गर्मियों में सनटैन होना कोई नई बात नहीं है क्यों की गर्मी की धुप में जाने से थोड़ी देर में ही स्किन टैन हो जाती है और हर समय हम स्किन को छुपा कर या कवर भी नहीं रख सकते है क्योकि कभी ना कभी तो हमे बिना कवर हुए भी घर के बाहर जाना ही पड़ता है पर हम चाहते है की हम खुले- खुले धुप में घूम आये और हमारी स्किन टैन भी ना हो तो हमे सनटैन हटाने के बेस्ट तरिको (How To Remove Sun Tan From Face Overnight) को घर पर आकर तुरंत करना पड़ेगा| ताकि स्किन की रंगत अगर दो रंग की हो गयी है तो स्किन से टैंनिग को हटाया जा सके|
Table of Contents
जैसे ही आप धुप से घर में आते है तो आपको सब से पहले टमाटर का मास्क लगाकर Taning को हटाना है इसके लिए आप एक टमाटर से एक चम्मच रस निकाल कर,इस रस में निम्बू के रस की कुछ बुँदे डाल कर मिला ले| और अब इस मास्क को चेहरा धोने के बाद 15 मिनिट के लिए लगाए, और फिर ठन्डे पानी से फेस वाश करले| इस पैक से आपकी स्किन टैनिंग हट जाएगी और स्किन साफ हो जाएगी|
सेंसिटिव स्किन के लिए आप आटे का पैक ट्राय करे, इस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच आटे में ,आधा चम्मच हल्दी और फिर गुलाबजल मिलाये और अब इस पैक को अपने फेस पर 20 मिनिट तक लगा कर रखे और फिर सूखने पर हल्के हल्के मसाज करते हुए निकाले, और फिर पानी से धो ले|
एक ताज़ा खीरा लेकर कद्दूकस करले,उसमे दो चम्मच दूध और निम्बू के रस की कुछ बुँदे मिलाकर पेस्ट बना ले, अब इस पैक को टैन्ड स्किन पर लगाए और सूखने दे| अब पानी से धो ले और इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से टैनिंग हट जाएगी और स्किन में निखार आएगा |
2-3 चम्मच बेसन को 2 चम्मच दही में में मिलाये और फिर एक चम्मच गुलाब जल भी मिला कर मिक्स करे, और फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाए और 20 मिनिट लगा रहने दे और फिर फेस वाश करले| यह पैक आपकी स्किन टैनिंग हटाने में बहुत मदद करेगा,और आप को एक चमचमाता और ग्लोइंग फेस देगा|
चंन्दन का पाउडर सभी तरह की स्किन प्रॉब्लम को जड़ से मिटाने का काम करता है, यह एक बेतरीन टैन रिमूवर है ,चंदन के पाउडर में गुलाबजल मिलाकर अपने फेस पर लगा ले और फिर 20 मिनिट लगा रहने दे| इस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन से टैनिंग ख़त्म हो जाएगी साथ ही स्किन ठंडी और ताज़ी रहेगी|
इन पैक के इस्तेमाल से आप आसानी से अपनी स्किन को डी-टैन कर सकते है| अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेंट जरूर करे | आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद| और भी ऐसे ही घरेलू और आसान परन्तु प्रभावी नुस्खे जानने के लिए जुड़े रहे KAMALKITIPS.COM से |
View Comments