एक रात में पिम्पल हटाने का तरीका- पिम्पल तो लगभग हम सभी के फेस पर आते है और वो भी थोड़े थोड़े दिन में| थोड़े से घर से बाहर गए की साथ में पिम्पल ले के आएंगे और थोड़ा सा मेकउप किया नहीं की माथे पर पिम्पल आ जायेगा तो इन पिम्पल को हम आने से तो नहीं रोक सकते है परन्तु एक रात में इन पिम्पल को हटाने का तरीका जरूर ट्राय कर सकते है|
तो आइये जानते है हम पिम्पल को एक रात में कैसे हटाए इस तरिके के बारे में |
1. पान के पत्ते का पैक लगाने से आप पिम्पल को एक रात में हटा सकते है, पान के पत्ते का पैक बनाने के लिए 3-4 पान के पत्ते लें और पीसकर पेस्ट बना लें, अब इसमें चंदन पाउडर और बेसन मिला लीजिये फिर इस पैक को अपने फेस पर 15 मिनिट लगाए और ठन्डे पानी से चेहरा धो लें|
2. चुटकी भर हल्दी को एलोवीरा जेल में मिलाकर पिम्पल पर लगाए और 15 मिनिट बाद कॉटन से साफ करलें, इससे आपका पिम्पल गायब हो जायेगा|
3. 10 पुदीने की पत्तियों को पीस कर उनका रस निकाल लें और फिर इस रस में चुटकी भर बेसन मिलाकर अपने पिम्पल पर लगाए और 15 मिनिट बाद गीले कॉटन से हल्के से साफ करलें|
4. थोड़े से एलोवीरा जेल में एक बून्द टी-ट्री एसेंशिअल ऑइल की मिलाये और रात को अपने पिम्पल पर लगा लें और फिर सुबह साफ कर लें, इससे आपके फेस का पिम्पल बहुत हद तक कम हो जायेगा |
5. आधा चम्मच मुल्तानी मिटटी में आधा चम्मच दही मिलाकर मिक्स करलें और फिर इस पेस्ट को 20 मिनिट के लिए पिम्पल पर लगाए और फिर साफ करलें | अगर पुरे फेस पर पिम्पल है तो आप इंग्रेडिएंट्स की मात्रा बढ़ा कर अपने पुरे फेस पर लगा सकती है|
6. चंदन पाउडर में एलोवीरा जेल मिक्स करके अपने पिम्पल पर लगाए और ये आपके चेहरे से पिम्पल को साफ कर देगा |
7. ताज़ा टमाटर का रस अपने पिम्पल्स पर लगाकर 20 मिनिट बाद ठन्डे पानी से फेस वाश करलें| यह आपकी स्किन से पिम्पल हो हटा देगा|
8. दालचीनी का छोटा सा टुकड़ा लेकर और पीस लें और फिर आधा चम्मच शहद मिलाकर मिक्स करके अपने फेस पर सोने से पहले लगाए, और पूरी रात लगा रखकर सुबह ठन्डे पानी से धो लें| इससे आपका फेस बेदाग हो जायेगा |अगर ज्यादा पिम्पल है तो आप इंग्रेडिएंट्स को मात्रा बड़ा ले| यानि एक चम्मच दालचीनी पाउडर और दो-तीन चम्मच शहद मिक्स करलें|
9. 5 नीम की पत्तियों और 8 तुलसी की पत्तियों साफ करके पीस लें और फिर इस पेस्ट को 20 मिनिट के लिए पिम्पल पर लगाए इससे आपके फेस को ठण्डक महसूस होगी और पिम्पल गायब हो जायेगा|
10. अपने फेस को दिन में दो बार हर्बल फेस वाश से धोये, खूब पानी पिए, बार बार अपने हाथों को फेस पर ना लगाए,एक्सपायर हो चुके ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिलकुल ना करें और हेल्थी डाइट रखें।
इन सब तरीकों में से आप को जो सही लगे वो तरीका आजमाए और अपने फेस से पिम्पल को हटाए |
यह भी पढ़े- Musk Melon Face Pack in Hindi-गर्मियों में खरबूजा फेस पैक
View Comments