Homemade Tomato Facial for Skin Tanning- टैनिंग की प्रॉब्लम आये दिन हर किसी को होती रहती है। और यह टैनिंग होने से स्किन का कलर बहुत डल दिखाई देने लगता है। और सर्दियों में धुप सेकने से और गर्मियों में घर से बाहर जाने से स्किन टैनिंग बहुत तेज़ी से हो जाती है। इसलिए धुऑ में जाने से 20 मिनिट पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना है। और अगर फिर भी स्किन पर टैनिंग हो जाती है तो आपको होममेड टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए। होममेड टिप्स में आपको टमाटर का इस्तेमाल करना चाहिए, टमाटर आपकी स्किन टैनिंग को जल्दी से ख़त्म करने में सहायक होता है।
Table of Contents
टोमेटो क्लीन्ज़र बनाने के लिए टमाटर का रस निकाल लीजिये, फिर इसमें एक चम्मच नीम का पाउडर मिला लीजिये और फिर अपने चेहरे पर लगाकर मसाज कीजिये और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये। यह बेस्ट क्लीन्ज़र है।
टमाटर से टैनिंग को हटाने के लिए स्क्रब बनाने के लिए एक टमाटर को आधा काटकर इसके ऊपर चावल का आटा लगाइये और फिर अपनी टैनिंग वाली स्किन पर लगाइये और रब कीजिये फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये।
टमाटर का टैनिंग रिमूवल पैक बनाने के लिए टमाटर को कद्दूकस करके रस निकाल लीजिये और फिर इसमें एक चम्मच चावल का आटा और आधा चम्मच हल्दी मिला लीजिये, फिर मिक्स करके अपने फेस पर 20 मिनिट के लिए लगाइये। और फिर पानी से धो लीजिये। इस पैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कीजिये स्किन टैनिंग बहुत जल्दी ख़त्म हो जाएगी।
टमाटर को बिच से कट करके इसपर बेसन और शहद डालकर अपने फेस पर 5 मिनिट मसाज कीजिये, जब पैक पुरे चेहरे पर अच्छे से लग जाये तो 10-15 मिनिट लगा रहने दीजिये और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक का सप्ताह में तीन बार प्रयोग करें स्किन जल्दी से ग्लोइंग बन जाएगी।
टमाटर का रस निकाल कर एक बाउल में इकट्ठा कर लीजिये, फिर इसमें एक चम्मच निम्बू का रस और एक चम्मच दही मिला कर पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाइये, और मसाज कीजिये। फिर 20 मिनिट इस पैक को लगाकर रखिये। फिर नार्मल पानी से फेस को वाश कर लीजिये।
टमाटर का रस निकाल कर प्यूरी बना लीजिये, और फिर मुल्तानी मिटटी मिलाकर मिक्स करके पैक बना लीजिये। और फिर अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनिट के लिए रखिये। और ध्यान रखे की इस पैक को लगाने के बाद आपको बिलकुल बात नहीं करनी है तो आपकी स्किन पर झुर्रियाँ आ सकती है।
ग्लोइंग और बेदाग खूबसूरती के लिए ऑरेंज फेशियल। Orange Facial For Glowing Skin
View Comments