अगर आपके पास दिन में स्किन केयर के लिए टाइम नहीं है तो आज हम आपको रातों रात गोरा होने के उपाय बतायेगे, इन उपायों को आप रात को सोने से पहले करे और फिर आराम से सो जाये, जब आप सुबह जागेगी तो आपको अपने फेस में बहुत ही अच्छा निखार दिखाई देगा। इन उपायों को आप रोजाना या सप्ताह में तीन बार अवश्य करें, जिससे की आपकी स्किन का खोया हुआ निखार वापस आजाये। इन फेस पैक का इस्तेमाल हम इसलिए करते है क्यों की हमारी जो टैन हो गयी है और निखार छिप गया है वो निखार इन उपायों से वापस आजाये।
और इसके आलावा आप कोई सा भी काम करती हो, चाहे धुप में पसीने में, आप इन उपायों से अपना निखार बरकरार रख सकती है।
आइये जानते है रातों रात चेहरे को गोरा बनाने वाले उपायों के बारे में-
Table of Contents
एलोवेरा जेल आपकी स्किन को बहुत अच्छे से पोषित करता है और यह आपकी स्किन को बहुत जल्दी हील करता है। इसलिए रात को सोने पहले आप अपना चेहरा साफ धो लें और फिर एलोवेरा जेल लगा लें, और फिर रात भर के लिए एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगा हुआ ही छोड़ दे। और सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें। यह आपकी स्किन को बहुत अच्छी तरह निखार देगा।
एक चम्मच हल्दी पाउडर को तीन चम्मच निम्बू के रस में मिलाले, और फिर अपने चेहरे को साफ धोने के बाद ही अपने चेहरे पर यह पैक लगाए पैक को 15-20 मिनिट लगाकर रखें और फिर ठन्डे पानी से धो लें। इस पैक का सप्ताह में तीन बार इस्तेमाल करें। और रात को सोने से पहले ही इस पैक को लगाकर धो ले और फिर सो जाये। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप इस पैक में पानी भी मिलाये ताकि आपकी स्किन में जलन ना हो।
केला, निम्बू और शहद को मिक्स करके ब्लैंडर में ब्लैंड करलें। और फिर अपने चेहरे को साफ धोने के बाद इस पैक को अपने चेहरे पर लगाए और 15 मिनिट के लिए पैक को सूखने दे। और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए और इस पैक का इस्तेमाल रात को भी कर सकते है जिससे की आपकी स्किन को और भी बहुत अच्छा फायदा मिलेगा।
लेक्टिक एसिड एक बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व है, यह स्किन पर लगने के कुछ ही घंटो बाद आपकी स्किन पर असर दिखाना शुरू कर देता है और लेक्टिक एसिड का प्रयोग ब्यूटी प्रोडक्ट में बहुत बड़ी मात्रा में और बहुत ज्यादा किया जाता है, यह अल्फ़ा हाइड्रोक्सी एसिड होता है जो स्किन टोन को बहुत अच्छी तरह से सुधारता है। लेक्टिक एसिड लगाने से स्किन के पोर्स टाईड हो जाते है। इसलिए लेक्टिक एसिड का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा दिन पर दिन जवां, निखरी और खूबसूरत बनती जाती है। इसलिए आप लेक्टिक एसिड वाली नाईट क्रीम का प्रयोग करें।
अगर आपकी स्किन पर कील, मुँहासे, पिम्पल, डेमेज स्किन और डलनेस की प्रॉब्लम है और गर्मी के दिनों में भी आपकी स्किन रूखी और बेजान बनी हुयी रहती है तो आपको जरूर से केरामाइड्स का इस्तेमाल करना ही चाहिए। यह आपकी स्किन में नमी को लॉक करके स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसलिए आप केरामाइड्स युक्त क्रीम का इस्तेमाल करें, जिससे की आपको मनचाहा निखार मिल पाए।
यह सब उपाय करने के बाद आप अपना चेहरा सुंदर और गोरा बना सकती है। और अगर आपको किसी चीज से एलर्जी हो तो आप उस को अवॉयड करें।
यह भी पढ़े- बेस्ट कॉफ़ी फेशियल किट चमकते चेहरे के लिए।
View Comments