SKIN

स्किन से एक्स्ट्रा ऑइल का निकलना कैसे रोकें

क्या आपको भी हमेशा अपने चेहरे पर नाक के आस-पास और गालों पर एक्स्ट्रा ऑइल के निकलने से परेशानी बनी रहती है और थोड़ी ही देर में आपका चेहरा चिपचिपा हो जाता है तो आपको एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।

और इस आर्टिकल में बताये गए टिप्स को एक बार जरूर आजमाए।

चेहरे पर पारलर जैसा निखार लाने के लिए क्या करें

हममे से कइयों की स्किन पर रात में सोते समय बहुत ही ज्यादा तेल निकलता है, और इस ऑइल को स्किन से हटाना बहुत ही जरूरी है, और अगर ऑइल को नहीं हटाया गया तो आपकी स्किन पर मुँहासे निकल आएंगे।

इसलिए कुछ आसान और घरेलू टिप्स की मदद से ऑयली स्किन या स्किन से एक्स्ट्रा ऑइल को आसानी हटाया जा सकता है।

1. टमाटर का इस्तेमाल आपकी स्किन से एक्स्ट्रा ऑइल को हटाएगा-

आवश्यक सामग्री-

  1. एक चम्मच टमाटर का ताज़ा रस।
  2. एक चम्मच एलोवेरा जेल।
  3. एक चम्मच बेसन।

ऑइल हटाने के लिए फेस पैक कैसे बनाये-

  1. एक बाउल लेकर टमाटर का रस, एलोवेरा जेल और बेसन को मिक्स कर लीजिये।
  2. फिर इस पैक को अपने गालों पर लगाए, और 15 मिनिट लगा रखने के बाद ठन्डे पानी से चेहरे को धो लीजिये।

2. मुल्तानी मिटटी का इस्तेमाल करने से ऑयली स्किन को कम करें-

आवश्यक सामग्री-

  1. एक चम्मच मुल्तानी मिटटी।
  2. एक चम्मच गुलाबजल।
  3. एक चम्मच निम्बू का रस।

ऑइल हटाने के लिए फेस पैक कैसे बनाये-

  1. एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी, गुलाबजल और निम्बू के रस को मिक्स कर लीजिये। फिर इस पैक को केवल अपने गालों और जिस जगह चेहरे
  2. पर ऑइल निकलता है, वहाँ लगाए।
  3. फिर 15 मिनिट के लिए पैक को लगा रहने दीजिये, फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो लीजिये।
  4. सप्ताह में तीन बार इस पैक का इस्तेमाल करने से आपको जल्दी फायदा मिलेगा।

3. अंडे के सफेद भाग से स्किन का ऑयलीपन कैसे कम करें-

आवश्यक सामग्री-

  1. एक बड़ा चम्मच अंडे का सफेद भाग।
  2. 5 बुँदे निम्बू के रस की।

ऑइल हटाने के लिए फेस पैक कैसे बनाये-

  1. अंडे के सफेद भाग में निम्बू का रस मिक्स कर लीजिये।
  2. अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगा लीजिये और 20 मिनिट लगा रखने के बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लीजिये।

4. बर्फ से स्किन का ऑइल कम करें-

आवश्यक सामग्री-

  1. बर्फ के दो टुकड़े।
  2. कॉटन का कपड़ा।

बर्फ से स्किन का ऑइल कैसे कम करे-

  1. बर्फ के टुकड़ो को कॉटन के कपड़े में लपेट कर रात को सोने से पहले मसाज करें, इससे स्किन पोर्स की साइज़ कम हो जाती है।
  2. जिससे ज्यादा ऑइल नहीं निकलता है।

5. चन्दन पाउडर पैक से ऑइल को हटाए-

आवश्यक सामग्री-

  1. दो चम्मच चंदन पाउडर।
  2. दो चम्मच कच्चा दूध।

चंदन पाउडर का फेस पैक ऑइल हटाने के लिए-

  1. चंदन पाउडर स्किन को निखारने के लिए बहुत ही फायदेमंद है, चंदन पाउडर में कच्चा दूध दूध मिलाकर मिक्स कर लीजिये।
  2. अब इस लेप को अपने गालों और चाहे तो पुरे चेहरे पर लगाइये और 15 मिनिट बाद ठन्डे पानी से चेहरे को धो लीजिये।
  3. इस पैक का सप्ताह में तीन बार प्रयोग करने से आपकी स्किन का ऑयलीपन कम हो जाएगा।
  4. और आपकी स्किन पर ग्लो आने लगेगा।

इन सभी टिप्स में से आप अपनी स्किन के अनुसार टिप्स को आजमाए। और अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाये। लेकिन किसी भी चीज का इस्तेमाल चेहरे पर करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लीजिये।

होममेड बादाम स्क्रब फॉर ग्लोइंग स्किन

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel