Skin Tanning Homemade Face Mask- गर्मियाँ आते ही स्किन पर टैनिंग होने लगती है। और स्किन कलर दो शेड में बंट जाता है। अगर आपको भी यही प्रॉब्लम हो गयी है तो आपको यहाँ बताये गए फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए, ये मास्क आपकी स्किन की टैनिंग को बहुत जल्दी ख़त्म कर देंगे।
गर्मियों के मौसम की शुरुआत लगभग हो ही चुकी है और गर्मियाँ आते ही सूरज की रौशनी तेज़ होने से स्किन टैनिंग हो जाती है। ऐसे में आप मार्किट में उब्लब्ध प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन यह भी स्किन से टैनिंग को हटाने में नाकामयाब ही रहते है। पर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योकि आज हम खास फेस पैक के बारे में जानेगे जो की स्किन टैनिंग को बहुत जल्दी ख़त्म कर देंगे।
रूखी त्वचा को सॉफ्ट बनाने के लिए बेस्ट फेस पैक। Best Face Pack To Make Dry Skin Soft
Table of Contents
बादाम बॉडी के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है बादाम स्किन का कलर हल्का करने में मदद करता है। बादाम और दही का पैक बनाने के लिए बादाम को पीस कर, एक चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाइये और मिक्स करके इस पैक को अपने चेहरे पर 15 मिनिट के लिए लगाइये और फिर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथ से स्क्रब करते हुए निकाल दीजिये फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये।
टमाटर और मुंग दाल का मास्क बनाने के लिए एक चम्मच मुंग दाल को भिगो दीजिये और फिर दाल को पीस कर, टमाटर का पल्प इसमें मिलाइये और 20 मिनिट तक लगाकर रखिये। फिर साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये। मुंग दाल डेड सेल्स को निकाल कर स्किन को साफ करती है और टमाटर स्किन टोन करके, ग्लो लाता है। इसलिए यह पैक स्किन की टैनिंग हटाने में बहुत मददगार होता है।
अगर आपकी ड्राई स्किन है तो यह मास्क स्किन की ड्राईनेस को ख़त्म करके स्किन की टैनिंग को भी ख़त्म करता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक कप दूध को गर्म होने के लिए रखें और फिर केसर के धागे डालें और कुछ देर के लिए और गर्म करें फिर दूध को ठंडा करके कॉटन बॉल से अपने फेस पर लगाए और 20 मिनिट तक लगाकर रखे फिर नार्मल पानी से चेहरे को धो लें।
स्किन की टैनिंग को हटाने के लिए यह मास्क बेस्ट है। इस मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच खीरे का जूस, एक चम्मच तरबूज का रस और 2 चम्मच मिल्क पाउडर को लेकर सब को मिक्स कर लीजिये, फिर इस पैक को आधे घंटे के लिए अपने चेहरे पर लगाइये और फिर नार्मल पानी से धो लीजिये।
View Comments