SKIN

चेहरे की झुर्रियाँ हटाने का रामबाण उपाय है विटामिन C। Vitamin C is a panacea to remove facial wrinkles

चेहरे की झुर्रियाँ- क्या आपकी चेहरे की स्किन पर भी झुर्रियाँ आने लगी है और त्वचा ढीली पड़ने लगी है, जिससे आप अपनी खूबसूरती खोने लगी है, तो आपको इन प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए जरूरत है विटामिन C फेस पैक की।

स्किन कई कारणों ढीली पड़ने लगती है, जैसे की प्रदूषण, तनाव, सही खान-पान नहीं लेना और अलग-अलग प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को आजमाना। लेकिन ज्यादातर स्किन के ढीले पड़ने का कारण बढ़ती उम्र होती है। लेकिन अगर आपकी स्किन समय से पहले ही ढीली हो रही है तो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी स्किन को जवाँ बनाये रख सकते है।

Latest Monsoon Fashion For Girls-2021

स्किन ढीली पड़ने के लक्षण-

  1. जब आपकी स्किन ढीली पड़ना स्टार्ट होती है तो वह चमक खोने लगती है, और सब से पहले आँखों के निचे की स्किन पर बारीक़ लाइन आने लगती है।

2. त्वचा कांतिहीन होने लगती है।

3. स्किन की चिकनाई ख़त्म होने लगती है और स्किन सूजी हुई लगती है।

4. स्किन के पोर्स बड़े-बड़े दिखने लगते है।

विटामिन C फेस पैक से ढीली स्किन को टाइट करें –

विटामिन C फेस पैक आपके चेहरे की ढीली त्वचा को ढीला नहीं होने देते है। और आपकी स्किन का बहुत अच्छे से ध्यान रखते है। लेकिन मार्किट में मिलने वाले विटामिन C पैक बहुत महगें और केमिकल्स युक्त होते है। इसलिए आप विटामिन C पैक घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते है। आइये जानते है विटामिन C फेस पैक बनाने की विधि के बारे-

फर्स्ट स्टेप-

आवश्यक सामग्री-

  1. 1 चम्मच निम्बू का रस।
  2. 1 चम्मच दही।
  3. 1 चम्मच चन्दन पाउडर।
  4. 1 चम्मच एलोवेरा जेल।
  5. 2-3 चम्मच पपीते का पिसा हुआ गुदा।

पैक बनाने की विधि-

  1. विटामिन C फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को आपस में मिला लें और पैक बनालें।
  2. फिर अपना फेस अच्छे से साफ धो ले, और फिर इस पैक को अपने पुरे चेहरे और गर्दन पर भी लगाए।
  3. और 25 मिनिट लगा रहने दे। और फिर पानी से धो लें।
  4. इस पैक को रात में सोने पहले लगाए।

सेकंड स्टेप-

विटामिन C सीरम से ढीली स्किन को टाइट करें-

सेकंड स्टेप में आपको फेस पैक के बाद सीरम लगाना है और यह सीरम भी आप घर पर बना सकते है आइये जानते है सीरम बनाने की विधि-

आवश्यक सामग्री-

  1. दो बून्द नारियल ऑइल।
  2. दो बून्द बादाम ऑइल।
  3. एक बून्द टी-ट्री ऑइल।

सीरम बनाने की विधि-

  1. सीरम बनाने के लिए तीनों तेलों को मिक्स कर लें। और आप चाहे तो इन तेलों को मिक्स करके स्टोर करलें। ताकि आप रोजाना फेस पैक के बाद सीरम का इस्तेमाल जल्दी ही कर सके।
  2. अब फेस पैक को धोने बाद इस सीरम को अपने फेस और गर्दन पर लगाए, और फिर 3-4 मिनिट हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सीरम को लगा हुआ छोड़ दे।
  3. और रिलैक्स होकर सो जाये।
  4. फिर सुबह उठकर चेहरा धोने के बाद सनस्क्रीन लगाले।

इस विधि को आप रोजाना करे। जिससे की आपकी स्किन की झुर्रियाँ गायब हो जाये और आपको मिले, सुंदर और ग्लोइंग स्किन।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ जरुर शेयर करे और इसी तरह के होममेड और आसान घरेलू टिप्स के लिए जुड़े रहे KamalKiTips.com से।

यह भी पढ़े- पिगमेंटेशन (झाइयाँ) हटाने के घरेलू उपाय (Home Remedies to Remove Pigmentation) .

चेहरे की झुर्रियाँ हटाने के उपाय- 2021

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|