HAIR

सफ़ेद बालों को इंस्टैंटली काला करने के उपाय- 2021

बालों को इंस्टैंटली काला करने के लिए आज हम घरेलू होम रेमिडिस की मदद लेंगे।

आज के समय में असमय ही हर किसी के बाल सफेद हुए जा रहे है, इसलिए हमे अब हेयर कलर का सहारा लेना पड़ रहा है, परन्तु मार्किट में उपलब्ध सारे हेयर कलर को हम उपयोग नहीं कर सकते है, क्योकि एक तो यह हमारे लिए कॉस्टली भी हो सकते है, और दूसरा यह की हेयर कलर सभी को सूट नहीं करते है, और कई बार हेयर कलर की वजह से आँखों में जलन, स्कैल्प में खुजली और स्किन इन्फेक्शन भी होता है और कई बार बाल हेयर कलर से रफ़ होकर झड़ने लग जाते है इसलिए हम आज घरेलू नुस्खे यानि होम रेमिडीज का इस्तेमाल करके बालों को काला करने के तरीको को जानेगे।

विषय सूचि-

1. बालों के असमय सफेद होने के कारण-

2. बालों को काला करने के तरिके-

3. बालों को सफेद होने से बचाने के लिए कुछ अन्य तरिके-

आइये सविस्तार जानते है की कैसे बालों को काला किया जाता है-

1. बालों के असमय सफेद होने के कारण-

1. धूम्रपान करने से बाल सफेद होते है-

ज्यादा धूमपान करना बालों के असमय सफेद होने का कारण बनता है। तम्बाकू में निकोटिन होता है जो आपके बालों की जड़ो और प्रभावित करता है। धूमपान बालों की जड़े कमजोर हो जाती है।

2. मानसिक तनाव कारण-

ज्यादा तनाव में रहने की वजह से भी बालों में सफेदी आने लगती है।

3. दवाइयों के साइड इफेक्ट से-

कई बार दवाइयों का साइड इफेक्ट इतना ज्यादा होता है की बाल सफेद होकर कमजोर हो जाते है और झड़ने लगते है।

4. विटामिन्स की कमी के कारण-

बॉडी में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने के कारण बाल सफेद होने लगते है इसलिए हमेशा पूर्ण आहार लें और बच्चों में भी पूर्ण आहार लेने की आदत डालें।

5. बालों की सही से देखभाल नहीं करने से-

बालों की देखभाल नहीं हो पाने से भी बाल सफेद होते है इसलिए बालों को सप्ताह में तीन बार धोये और आयल मसाज करें। और गीले बालों को कभी भी कंघी ना करें।

2. बालों को काला करने के तरिके-

1. नारियल आयल और कपूर से बालों को काला करें-

आधा कप नारियल ऑइल को हल्का गर्म करलें और फिर इस में कपूर की 3-4 गोली को मिलादे और मिक्स करें। ताकि कपूर ऑइल में घुल जाये। अब इस ऑइल से सप्ताह से दो बार अपने बालों की अच्छे से मसाज करें इस उपाय से आपके बालों में चमक आजायेगी और बाल बहुत जल्दी काले हो जायेगे।

यह भी पढ़े- बालों को घना कैसे करें घरेलू उपाय

2. दही और नीलगिरि के तेल से बालों को काला बनाये-

दही के साथ टमाटर को पीस लें, अब इसमें निम्बू की कुछ बुँदे और थोड़ा नीलगिरि का तेल मिलाये और इस हेयर पैक से बालों की मसाज करें। इस उपाय को सप्ताह में दो बार करें। यह एक जादुई उपाय है जो आपके बालो को लम्बे समय तक काले और चमकदार बनाये रखता है।

3. अदरक और शहद से रोकें बालों का सफेद होना-

अदरक को कददू कस करके रस निकाल लें, और फिर अदरक के रस में शहद मिलाये, और फिर अपने बालों में मसाज करें। इस उपाय को सप्ताह में दो बार उपयोग करे जिससे कुछ महीनो में बालों का सफेद होना रूक जायेगा।

4. आँवला से बालों को काला करें-

सूखे आँवला का पाउडर बना लें, और फिर इस पाउडर को एक ग्लास पानी में उबालें और तब तक उबले जब तक की पानी आधा ना हो जाये फिर इस आँवला के पानी में मेहँदी और निम्बू का रस मिलाले और मिक्स करलें। और एक घंटा मेहँदी को भिगो कर रखने के बाद बालों में लगाले और एक घंटा बालों में लगाकर रखें। ऐसा करने से आपके सफेद बाल काले हो जायेगे।

5. कॉफ़ी से करें बालों को इंस्टैंटली काला-

एक कप पानी को गर्म करके 3-4 चम्मच कॉफ़ी मिलाये और उबाल लें, अब इस कॉफ़ी वाले पानी को ठंडा करलें और फिर अपने बालों में लगा ले। फिर 20-30 मिनिट बाद बालों को बिना शैम्पू के सिर्फ पानी से धो लें। इस उपाय से इंस्टैंटली आप के बाल काले हो जायेगे।

6. कलोंजी और ऑलिव ऑइल से करें बालों को काला-

एक चम्मच कलोंजी ऑइल में एक चम्मच ऑलिव ऑइल को मिक्स करें, और फिर दोनों ऑइल के मिश्रण से अपने बालों में मसाज करें और फिर 2-3 घंटे या रात भर के लिए ऑइल को बालों में लगा रहने दे और फिर गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इस उपाय से आपके बाल शाइनी और काले हो जायेगे।

यह भी पढ़े- गर्मियों के लिए कॉफ़ी का फेस पैक, एक बार में ही चेहरा हो जायेगा गोरा .

7. अरंडी और सरसों के तेल से बालों को काला करें-

सरसो का तेल बालों के लिए बहुत ही गुणकारी है क्योकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा के साथ, मैग्नीशियम, सेलिनियम, जिंक और कैल्शियम होता है। इसलिए दो चम्मच सरसों के तेल में एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाये और फिर गर्म करे। गर्म करने के बाद ऑइल को ठंडा करलें और फिर अपने बालों की जड़ो में इस ऑइल से 10 मिनिट मसाज करें, और फिर एक घंटा बालों में इस ऑइल को लगा रखकर माइल्ड शैम्पू से बालों को धो ले। इस उपाय से आपके बालों में बहुत अच्छी चमक आजायेगी और बाल काले हो जाएगे।

8. मेहँदी की पत्तियाँ और नारियल ऑइल से बालों को काला करें-

4-5 चम्मच नारियल ऑइल में मेहँदी की ग्रीन पत्तियों पकाये जब तक की तेल का कलर थोड़ा ब्राउन न हो जाये, अब इस ऑइल को ठंडा करलें फिर बालो की मसाज करें, और मसाज के बाद एक घंटा बालों में ऑइल लगा रहने दे। फिर बालो माइल्ड शैम्पू से धो लें।

9. सरसों का तेल और मेहँदी का पाउडर बालों को काला करे-

चार चम्मच सरसों के तेल में तीन चम्मच हिना पाउडर मिलाले और लोहे की कड़ाई में गर्म करें। जब तेल काला हो जाये तो गैस बंद करके कड़ाई को एक घंटे तक ढाक कर रख दे और फिर तेल को छानकर एक साफ शीशी में भर लें। अब इस तेल से सप्ताह में तीन बार रात को मसाज करें और सुबह माइल्ड शैम्पू से धो लें इस आयल से आपके बाल बहुत जल्दी काले हो जायेगे।

3. बालों को सफेद होने से बचाने के लिए कुछ अन्य तरिके-

विटामिन B युक्त आहार लें क्योकि विटामिन B बालों के लिए बहुत ही जरूरी होता है, इसलिए विटामिन B से भरपूर हरी सब्जियां, केले, टमाटर, फूलगोभी आदि चीजे खाये।

विटामिन A बालों को शाइनियर बनाता है इसलिए पिले फल और गहरे रंग की सब्जियाँ अपने भोजन में लें।

बालों को प्रोटीन की भी बहुत आवश्यकता होती है इसलिए अपने भोजन में दाले,अनाज, अंकुरित अनाज, सोया आदि खाये।

अपने बालों को समय पर धोये और माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें।

यह सभी तरिके बिलकुल नैचुरल तरिके है इनको आप आसानी से उपयोग करके अपने सफेद बालों को हमेशा के लिए काला कर सकते है। आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इसे अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करे।

यह भी पढ़े- 5 Best Hair Growth Oils | बालों को लम्बा करने के बेस्ट तेल

आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments