SKIN

मानसून में बरकरार रखे स्किन का निखार

बारिश का मौसम आते ही आप झूम उठती है | क्यों की आप को झुलसती गर्मी ,और उस से होने वाली टैनिंग, सनबर्न आदि से राहत मिलती है | आप इस मौसम में इतना खो जाती है की अपनी स्किन का ध्यान ही नहीं रखती l जी हां,बारिश अपने साथ लाती है नमी भरा मौसम , जिससे चिपचिपाहट होती है और कई तरीको के इन्फेक्शन की आशंका भी बनी रहती है | आप इन तरीको से बारिशो में भी अपनी स्किन का निखार बरकरार रख सकती है |

1. केला-

मानसून  में केला चेहरे पर ज़बरदस्त निखार लाता है ,आप पका केला मैश कर के उस में थोड़ा सा निम्बू  और शहद मिलाये  | और इस पैक को अच्छी तरह चेहरे और गर्दन पर लगाए और सूखने पर धो ले  | ये आप को नमी से होने वाले इन्फेक्शन से बचाएगा  |

2. टमाटर-

दूसरा तरीका है टमाटर, जी हां! ये आप की स्किन में निखार लाने में बहुत मदद कर सकता है , इसके लिए आप को टमाटर का रसीला भाग अपनी स्किन पर लगाना है और सूखने तक रखना है और फिर चेहरा धो लेना है, आप को आपकी स्किन काफी बेहतर नजर आएगी |

3. एलोविरा-

एलोविरा के बारे में तो हम सब जानते ही है ,तो एलोविरा को सीधे पत्ती  द्वारा उपयोग कर सकते है या एलोविरा जेल भी उपयोग कर सकते है ,दोनों ही तरिके से यह आप क चेहरे में नई जान डाल देगा l

4. टोनिंग-

टोनिंग – यह एक बेस्ट उपाय है स्किन को ग्लोइंग करने के लिए l इस के लिए आप एक अच्छा टोनर यूज़  कर सकती है , जिससे की आपकी स्किन के पोर्स ओपन होंगे और स्किन ज्यादा मॉइस्चर ले पायेगी l

5. डाइट-

अब सब से लास्ट और कारगर उपाय है सही और हेल्थी डाइट l जो की हर किसी के  लिए इम्पोर्टेन्ट होती है l इस लिए बारिश की सीजन में स्पाइसी और बाहर के खाने से बचे और विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट ले जो की आप की स्किन को भरपूर पोषण दे सके l

ऊपर के तरीको से मानसून में भी स्किन को शाइनियर रखा जा सकता है और अगर इस आर्टिकल में कुछ कमी रह गयी है तो आप कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे | इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद |

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|