SKIN

एक महीने में चेहरा चमकाने के उपाय, महँगी क्रीम्स का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। Remedies for glowing face in a month

Face clear and face glowing tips – फेस को एक महीने के अंदर ग्लोइंग बनाने के लिए इन खास तीन चीजों का इस्तेमाल कीजिये। और यह चीजें आपके चेहरे की रंगत बहुत ज्यादा बदल देगी, और आपको अपनी स्किन पहले के मुकाबले ज्यादा चिकनी, ज्यादा गोरी और ज्यादा क्लियर दिखने लगेगी।

बस लगातार एक महीना इन चीजों का इस्तेमाल करना होगा।

त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, अगर आप थोड़े दिन अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखती है तो आपको अपना चेहरा ध्यान से देखने पर गंदगी से भरा दिखाई देता होगा। और ऐसा नहीं है की हम फेस को रोजाना वाश नहीं कररहे है, लेकिन सिर्फ चेहरे को फेस वाश या साबुन से धोने के बावजूद भी चेहरे पर डलनेस बनी रहती है।

और अगर आप चाहती है की यह डलनेस हट जाये और आपके चेहरे की रंगत वापस आजाये या कुछ टोन हल्की हो जाये तो आपको अपने घर में मौजूद शहद, कॉफी और दही का इस्तेमाल करना चाहिए।

इनके इस्तेमाल से स्किन की डलनेस ख़त्म हो जाएगी और स्किन से दाग़-धब्बे ख़त्म हो जायेगे। इन इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करके आप अपने फेस का खास ख्याल रख सकती है। वो भी बड़ी ही आसानी से।

Anti Aging Tips After 30 : 30 की उम्र के बाद अपनाये यह उपाय

स्किन को जल्दी से ग्लोइंग बनाने के लिए इन मास्क का इस्तेमाल कीजिये-

1. कॉफ़ी मास्क –

आवश्यक सामग्री-

  • एक बड़ा चम्मच कॉफ़ी।
  • कोको पाउडर।
  • शहद।
  • आवश्यकता अनुसार कच्चा या पका दूध।

फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका –

  • सभी आवश्यक सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लीजिये, फिर जो मास्क रेड्डी हुआ है उसे अपने चेहरे पर 20 मिनिट के लिए लगाइये।
  • फिर पानी से चेहरे धोकर साफ कर लीजिये।
  • यह मास्क कील-मुंहासों को ख़त्म करके स्किन को क्लियर करता है।
  • कॉफ़ी ब्लड सेर्कुलशन को बढ़ावा देती है।
  • कोको पाउडर एक समृद्ध एंटीऑक्सीडेंट है जो डैमेज हुई स्किन के लिए फायदेमंद होता है।
  • इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार कीजिये।

2. शहद और अवोकेडो मास्क-

आवश्यक सामग्री –

  • दो चम्मच मैश किया हुआ अवोकेडो।
  • एक चम्मच शहद।
  • एक चम्मच गुलाबजल।

फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका-

  • अब सभी आवश्यक सामग्रियों को मिक्स करके अपने पुरे फेस और गर्दन पर लगाइये।
  • 10-15 मिनिट लगे रखने के बाद पानी से धो लीजिये।
  • इस पैक के इस्तेमाल से स्किन फिर से ग्लो करने लगेगी।
  • अवोकेडो के एंटीऑक्सीडेंट और शहद स्किन को सॉफ्ट और चिकना बनायेगे।
  • इस पैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकती है।

3. दही का पैक –

आवश्यक सामग्री –

  • दो बड़े चम्मच दही।
  • एक बड़ा चम्मच शहद।
  • और आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।

फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका-

  • अब सभी आवश्यक सामग्रियों को मिलाकर अच्छे से मिक्स करने के बाद फेस और गर्दन पर लगाइये।
  • 20 मिनिट इस पैक को लगाकर रखिये, फिर चेहरे को पानी से धो लीजिये।
  • इस पैक के इस्तेमाल से स्किन की डेड सेल्स निकल जाएगी।
  • और नई सेल्स बाहर आएगी।
  • हल्दी स्किन पर एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करती है जो स्किन पर मुँहासे होने से रोकती है।
  • इस पैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कीजिये।

इन असरकारक मास्क का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को साफ-सुथरी, मुलायम और ग्लोइंग बना सकते है। लेकिन अगर आपको आर्टिकल में बताई किसी भी प्रकार की सामग्री से कोई परेशानी हो तो उसका इस्तेमाल ना करे और पहले पैच टेस्ट करने के बाद ही फेस मास्क को अपने फेस पर अप्लाई करें।

और भी इसी तरह के स्किन को ग्लोइंग बनाने वाले फेस मास्क के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहिये Kamalkitips.com .

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे लाइक कीजिये और कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिये। आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel