सर्दियों में चेहरे की रंगत वापस लाने के घरेलु उपाय
Winter Skin Care- सर्दियों में चेहरे का निखार खो जाता है। और स्किन ड्राई और खींची-खींची होने के साथ ही काली पड़ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसी प्रॉब्लम होती है तो आपको दादी-नानी के घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाना चाहिए।
और सर्दियों के मौसम में नमी की कमी होने के कारण त्वचा में रूखापन आ जाता है। और मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स भी स्किन को मॉइशराइज़ करने में सक्षम नहीं हो पाते है। लेकिन कई ऐसे घरेलू नुस्खे है जो स्किन की ड्राईनेस को दूर करके चेहरे की रंगत को वापस ला सकते है।
सब से पहले अवोकेडो को मैश कर लीजिये और फिर दो चम्मच मैश किये हुए अवोकेडो में एक चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाबजल और आधा चम्मच हल्दी मिला लीजिये और मिक्स कर लीजिये।
फिर तैयार फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए।
फिर 10-15 मिनिट पैक को सूखने दीजिये और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये।
इस पैक का सप्ताह में एक बार इस्तेमाल करने से स्किन को मॉइशराइज़ और ग्लोइंग बनाया जा सकता है।
इस पैक में अवोकेडो होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा होती है, जो चेहरे की रंगत को वापस लौटाने में मदद करता है।
2. कॉफ़ी मास्क-
एक बड़ा चम्मच कॉफ़ी पाउडर लेकर, उसमे थोड़ा कोको पाउडर, शहद और दूध मिला लीजिये और मिक्स कर लीजिये।
अब इस तैयार मास्क को 20 मिनिट अपने चेहरे पर लगाइये और फिर पानी से धो लीजिये।
इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार किया जा सकता है।
यह पैक आपकी स्किन के मुंहासों को ख़त्म करने के लिए फायदेमंद है।
और आपकी स्किन को बहुत अच्छी तरह रिपेयर भी करता है।
3. दही फेस पैक-
दही फेस आपके चेहरे की रंगत को बहुत जल्दी वापस ला सकता है, इसके लिए दो बड़े चम्मच दही में, एक चम्मच शहद और एक-दो चुटकी हल्दी को मिला लीजिये।
अब सभी चीजों को आपस में मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाइये।
और 20 मिनिट बाद अपने चेहरे को धो लीजिये।
इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से आपकी स्किन चमकीली बन जाएगी।
और स्किन से मुंहासों को भी हटाया जा सकता है।
4. बादाम तेल का इस्तेमाल-
बादाम का आयल स्किन के लिए बेस्ट मॉइशराइज़र होता है। बादाम ऑइल से रोजाना रात को सोने से पहले मसाज कीजिये।
और फिर ऐसे ही छोड़ दीजिये, फिर सुबह चेहरे को धोइये।
बादाम आयल आपकी स्किन की रंगत निखारने के साथ स्किन को मॉइशराइज़ भी करता है।
BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|
View Comments