SKIN

बदलते मौसम के लिए विटामिन C के फेस पैक आपका निखार दो गुना कर देंगे

बदलते मौसम में अगर आपके भी चेहरे का निखार जा रहा है, तो आपको विटामिन C के फेस पैक का इस्तेमाल जरूर से करना चाहिए। और इन पैक को आप आसानी से घर ही बना सकती है।

मौसम बदल रहा है कभी धुप तो कभी छाँव, कभी बारिश तो कभी बहुत ज्यादा चिलमिलाती गर्मी का सामना हम सभी को करना पड़ रहा है। ऐसे में स्किन की तो बहुत ज्यादा दुर्दशा हुई जा रही है, ऐसे में अगर थोड़ा भी मेकअप कर लिया तो निश्चित ही आपके फेस पर पिम्पल और इर्रिटेशन या जलन की संभावना हो सकती है इसलिए इन सभी प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आपको घर पर बने हुए विटामिन C फेस पैक का प्रयोग करना चाहिए, ये विटामिन C के फेसपैक आपको बहुत अच्छा रिजल्ट देंगे। बदलते हुए मौसम में आपको अपने फेस पैक भी बदलने चाहिए ताकि आपकी स्किन की जरूरत भी पूरी हो सके।

Table of Contents

विषय सूचि-

1. विटामिन C के स्किन के लिए फायदे-

2. विटामिन C फेसपैक-

  1. संतरे के छिलके से बनाये विटामिन C फेस पैक-
  2. निम्बू से बनाये विटामिन C फेस पैक –
  3. टमाटर से बनाये विटामिन C फेस पैक-
  4. कीवी से बनाये विटामिन C फेस पैक-
  5. स्ट्राबेरी का विटामिन C फेस पैक-
  6. पपीता और मुल्तानी मिटटी का विटामिन C फेस पैक-
  7. पाइनऐप्पल और निम्बू का विटामिन C फेस पैक-

आइये सविस्तार जानते है विटामिन C के फायदों के बारे में-

1. विटामिन C के स्किन के लिए फायदे-

1. हाइपर पिगमेंटेशन को रोकता है विटामिन C-

हाइपर पिगमेंटेशन स्किन के लिए बहुत बड़ी प्रॉब्लम है, पिगमेंटेशन की वजह से आपके चेहरे पर काले-काले दाग़-धब्बे पैदा होते है, क्यों को पिगमेंटेशन की वजह से मेलेनिन अधिक मात्रा में बनता है, इसलिए हाइपर पिगमेंटेशन को आपके चेहरे से हटाने के लिए विटामिन C का प्रयोग करें।

2. एजिंग एफेक्ट को कम करता है विटामिन C-

विटामिन C स्किन में कोलेजन प्रोटीन को बनाने का काम करता है। इससे आपकी स्किन पर झुर्रियाँ और बारीक़ लाइन नहीं आती है। और आप यंग दिखते है।

3. अल्ट्रावायलेट विकिरणों से स्किन की रक्षा करता है विटामिन C-

स्किन जब-जब धुप के सम्पर्क में आती है तो सूरज की UV किरणों की वजह से स्किन डेमेज होने लगती है। लेकिन विटामिन C में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण सूरज की UV किरणों से आपकी स्किन की रक्षा करते है और धुप से होने वाली स्किन प्रॉब्लम से बहुत हद तक आपकी स्किन को बचाता है।

4. चेहरे की सूजन को कम करता है विटामिन C-

विटामिन C में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण पाए जाते है जो आपकी स्किन पर होने वाली इर्रिटेशन, लालिमा और सूजन को कम करते है। और स्किन के दाग़-धब्बों को कम करता है।

2. विटामिन C फेस पैक-

1. संतरे के छिलके से बनाये विटामिन C फेस पैक-

संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है पर संतरे का छिलका भी आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।

आवश्यक सामग्री-

  1. संतरे के छिलके का बारीक़ पाउडर (संतरे के छिलको को धुप में सुखाकर बारीक़ पीसकर पाउडर बना लें, और फिर एक जार में भरकर रख ले ताकि आप रोजाना उपयोग कर सकें) .
  2. दो चम्मच दही (ऑयली स्किन के लिए).
  3. दो चम्मच दूध (ड्राई स्किन के लिए) .

विटामिन C फेस पैक बनाने की विधि-

  1. संतरे के छिलको का पैक बनाने के लिए संतरे के छिलके के पाउडर में दो चम्मच दही मिलाये, अगर आपकी स्किन ऑयली है और आपकी स्किन ड्राई है तो संतरे के छिलके के पाउडर में दो चम्मच दूध मिलाये और फिर मिक्स करें।
  2. अब इस पैक को अपने साफ चेहरे पर लगाए और सूखने तक लगा रहने दे।
  3. जब पैक सुख जाये तो आप इसे पानी से धोकर साफ करलें।
  4. इस पैक का इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है।

2. निम्बू से बनाये विटामिन C फेस पैक-

अगर आपकी स्किन पर बहुत दाग़-धब्बे हो गए है। और आप इन दाग़-धब्बो से छुटकारा पाना चाहती है और आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती है तो आप खट्टे निम्बू का इस्तेमाल करें, क्योकि निम्बू में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  1. एक बड़ा चम्मच निम्बू का रस।
  2. एक बड़ा चम्मच गुलाबजल।

विटामिन C फेस पैक बनाने की विधि-

  1. एक बड़े चम्मच निम्बू का रस लेकर उसमे एक बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलालें।
  2. अगर आपकी स्किन ऑयली स्किन है तो यह पैक आपकी स्किन के लिए बेस्ट है।
  3. निम्बू और गुलाबजल के पैक को कॉटन से अपने साफ चेहरे पर लगाए और फिर 15 मिनिट तक लगा रखकर धोलें।
  4. इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाए आपकी स्किन बेदाग और गोरी हो जाएगी।

3. टमाटर से बनाये विटामिन C फेस पैक-

टमाटर में विटामिन C की मात्रा बहुतायत में होती है, इसलिए टमाटर का पैक बनाकर इस्तेमॉल करें और अपनी स्किन को निखारे।

आवश्यक सामग्री-

  1. 1 टमाटर का गुदा।
  2. 2 बड़े चम्मच खीरे का रस।
  3. 1 बड़ा चम्मच शहद।

विटामिन C फेस पैक बनाने की विधि-

  1. टमाटर का गुदा, खीरे का रस और शहद को मिलाकर पैक बना लें।
  2. फिर इस पैक को अपने चेहरे को साफ धोने के बाद लगाए, और इस पैक को सूखने तक लगाकर रखे।
    और फिर साफ पानी से धो लें।
  3. अगर आपके चेहरे पर टैनिंग हो गयी है और फाइन लाइंस भी आपके चेहरे पर दिखने लगी है, तो आप टमाटर के इस पैक का जरूर से उपयोग करें।
  4. यह आपके चेहरे पर चार चाँद लगा देगा।

4. कीवी से बनाये विटामिन C फेस पैक-

अगर आपकी स्किन पर ड्रायनेस की वजह से इचिंग की समस्या हो रही है और दाने दिखने लगे है तो आपको जरूर से कीवी के फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहियें।

आवश्यक सामग्री-

  1. 1 कीवी।
  2. 2 चम्मच दही।

विटामिन C फेस पैक बनाने की विधि-

  1. कीवी का विटामिन C पैक बनाने के लिए सब से पहले कीवी का छिलका निकालकर गुदा को मैश करलें।
  2. फिर कीवी के गुदा में दही मिलाये और पैक बना लें।
  3. अब अपना फेस साफ धोने के बाद इस पैक को पुरे फेस पर लगाए, इस पैक को लगाने से आपको बहुत ठंडा और फ्रेश फील होगा।
  4. जब ये पैक सुख जाये तब आप अपना फेस पानी से धो ले।
  5. इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से भी आपकी स्किन बहुत ही ग्लोइंग और मॉइशराइज़ हो जाएगी।

5. स्ट्राबेरी का विटामिन C फेस पैक-

स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, और जितना यह खाने में स्वादिष्ट लगती है उतना ही अच्छा फायदा यह स्किन के लिए भी करती है। स्ट्रॉबेरी के फेस पैक लगाने से आपकी स्किन क्लियर और ग्लोइंग बनती है।

आवश्यक सामग्री-

  1. 5-6 स्ट्रॉबेरी।
  2. 1 चम्मच निम्बू का रस।

विटामिन C फेस पैक बनाने की विधि-

  1. स्ट्रॉबेरी पैक बनाने के लिए सब से पहले स्ट्रॉबेरी को साफ करले और पीसकर पेस्ट बनालें।
  2. अब इस स्ट्रॉबेरी के पेस्ट से थोड़ा भाग लेकर अपने चेहरे पर 5 मिनिट के लिए मसाज करें।
  3. और फिर चेहरे को धो ले, फिर बाकि के स्ट्रॉबेरी पेस्ट में एक चम्मच निम्बू का रस मिलाकर इस पैक को अपने फेस पर लगाए और थोड़ी देर रिलेक्स हो जाये।
  4. जब आपका स्ट्राबेरी फेस पैक सुख जाये तब आप इस पैक को धो ले।
  5. इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो से तीन बार किया जा सकता है।
  6. इस पैक को लगाने से आपकी स्किन के दाग़-धब्बे, कील, मुँहासे मिट जायेगे और आपको एक फ्रेश और तरोताज़ा स्किन मिलेगी।

6. पपीता और मुल्तानी मिटटी का विटामिन C फेस पैक-

पपीता में मौजूद विटामिन A विटामिन C एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते है। ये आपकी स्किन पर फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करके आपकी स्किन से बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करते है।

आवश्यक सामग्री-

  1. 3-4 चम्मच पपीता का गुदा।
  2. दो चम्मच मुल्तानी मिटटी।
  3. एक चम्मच गुलाबजल।

विटामिन C फेस पैक बनाने की विधि-

  1. पपीता को मैश करने के बाद मुलतानी मिटटी और गुलाबजल को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
  2. अब इस पैक को अपने चेहरे को गुलाबजल से साफ करने के बाद लगाइये।
  3. और 20 मिनिट लगा रहने दीजिये।
  4. फिर साफ पानी से फेस को धो लीजिये।
  5. पपीता के साथ मुल्तानी मिट्टी का पैक बहुत ही फायदेमंद होता है। मुल्तानी मिटटी के फेस पैक के भी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है।

7. पाइनएप्पल और निम्बू का विटामिन C फेस पैक-

पाइनएप्पल में विटामिन C बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, और पाइनएप्पल और निम्बू सा में मिलकर आपकी स्किन को रेडिएंट ग्लो देते है।

आवश्यक सामग्री-

  1. 3-4 चम्मच पाइनएप्पल का मेश किया हुआ गुदा।
  2. दो चम्मच निम्बू का रस।

विटामिन C फेस पैक बनाने की विधि-

  1. पाइनएप्पल और निम्बू का रस मिलाकर पैक बनाये।
  2. फिर अपना चेहरा साफ धोने के बाद ही इस पैक को अपने फेस पर लगाए और सूखने दे।
  3. जब पैक सुख जाये तो आप पानी से धोकर फेस पैक को हटा ले।
  4. यह पैक आपकी स्किन की डेड सैल्स को हटाकर आपकी स्किन पर शानदार निखार लाता है। और कील-मुंहासो को जड़ से ख़त्म करता है।

इन सभी पैक में से आपको जो सूट करें आप उन फेस पैक का इस्तेमाल करके किसी भी मौसम में स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकती है।
लेकिन किसी भी इंग्रेडिएंट्स और फेस पैक को डायरेक्ट फेस पर लगाने से पहले एक छोटा सा पैच टेस्ट जरूर करलें, क्योकि सभी की स्किन अलग-अलग होती है। इसलिए कभी किसी चीज से एलर्जी होगी तो आपको पहले ही पता चल जायेगा।

और इसी तरह के फायदेमद और सुंदरता को बढ़ाने वाले होममेड फेस पैक के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे KamalKiTips.Com से।

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|