जल्दी कम किया जा सकता है। और त्वचा को चमकाया जा सकता है।
आइये जानते है दही बेसन के फेस पैक लगाने के फायदों के बारे में –
Table of Contents
स्किन की टैनिंग को दूर कर त्वचा को चमकीला बनाने के लिए दही, बेसन और निम्बू को मिलाकर लगाने से स्किन टैनिंग और दाग़-धब्बों को बहुत जल्दी हटाया जा सकता है। इस दही और बेसन के फेस पैक के इस्तेमाल से स्किन एक्सफोलिएट हो जाती है, स्किन पर गजब का निखार आ जाता है।
मॉनसून में अगर स्किन बहुत चिपचिपी और ऑयली बनी रहती है तो जल्दी से दही और बेसन के फेस पैक का इस्तेमाल कीजिये। इस फेस पैक को लगाने से स्किन के मुँहासे और दाग़-धब्बे स्किन से गायब हो जाते है।
चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने और स्किन पर झुर्रियों को ख़त्म करने के लिए दही, बेसन का पैक लगाना बेस्ट रहता है, दही, बेसन के साथ शहद मिलाकर लगाने से स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है।
दही और बेसन के यह फेस पैक बनाने और लगाने में बहुत ही आसान है और इनका फायदा भी स्किन पर अच्छा होता है और इनके इस्तेमाल से स्किन पर कोई नुकसान भी नहीं होता है।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक लीजिये और इस आसान सी रेसिपी को शेयर कीजिये अपने फ्रेंड्स के साथ। अगर आपका कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिये।
और भी इसी तरह की स्किन के लिए फायदेमंद और जल्दी से स्किन को ग्लोइंग बनाने वाली होममेड ब्यूटी रेसिपी जानने के लिए पढ़ते रहिये, Kamalkitips.com .
आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।