स्कैल्प की खुजली-क्या आपको भी स्कैल्प यानि सिर की त्वचा में खुजली की समस्या है, यानि बालों को धोने के बाद और शैम्पू करने के बाद भी आप को यह प्रॉब्लम है, क्यों की हम में से कई को डैंड्रफ की वजह से खुजली होगी, परन्तु बहुतों को डैंड्रफ के बिना भी स्कैल्प पर और अधिकतर चोटी बनाने वाली जगह, यह खुजली की प्रॉब्लम होती है| तो इस प्रॉब्लम के लिए क्या किया जाये, जिससे की आपके साफ-सुथरे बालों और स्कैल्प में खुजली की प्रॉब्लम से आपको, बिना किसी हार्मफुल केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल किये बिना ही, छुटकारा मिल जाये | क्यों की अगर आप मार्किट के हार्मफुल प्रोडक्ट्स का खुजली के लिए इस्तेमाल करती है तो हो सकता है ये प्रोडक्ट्स आपकी आँखों को नुकसान पहुँचाये या किसी प्रकार की एलर्जी का कारण बन सकते है|
इसलिए आइये जानते स्कैल्प की खुजली को कैसे दूर करें, इस के आसान, घरेलू और प्राकृतिक उपायों के बारे में-
यह भी पढ़े- Face Skin Tightening Tips-चेहरे की झुर्रियाँ,आँखों के निचे की झुर्रियॉ हटाने के उपाय।
Table of Contents
आपको अगर बिना डैंड्रफ के ही स्कैल्प पर खुजली है तो आप अपनी स्कैल्प पर दही लगाए, (लेकिन अगर डेंड्रफ भी है तो दही में निम्बू मिलाकर स्कैल्प पर लगाए)| और अब दही से अपनी सिर की त्वचा यानि स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करे और अगर आपके बाल ड्राई हो गए है तो आप अपने बालों की पूरी लम्बाई पर दही को लगाए और सिर्फ स्कैल्प में खुजली है तो सिर की त्वचा पर दही से मसाज करें और दो घंटे तक अपने बालों में दही को लगा रहने दे| आपकी स्कैल्प ड्राई हो जाने की वजह से खुजली की प्रॉब्लम पैदा होती है| दही में लेक्टिक एसिड पाया जाता है जो स्कैल्प और बालों को नरिशमेन्ट देता है जिससे आपकी खुजली की प्रॉब्लम दूर होती है| आप सप्ताह में केवल दो बार अपने बालों में दही लगाए आपको रिजल्ट मिल जायेगा|
ध्यान रहें- ध्यान रखें की दही को फ्रीज में से निकाल कर तुरंत कभी भी अपने सिर में नहीं लगाए, पहले दही को तीन से चार घंटे फ्रीज़ से बाहर निकाल कर रख दे, उसके बाद ही दही को बालों में लगाए|
ये भी देखें- Summer Skin Care-गर्मियों में चेहरे का कालापन दूर करने के उपाय|
स्कैल्प की खुजली को ख़त्म करने के लिए दूसरा तरीका है नीम का तेल और नारियल का तेल| इन दोनों तेलों को मिक्स करके अपने स्कैल्प पर लगाए और मसाज करें, फिर दो घंटा लगा रहने दे,और फिर बालों को साफ पानी से धो ले| यह तेल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है जो की आपकी स्कैल्प पर हो रहे फंगल इन्फेक्शन, रुसी और लालिमा को भी ठीक करता है| जिससे आपकी स्कैल्प में खुजली लगना बंद हो जाती है| इस तेल का उपयोग चार-पांच बार करने से ही आपकी स्कैल्प से खुजली चली जाएगी|
ये दोनों तरिके बहुत ही बेस्ट तरिके है सिर की त्वचा से खुजली को ख़त्म करने के लिए| आप इन तरीको को आजमाए और अपनी प्रॉब्लम से छुटकारा पाए|
और अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो कमेंट जरूर करें| आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद|
यह भी पढ़े– काले पैरों और काले हाथों को गोरा कैसे करें |
View Comments