SKIN

घर पर गोल्ड फेशियल कैसे करें | How to do Gold Facial at Home

Facial At Home- फेशियल का नाम लेते ही हर किसी के चेहरे पर चमक आ जाती है। और फिर हम ऐसे फेशियल के बारे में सोचते है जो हमारी स्किन की प्रॉब्लम जैसे- पिम्पल, एजिंग की समस्या, टैन हुई स्किन की प्रॉब्लम को दूर करके स्किन में शानदार ग्लो ला सके।

इसलिए आज हम बात करेंगे गोल्ड फेशियल के बारे में, क्योकि यह फेशियल आपके फेस की सारी प्रॉब्लम को दूर कर सकता है। पर अब आप सोच रही होंगी की गोल्ड फेशियल तो बहुत महँगा फेशियल है तो आपको चिंता की जरूरत नहीं है क्योकि आप अपने घर में मौजूद इंग्रेडिएंट्स से भी गोल्ड फेशियल कर सकती है और वैसा ही ग्लो पा सकती है जैसा आपको पार्लर में बहुत सारे पैसे खर्चा करने के बाद मिलता है या कभी-कभी नहीं भी मिलता है।

Rose Face Pack For Glowing Face | गर्मियों में गुलाब के फेस पैक, जवाँ निखार के लिए

परन्तु घर पर फेशियल की बताई गयी विधि से फेशियल करने के बाद आप निश्चित ही ग्लो करने लगेगी।

गोल्ड फेशियल के फायदे-

  1. गोल्ड फैशियल आपकी स्किन के पिम्पल को खत्म करके उनके दाग़-धब्बे भी हटाता है।
  2. गोल्ड फेशियल आपकी स्किन की टैनिंग को ख़त्म कर देता है।
  3. गोल्ड फेशियल मेलेनिन का उत्पादन कण्ट्रोल करता है।
  4. गोल्ड फेशियल स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
  5. गोल्ड फेशियल डेमेज हुई सेल्स को रिपेयर करता है।
  6. गोल्ड फेशियल स्किन पिगमेंटेशन को कण्ट्रोल करता है और स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाता है।

गोल्ड फेशियल के लिए जरूरी स्टेप्स-

1. गोल्ड क्लीन्ज़र।
2. गोल्ड एक्सफोलिएटर।
3. स्टीमिंग।
4. फेस मसाज।
5. गोल्ड फेस पैक।
6. सीरम।

1. क्लीन्ज़र-

आवश्यक सामग्री-

  1. 2-3 चम्मच दूध।
  2. रुई।
  3. एक कटोरी

क्लीन्ज़र बनाने और इस्तेमाल का तरीका-

  1. चेहरे की क्लीनिंग के लिए 2-3 चम्मच दूध को एक कटोरी में लें, और फिर रुई की सहायता से अपने पुरे चेहरे और गर्दन पर लगाए।
  2. और फिर सर्कुलर मोशन में 5-7 मिनिट अपने चेहरे और गर्दन की मसाज करें।
  3. फिर सूखने तक मिल्क को लगा रहने दे और फिर तुरंत चेहरे को धो लें।

2. गोल्ड एक्सफोलिएटर-

आवश्यक सामग्री-

  1. एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
  2. एक चम्मच चावल आटा।
  3. एक चम्मच निम्बू का रस।
  4. एक चम्मच शहद।

गोल्ड एक्सफोलिएटर बनाने और इस्तेमाल का तरीका-

  1. एक्सफोलिएटर बनाने के लिए सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स करलें।
  2. फिर 3-4 मिनिट ओनली अपने चेहरे और गर्दन पर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें।
  3. और फिर पानी से धोलें।

3. स्टीमिंग-

अब आपको स्टीमिंग करनी होगी। 4-5 मिनिट अपने पुरे चेहरे पर अच्छे भाप ले और चेहरे को साइड और ऊपर निचे करके भाप लेने के बाद रुई से अपने चेहरे को पोंछ लें। जिससे धूल-मिटटी, बैक्टीरिया और डेड सेल्स अच्छे से साफ हो जाये।

4. फेस मसाज-

आवश्यक सामग्री-

एक छोटा चम्मच दही।
एक छोटा चम्मच फेंटा हुआ अंडा।
एक विटामिन E कैप्सूल।

फेस मसाज की विधि-

  1. अब दही, अंडा और विटामिन E कैप्सूल मिलाये (अगर आपको दही और अंडे का इस्तेमाल नहीं करना आप एलोवेरा जेल ले सकती है) |
  2. अब अपने हाथो को थोड़ा गिला करके मसाज क्रीम को लें और अपने चेहरे गर्दन की मसाज 10 मिनिट तक करें।
  3. मसाज करते टाइम पुरे फेस की मसाज होनी चाहिए।
  4. मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
  5. और स्किन टोन में सुधार होता है।

5. गोल्ड फेस पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. एक चम्मच दही।
  2. एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
  3. आधा चम्मच निम्बू का रस।
  4. आधा चम्मच नारियल तेल।
  5. एक चम्मच शहद।

गोल्ड फेस पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-

  1. आवश्यक सामग्रियों को मिक्स करलें।
  2. और फिर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए और 20 मिनिट लगा रहने दे।
  3. फिर पैक को सादे पानी से धो लें।
  4. यह पैक आपकी स्किन में निखार लाएगा।
  5. अगर आपको कभी फेशियल की ज्यादा स्टेप्स का टाइम न हो तो आप केवल स्किन को एक्सफोलिएट करके और यह पैक लगाले। आपके चेहरे में निखार अवश्य ही आजायेगा।

6. सीरम-

अब गोल्ड फेशियल की लास्ट स्टेप में आप अच्छा वाला सीरम लें और अपने चेहरे पर लगाए और 2 मिनिट सीरम की हल्के-हल्के मसाज करके छोड़ दे और फिर रिलेक्स हो जाये। या सीरम की जगह आप अच्छा वाला मॉइशराइज़र भी लगा सकती है। या आप गोल्ड क्रीम अपने फेस पर लगाए और 10 मिनिट क्रीम को लगाकर रखें, फिर रुई से साफ करलें।

7 HALDI FACE PACK | डार्क स्पॉट्स हटाने और बेदाग़ निखार के लिए हल्दी पैक का इस्तेमाल करें

अब आपके रूप को निखारने वाली गोल्ड फेशियल की सारी स्टेप्स पूरी हो चुकी है और वो भी घर बैठे। आप गोल्ड फेशियल इसी बताई गयी विधि अनुसार करें और फिर अपना रूप निखारे और अपने चेहरे पर चमक लाये। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर और लाइक करें। और इसी तरह की होम रेमिडीज, जो आपके लिए फायदेमंद है, जानने के लिए KamalKiTips.Com से

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments