चेहरे पर चमक लाना और उस चमक को बनाये रखना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है बस इसके लिए आपको चाहिए जरा सी ‘स्किन केयर रूटीन‘ को फॉलो करना| इसलिए आप चेहरे पर चमक लाने के लिए घर पर ही होमरेमेडीज अपनाये और फिर देखे निखार|
इन होम रेमिडीज का इस्तेमाल करने से आपको 15 दिनों के अंदर ही अपनी स्किन जवाँ महसूस होने लगेगी, यानि आप सिर्फ 15 दिनों में चेहरे पर चमक ला सकेगी , और वो भी बिलकुल आसान टिप्स और बिना किसी एक्स्ट्रा खर्चे के| तो आइये जानते है इन खास टिप्स के बारे में , जिनका उपयोग करके आप अपने चेहरे पर निखार लाने और स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाने में कामयाब हो जाएगी |
Table of Contents
आइये जानते है त्वचा से सम्बन्धित इन कुछ फैक्ट्स के बारे में –
त्वचा का निखार एक ऐसा माध्यम है जिससे हर व्यक्ति आकर्षक लगता है इसी निखार के होने से उस व्यक्ति के व्यक्तित्व में भी निखार आता है जिसका परिणाम यह होता है की वह व्यक्ति एक तरह से ऊर्जावान रहता है एक तरह का कॉन्फिडेंस यानि आत्मविश्वास भर जाता है| और त्वचा एक माध्यम है सुंदरता की पहचान कराने का| लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है की जो सुंदर नहीं है वह अच्छा इंसान नहीं है| क्योकि यहां हम केवल बाहरी सुंदरता यानि त्वचा(स्किन) की सुंदरता की बात कररहे है| जो कई कारणों से अपनी चमक खो देती है और कांतिहीन हो जाती है| लेकिन इसके लिए भी बहुत सारे घरेलू उपायों का उपयोग किया जा सकता है और स्किन को फिर से निखारा जा सकता है |
इन सब कारणों से स्किन का निखार गायब होने लगता है इसलिए आपको स्किन में निखार को बरकरार रखने के लिए होम रेमिडिस अपनानी चाहिए ,जिससे आप लम्बे समय तक अपनी स्किन को सुंदर बनाये रख सकती है |
त्वचा में निखार लाने के कई उपाय आपने किये होंगे या आप जानते होंगे परन्तु ये होम रेमिडिस का उपयोग ही बेस्ट रहता है क्यों की इनके उपयोग के बाद आपको किसी तरह की कोई दूसरी प्रॉब्लम फेस नहीं करनी पड़ती है| तो आइये जानते कुछ इफेक्टिव होम रेमेडीज के बारे में-
स्किन में निखार लाने का सब से पहला तरीका है धुप से स्किन को बचाना | जब भी बाहर जाये सनस्क्रीन लगाकर जरूर जाये और चेहरे को कवर कर के जाये, और फिर वापस आकर एलोवेरा पैक लगाकर स्किन को रिलैक्स जरूर करे | ऐसा करने से आपकी स्किन का निखार बरकरार रहेगा|
यह पैक स्किन के निखार के लिए बहुत उपयोगी है, इस पैक का बनाना और इस्तेमाल करना बहुत आसान है| इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी और दो चम्मच बेसन में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना ले अब इस पेस्ट को अपने फेस और गर्दन पर लगाए फिर आप 20 मिनिट पैक को सूखने दे और फिर चेहरा साफ और ठन्डे पानी से धो ले | हल्दी स्किन के दाग़-धब्बों को हटा कर आपको नई रंगत प्रदान करती है |
शहद में थोड़ी हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाने से चेहरे पर चमक आती है साथ ही शहद स्किन को मॉइश्चराइज़ करता है जिससे स्किन में रूखापन नहीं आता है|
फ्रेश एलोवेरा का इस्तेमाल डेली करने से आपकी स्किन सुंदर और बेदाग बनी रहती है| आप चाहे तो एलोवेरा की पत्ती से जेल निकाल कर उसमे थोड़ी सी हल्दी मिलाले और फिर अपने फेस पर इस जेल को लगा ले, ऐसा रोजाना करने से स्किन निखरी हुई रहती है |
कच्चा आलू का रस स्किन के लिए बहुत ही शानदार काम करता है, कच्चे आलू का रस निकाल कर अपनी दाग़-धब्बों वाली स्किन पर रोजाना लगाए जिससे स्किन के दाग़-धब्बे मिट जायेगे और स्किन भी टाइड हो जाएगी|
जैतून का तेल स्किन पर एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है यह तेल स्किन को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाता है| और स्किन में निखार लाकर उम्र के प्रभाव को कम करता है, इस तेल से रात को सोने से पहले अपने पुरे फेस पर मसाज करे और फिर गर्म पानी में तौलिया भिगो कर और फिर निचोड़ कर इससे अपने फेस से ऑइल साफ करके सो जाये| ऐसा रोजाना करे आपकी स्किन बेदाग और शाइनियर रहेगी |
बादाम स्किन में निखार लाने के लिए बहुत फायदेमंद है , 4-5 बादाम को रात को गला दे और फिर सुबह छिलके निकाल कर दूध के साथ पीसकर पेस्ट बना ले और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए और 20 मिनिट तक रखे फिर धोले | इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाए जिससे आपकी स्किन बेबी सॉफ्ट स्किन हो जाएगी |
एक टमाटर को काट कर बीज निकाल ले, अब पेस्ट बना ले और इस टमाटर के पेस्ट में चंदन पाउडर और हल्दी मिलाकर मिक्स करले। अब इस पैक को 15-20 मिनिट आप इ फेस पर लगाए और सूखने दे, फिर पैक को धोकर साफ करले। इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार करे |
चार चम्मच कच्चा दूध लेकर इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच बेसन मिलाये और मिक्स करके पैक बना ले, अब इस पैक को अपने पुरे फेस और गर्दन पर लगाए और सूखने दे | और अब सूखने के बाद चेहरा धो ले| इस उपाय को सप्ताह में दो से तीन बार करे और अपनी स्किन को चमकीली और निखारी बनाये|
संतरे के छिलके को सुखाकर,पीसकर और उसका पाउडर बना ले,अब इस पाउडर में पानी या गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना ले| इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर15-20 तक सूखने के लिए छोड़ दे, और फिर पानी से धो ले, इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए जिससे की आपकी स्किन से झुर्रियाँ ख़त्म हो जाएगी और यह पैक आपकी स्किन की रंगत को निखारने का काम भी करता है क्यों की इस पैक में मौजूद फ्लेवेनोइड मेलेनिन बनने की प्रक्रिया को कम करता है|
चेहरे की चमक के लिए आपको इन फेस पैक के उपयोग के साथ अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना है| अपने आहार में महत्वपूर्ण विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन को शामिल करे जिससे बॉडी को पूरा पोषण मिले| अब जानिए की चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या खाये –
मौसमी फल ,आम, पपीता, कद्दू, शकरकंद, खट्टे फल, विटामिन C युक्त फल , मछली ,अंडे की जर्दी ,ग्रीन टी ,गाजर ,तरबूज ,चेरी ,स्ट्राबेरी, चीज, कीवी, टमाटर, हरी-सब्जियाँ ,नारंगी आदि चीजों को अपने खाने में शामिल करे जिससे की आप हेल्दी रहे और आपकी स्किन ग्लोइंग बनी रहे|
ये भी पढ़े– ड्राई,रूखे और फ्रिज़ी हेयर के लिए अपनाये 5 आसान घरेलू उपाय |
View Comments