Gram Flour face Pack- अगर आप अपनी स्किन को क्लियर करना चाहते है तो आप नेचुरल क्लीन्ज़र बेसन का इस्तेमाल कीजिये।
बेसन स्किन को डिटॉक्सीफाई करता है और स्किन के चिपचीपेपन को भी हटाता है। साथ ही स्किन की कई सारी प्रॉब्लम छुटकारा भी दिलाता है।
बेसन यानि चने की दाल का पाउडर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। और यह बेस्ट नेचुरल स्किन क्लीन्ज़र का काम करता है। बेसन स्किन की डलनेस को दूर करके स्किन को सॉफ्ट बनाकर स्किन पर ग्लो भी लाता है।
बेसन के साथ ये चीजें मिलाकर लगाने से स्किन की प्रॉब्लम्स को जल्दी से ख़त्म करें-
Table of Contents
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप बेसन को दही के साथ मिलाकर अच्छे से फेट लीजिये। और फिर अपनी स्किन को साफ करने के बाद इस पैक को 20 मिनिट के लिए लगाइये। यह पैक आपकी स्किन के अतिरिक्त ऑइल यानि सीबम को कण्ट्रोल करता है और अगर आपके फेस पर चिपचीपाहट रहती है तो बेसन और दही मिलकर आपकी स्किन को ताज़ी बना सकते है।
अगर आपकी स्किन मुरझा गयी है और डल होने लगी है तो आप बेसन के साथ मुल्तानी मिटटी, गुलाबजल और चुटकी भर हल्दी पाउडर मिक्स कीजिये, फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये और 5 मिनिट मसाज कीजिये। और फिर पैक को 15 मिनिट लगा हुआ ही रहने दीजिये। और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये।
स्किन की ड्राईनेस ख़त्म करने के लिए आपको बेसन में मलाई मिलाकर अच्छे से मिक्स करना है और फिर इस मलाई-बेसन पैक को अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दीजिये और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक के इस्तेमाल से स्किन मॉइशराइज़ होकर सॉफ्ट बन जाएगी।
चेहरे पर हो रहे दुखदायी पिम्पल्स को जल्दी से ख़त्म करने के लिए बेसन के साथ खीरे का पेस्ट, और एलोवेरा जेल को मिलाइये और अच्छे से सभी चीजों को मिक्स कीजिये फिर अपने चेहरे पर आधा घंटा इस पैक को लगाकर रखिये और फिर पानी से धो लीजिये। यह पैक आपकी स्किन से पिम्पल्स को हटा कर स्किन पर ग्लो लाएगा।
View Comments