Categories: SKIN

Skin Care Tips in Hindi – रातों रात पिम्पल्स को करे गायब / घरेलू नुस्खे की मदद से

हमारे चेहरे की सब से बड़ी प्रॉब्लम होती है पिम्पल्स। पिम्पल को हटाने के लिए हम क्या कुछ नहीं आजमाते लेकिन जिददी पिम्पल हटने का नाम ही नहीं लेते है।  तो आज हम ऐसी टिप्स के बारे में जानेगे जिससे की पिम्पल को आपकी स्किन से हटना ही पड़ेगा।

तो आइये जानते है इन घरेलू असरकारक टिप्स के बारे में –

















 एलोविरा – सब से पहले आप एक चम्मच एलोविरा जेल लीजिये ,अगर आपको रेडीमेट एलोविरा जेल सूट होता है तो आप वो ले लीजिये और नहीं होता है तो आप एलोविरा की पत्ती का पल्प ले लीजिये, और अब एक चम्मच बेसन ,1-2  चम्मच कच्चे आलू का रस (आलू को कद्दूकस करके आप उसका रस निकाल ले ) लीजिये। और अब चार से पांच फ्रेश नीम की पत्तिया लीजिये और उन्हें ग्राइंडर में पीस लीजिये। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो एक चम्मच निम्बू का रस मिलाये ,और सेंसिटिव हो तो खीरे का रस मिलाये ,और स्किन ड्राई है तो आप एक चम्मच बादाम का आयल मिला सकते है। और अब आप का फेस वाश तैयार हो चूका है।
नोट – आप सभी इंग्रेडिएंट्स को किसी धातु के बर्तन में ना मिलाकर काँच की छोटी सी कटोरी में मिलाये। ताकि कोई  भी इंग्रेडिएंट्स धातु के साथ क्रिया न कर सके।


उपयोग की विधि  – सुबह उठते ही आप इस फेस वाश से आपका चेहरा धोइये ,और रात को सोने से पहले भी इस फेस वाश से अपना चेहरा धोकर सोइये। और अगर आप कहि बाहर से आते है तो आप घर आकर इससे अपना चेहरा धोइये। आप इस फेश वाश का उपयोग रोजाना कीजिये , इससे आपके चेहरे के पिम्पल्स बहुत जल्दी से जल्दी  रिमूव हो जायेगे।

चेहरा धोने के बाद आप अपनी पसंद का मॉइश्चराइज़र जरूर लगाए।


पिम्पल के दाग साफ करने के लिए – पिम्पल के दाग हटाने के लिए आप नीम की सूखी छाल को एक पत्थर पर थोड़ा सा पानी डाल के घिसिये ,जिससे की आपको छाल का पेस्ट मिलेगा ,अब आप इस पेस्ट को चेहरे पर हो रहे काले दाग धब्बो पर लगाइये और रात भर लगा रहने दीजिये और फिर सुबह धो लीजिये ,इससे बहुत जल्दी आपके फेस से काले दाग धब्बे गायब हो जायेगे।

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

Published by
Preeti Patel