मानसून की सीजन में ऑयली स्किन के लिए तो प्रॉब्लम और एलर्जी बढ़ ही गए है। ऐसे में आपको अपनी स्किन का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। इसलिए आइये मानसून में ऑयली स्किन केयर टिप्स के बारे में-
बारिश के मौसम ऑयली स्किन वालो की स्किन प्रॉब्लम और ज्यादा बढ़ जाती है, क्योकि इस मौसम में नमी और उमस बहुत होती है। और इस मौसम में स्किन पोर्स बढ़ जाने के कारण सीबम का उत्पादन भी बढ़ जाता है जिससे स्किन पर ज्यादा आयल निकलता है और कील-मुँहासे और ब्लैकहैड की समस्या भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए मौसम के बदलने पर आपको अपने स्किन केयर प्रोडक्ट को भी बदलना जरूरी होता है तभी आपकी स्किन ताज़ा और ग्लोइंग बनी रहेगी।
मानसून में ऑयली स्किन केयर के लिए हम आपको कुछ असरदार टिप्स बतायेगे जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी ऑयली स्किन और ऑयली स्किन की वजह से जो दूसरी प्रॉब्लम है उनको बड़ी ही आसानी से ख़त्म कर पाएंगे।
आइये जानते है मानसून स्किन केयर टिप्स (Monsoon Skin Care Tips) के बारे मे-
1. मुल्तानी मिटटी और आलू का रस मॉनसून में आपकी स्किन को चमकाएगा-
मुल्तानी मिटटी और आलू का फेस पैक आपकी स्किन को मॉनसून में चमकदार बना देगा।
आवश्यक सामग्री-
- एक कद्दूकस किया हुआ आलू।
- एक चम्मच मुल्तानी मिटटी।
फेस पैक बनाने की विधि-
- सब से पहले आलू को छीलकर, कद्दूकस करले फिर एक कपड़े में कद्दूकस किये हुए आलू को रखकर रस निकाल लें।
- फिर आलू के रस में एक चम्मच मुल्तानी मिटटी को अच्छे से मिक्स करें।
- और फिर इस पैक को 10 मिनिट के लिए अपने चेहरे पर लगाए और फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो लें।
- फिर अच्छा वाला मॉइशराइज़र लगा लें।
- और सप्ताह में तीन बार इस पैक को लगाए, यह पैक मॉनसून सीजन में भी आपकी ऑयली स्किन को चमकदार बनाये रखेगा।
2. बेसन और निम्बू का पैक मॉनसून में आपके चेहरे की चिपचिपाहट दूर करेगा-
बेसन और निम्बू आपकी स्किन का ऑइल दूर करके आपको फ्रेश लुक देता है।
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच बेसन।
- एक पुरे निम्बू का रस।
फेस पैक बनाने की विधि-
- दो चम्मच बेसन में एक निम्बू का रस मिलाये और फिर मिक्स करलें।
- फिर इस पैक को 15 मिनिट के लिए अपने चेहरे पर लगाए और फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो ले।
- यह पैक मानसून में आपकी स्किन की चिचपाहट को दूर करके आपको फ्रेश लुक देगा।
- इस पैक का इस्तेमाल आप सप्ताह में तीन बार करेंगे तो आपकी स्किन के कील-मुहासे और दाग़-धब्बे भी ख़त्म हो जायेगे।
3. मुल्तानी मिटटी और एलोवेरा का पैक मॉनसून में आपको नया निखार देगा-
एलोवेरा और मुल्तानी मिटटी का पैक आपकी स्किन को कूल करदेगा।
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच मुल्तानी मिटटी।
- एक चम्मच एलोवेरा जेल।
- आधा चम्मच गुलाबजल।
फेस पैक बनाने की विधि-
- एक चम्मच एलोवेरा जेल में दो चम्मच मुल्तानी मिटटी और आधा चम्मच गुलाबजल मिलालें।
- और अच्छे से मिक्स करलें।
- अब इस पैक को 15 मिनिट के लिए अपने चेहरे पर लगाए और फिर 15 मिनिट के लिए लगा हुआ ही रहने दे।
- फिर ठन्डे पानी से अपना फेस धो ले।
- इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाने से आपकी स्किन में नया निखार आजायेगा।
4. मुल्तानी मिटटी, दही और हल्दी का पैक लगाकर मॉनसून में ग्लो लाये-
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मुल्तानी और दही का पैक लगाए और मॉनसून की उमस में फ्रेश लुक लाये।
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच मुल्तानी मिटटी।
- एक चम्मच दही।
- आधा चम्मच ऑर्गेनिक हल्दी।
फेस पैक बनाने की विधि-
- दो चम्मच मुल्तानी मिटटी को एक चम्मच दही और हल्दी मिक्स करलें।
- और अच्छे से तीनो चीजों को मिक्स करके स्मूथ पेस्ट बना लें।
- फिर इस पैक को 20 मिनिट के लिए अपने चेहरे पर लगाए।
- और फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो ले।
- इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाने से आपकी स्किन मॉनसून के मौसम में भी ग्लोइंग बनी रहेगी।
5. मुल्तानी मिटटी और गुलाबजल का पैक मॉनसून में स्किन कील-मुँहासे आपके चेहरे से गायब कर देगा-
मॉनसून में कील-मुँहासे और पिम्पल से छुटकारा पाना है तो यह पैक लगाए।
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच मुल्तानी मिटटी।
- दो चम्मच गुलाबजल।
फेस पैक बनाने की विधि-
- मुल्तानी मिटटी और गुलाबजल को अच्छे से मिक्स करके स्मूथ पेस्ट बना लें।
- और फिर इस पैक को अपने चेहरे पर 15 मिनिट के लिए लगाए।
- फिर थोड़े गर्म पानी से अपने चेहरे को धो ले। और फिर अच्छा सा मॉइशराइज़र लगा लें।
- इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार करने से मॉनसून की चिपचिपाहट और नमी से पैदा हुए आपकी स्किन के कील, मुहासे और पिम्पल ठीक हो जायेगे।
- और आपका चेहरा चमक जायेगा।
यह भी पढ़े- जवान दिखने के लिए क्या करें | Jawan Rehne Ke Liye Kya Khaye
यह भी पढ़े- चेहरे की झुर्रियाँ हटाने के उपाय- 2021
View Comments