Health

जवान दिखने के लिए क्या करें | Jawan Rehne ke Liye Kya Khaye

आज-कल हर कोई चाहता है की वो जवान दिखे। लेकिन बढ़ती उम्र, तनाव और बिगड़ते खान-पान की वजह से जवानी पर बुढ़ापे का आवरण चढ़ता जा रहा है।

ऐसी सिचुएशन में सबका यही सवाल है की हम क्या करें जिससे की बुढ़ापे और उसके लक्षणों से एक लम्बे समय तक बचा जा सके। क्यों की एक न एक दिन बूढ़ा तो हर किसी को होना ही है, परन्तु अगर जिंदगी का ज्यादा समय हम जवान रहकर ही बिताना चाहते है तो इसमें बुराई ही क्या है।

तो आपको टेंशन लेने कोई जरूरत नहीं है क्यों की आज हम आपको कुछ असरकारक और आपको लम्बे समय तक जवान और खूबसूरत बनाये रखने के टिप्स बतायेगे, जिनको फॉलो करने के बाद परिणाम आपको खुद को और दुसरो को भी बड़ी जल्दी दिखाई देने लगेंगे।

चेहरे पर बुढ़ापा कैसे दिखता है- अगर आपके चेहरे की त्वचा ढीली होने लगी है, झुर्रियाँ आपके चेहरे पर दिखने लगी है तो समझ लीजिये अब आपको बहुत जल्दी अपनी केयर स्टार्ट कर देनी चाहिए। क्योकि अभी से आपके बूढ़े होने का समय नहीं है। इसलिए आप निचे बताई गयी टिप्स को फॉलो करें और बुढ़ापे को बाय-बाय करें।

1. हमेशा जवान रहने के लिए व्यायाम करें-

ज्यादा समय तक जवान और खूबसूरत बने रहने के लिए आप हर दिन थोड़ा समय निकाल कर थोड़ी कसरत जरूर करें। क्योकि कसरत आपको फिट रखती है जो जवान रहने के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप घर से बाहर कहि नहीं जा सकते है तो घर में ही रहकर रोजाना रस्सी कूद करे। यह बेस्ट उपाय है फिट रहने के लिए। हम में से बहुत सारी लेडिस घर के बाहर जाकर कसरत नहीं कर सकती है उनके लिए रस्सी कूद बहुत ही अच्छा उपाय है जवान बने रहने का। इसके अलावा आप जॉगिंग, स्विमिंग, सूर्य- नमस्कार, रनिंग और साइक्लिंग भी करके जवान और फिट बन सकती है। आधे घंटे की कसरत आपको दिन भर तरोताज़ा रखेगी और अगर आप बार बार थोड़े काम से ही थक जाती है तो वो प्रॉब्लम भी आपकी कसरत करने से सॉल्व हो जाएगी। क्योकि आप दिन पर दिन जवान और खूबसूरत बन रही होगी।

2. जवान बने रहने के लिए पूर्ण पौष्टिक भोजन करें-

जवान बने रहने के लिए आपको कसरत के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योकि आज कल हम सभी फ़ास्ट-फ़ूड और जंक फ़ूड के दीवाने हो चले है। लेकिन यह हमारी बॉडी के लिए पूर्ण आहार नहीं है क्योकि इनसे हमे शक्ति नहीं मिलती है इसलिए कभी कभी ही यह भोजन करना सही रहता है। इसलिए आप अपने शरीर की मशीन को सुचारु रूप से चलाने के लिए पूर्ण आहार जैसे- विटामिन, प्रोटीन, केलोरीज़ और आयरन युक्त भोजन लें। आप अपने भोजन में मुंग की दाल को रोजाना खाये इसमें विटामिन E होता है जो आपको जवान बनाये रखने में बहुत मदद करता है। इसके अलावा आप रोजाना दूध और ह्री सब्जियाँ अपने भोजन में शामिल करें।

3. जवान बने रहने के लिए तनाव में ना रहे-

तनाव आपकी जिंदगी में मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से बहुत नुकसान करता है, इसलिए जो लोग बहुत तनाव लेते है उनके बाल बहुत जल्दी सफेद होने लगते है और झड़ने भी लगते है। साथ ही तनाव में रहने वाले लोगो के चेहरे पर झुर्रियाँ बहुत जल्दी अपनी जगह बना लेती है। और आपकी जवानी बुढ़ापे में बदलने लगती है। इसलिए आप रोजाना मैडिटेशन करें, जिससे आप तनाव मुक्त रहे।

4. हमेशा पूरी नींद लें-

अगर आप रोजाना 7-8 घंटे की नींद पूरी नहीं करती है तो यह आपके चेहरे पर बुढ़ापा ला सकता है। अगर आप रोजाना कम सोते है और रात को देर से सोकर सुबह देर से जागते है तो यह आपकी बॉडी पर गलत प्रभाव डालता है, इसलिए रात को जल्दी सोये और सुबह जल्दी उठ कर व्यायाम जरूर करें। जिससे आपके चेहरे पर झुर्रियाँ और आँखों के निचे काले घेरे नहीं होंगे।

इन उपायों के अलावा भी आप कुछ विशेष और घरेलू फेस पैक का हमेशा इस्तेमाल करती रहे, जिससे आपका चेहरा लम्बे समय तक खिला-खिला और जवान बना रहे।

1. पपीता आपको जवान बनाये रखता है-

आप रोजाना पपीते का टुकड़ा लेकर, अपने चेहरे पर मसाज करें और फिर 10 मिनिट बाद अपना चेहरा धो लें। यह नुस्खा आपको जवान बनाये रखने में बहुत मदद करेगा। पपीता से मसाज करने से आपकी स्किन की झुर्रियाँ और झाइयाँ मिटने लगेगी और आपका फेस क्लियर हो जायेगा।

2. कॉफ़ी फेस पैक लगाए-

कॉफ़ी आपकी स्किन को बहुत हद तक जवान बनाये रख सकती है, इसलिए आप कॉफ़ी पाउडर में कच्चा दूध मिला कर पैक बनाये और अपने चेहरे पर 15 मिनिट तक लगा कर रखने के बाद धो लें। ऐसा आप रोजाना कर सकती है, आपकी स्किन चमकीली रहेगी।

3. गुलाबजल आपको जवान बनाएगा-

दो चम्मच गुलाबजल, दो चम्मच ग्लिसरीन और दो चम्मच निम्बू का रस आपस में मिलाकर एक शीशी में भरकर रख ले और फिर रोजाना रात को सोने से पहले कॉटन से अपने चेहरे पर लगाए ऐसा रोजाना करें, यह आपकी स्किन को टाइट करेगा, आपकी स्किन को क्लियर करेगा और आपकी स्किन की झाइयाँ जड़ से ख़त्म कर देगा।

4. दही आपको जवान बनाएगा-

दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद, एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच पका हुआ केला मिलाये और पैक बनाकर 15-20 मिनिट अपने फेस पर लगाए फिर पानी से धोकर साफ करलें। यह पैक आपकी स्किन के झुर्रियाँ ख़त्म कर देगा।

5. नारियल का दूध आपको जवान बनाएगा-

नारियल में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए है, जो आपकी स्किन को मॉइशराइज़ करके आपको जवान बनाते है। इसलिए आप नारियल का दूध अपनी स्किन पर लगाए और 15 मिनिट लगा रहने दे फिर धोये। नारियल दूध आपको स्किन का रंग निखारता है, और झाइयों को छूमंतर कर देता है।

जवान रहने के लिए क्या खाये-

पपीता, तरबूज, अनानास, आम, आंवला, निम्बू, संतरा फूलगोभी, टमाटर, हरी मिर्च का नियमित सेवन कीजिये, ये चीजे शरीर को जल्दी बूढ़ा नहीं होने देती है।

जवान रहने के लिए अवोकेडो खाये, इसमें विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट होते है जो आपकी स्किन को जवाँ और तरोताज़ा बनाये रखते है।

दिन भर में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिए। पानी आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखता है, जिससे आपकी स्किन पर झुर्रिया नहीं आती है।

यह भी पढ़े- तुलसी फेस पैक घर पर कैसे बनाये | Basil Face Pack .

यह भी पढ़े- Monsoon Skin Care Tips For Oily Skin-2021 | मानसून में ऑयली स्किन का ध्यान कैसे रखें .

यह भी पढ़े- एक रात में चेहरे को गोरा और चमकदार कैसे बनाये .

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments