Table of Contents
और अब बात आती है आयल मसाज की , जो की बालो की जड़ो को मजबूत करने के लिए अति आवश्यक है l आप एक अच्छे से आयल से हेयर मसाज कर सकती है ,और बालो के लिए सब से सुरक्षित और अच्छा आयल है नारियल आयल , जो आसानी से हमारे घर में मिल जाता है , आप आयल को हल्का सा गुनगुना कर के अंगुलियों के पोरो से बालो की रुट में मसाज कीजिये ,पर एक दम हलके हाथो से ,और स्लो तरिके से, जिससे की ब्लड सर्कुलेशन होगा और बाल मजबूत बनेगे , आप रात को मसाज कर के सुबह किसी माइल्ड शैम्पू से बालो को धो ले l
बारिश की सीजन में बाल बहुत रूखे हो जाते है , उन्हें मुलायम बनाये रखने के लिये बालो में आवला, रीठा , या शिकाकाई पाउडर का मास्क लगाए ये मास्क आप को बस 15 -20 मिनट ही लगाना है ,और उस के बाद बालो को धो लेना है , ये तरीका आप के बालो को किसीभी शैम्पू या कंडीशनर से ज्यादा मुलायम और चमकदार बनाएगा l
आवला , रीठा ,और शिकाकाई का मास्क बनाने के लिए आप एक- एक छोटी चम्मच तीनो पाउडर की लीजिये ,और उस में आप के बाल गीले होने जितना पानी मिलाइये और अब या तो आप इसे उबाल कर और फिर ठंडा कर के बालो में लगाइये या इस मिश्रण को किसी लोहे के बर्तन में 2 -3 ऑवर के लिए गलाइए और फिर लगाइये ,और फिर धो लीजिये , ऐसा वीक में दो बार जरूर करे आप के बल सुन्दर और चमकदार हो जायेगेl
उपरोक्त तरिके सिर्फ बारिश में ही नहीं किसी भी मौसम में बालो की देख भाल के लिए बहुत ही कारगर उपाय है और दूसरे महगे प्रोडक्ट की तुलना में बहुत ही सस्ते है और इनसे बालो को कोई नुकसान भी नहीं होता है क्योकि ये नेचुरल है ,इसलिए आप इन तरीको को अपनाकर अपने बालो को खूबसूरत बना सकती है l और अगर इस आर्टिकल में कोई कमी है तो आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दे | और आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद |