Irritation in Summer- गर्मी के दिनों में मेकअप करने से या स्किन पर किसी और प्रोडक्ट के इस्तेमाल से या धुप में ज्यादा रहने की वजह से स्किन पर इर्रिटेशन और जलन होने लगती है। और फिर स्किन को हाथ लगाना भी मुश्किल हो जाता है।

इसलिए आप को कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिनके इस्तेमाल से आपको तुरंत राहत मिल जाये और फिर आप नेक्स्ट स्टेप के लिए रेड्डी रहे।
यानि कई बार मेकअप के बाद स्किन में बहुत प्रॉब्लम हो जाती है और अगर आपको फिर से बाहर जाना है तो आप को तुरंत अपनी स्किन को शांत करना होता है क्योकि आपको फिर से तैयार होने की जरूरत होती है।
इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स बतायेगे जो स्किन पर होने वाली जलन को बहुत जल्दी ख़त्म कर देंगे।
Table of Contents
1. एलोवेरा जेल-
यदि आपकी स्किन पर बहुत जलन है और हाथ लगाना भी मुश्किल हो रहा है तो आपको तुरंत एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए, यह आपकी स्किन से तुरंत जलन को कम करता है। इसलिए आप स्किन पर जलन होने पर फेस वाश से अपने चेहरे को धो लीजिये और फिर एलोवेरा जेल लगा लीजिये। और फिर थोड़ी देर बाद फिर अपने चेहरे को धो लीजिये।
2. ठंडा गुलाबजल-
गुलाबजल स्किन की जलन को बहुत जल्दी कम करता है और यह घर में अवश्य ही मौजूद होता है। इसलिए जब भी आपको स्किन पर जलन हो रही है तो आप गुलाबजल को लगाइये। यह स्किन की जलन को ठीक करने के अलावा स्किन को क्लियर भी करता है और साथ ही स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।
3. कच्चा दूध-
अगर आपको इर्रिटेशन की बहुत प्रॉब्लम हो रही है तो आपको ठंडा कच्चा दूध इस्तेमाल करना चाहिए, इससे आपको बहुत जल्दी राहत मिलेगी और जलन खत्म हो जाएगी। ठन्डे कच्चे दूध की एक के ऊपर एक करके चार पांच लेयर लगाइये और फिर सूखने दीजिये फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो लीजिये। इससे आपकी स्किन पर रेशेज होने का डर भी नहीं रहेगा।
4. नीम पाउडर-
गर्मी के दिनों में आप नीम के पत्तो को सुखाकर पाउडर बनाकर रख सकती है क्यों की यह भी स्किन की जलन को कम करके स्किन में ठंडक पहुंचाता है। इसलिए नीम के पत्तो के पाउडर और अगर पाउडर मौजूद ना हो तो ताज़ा पत्ते लेकर और धोकर पेस्ट बना लीजिये फिर इस नीम के फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये। और अगर नीम का पाउडर है तो इसमें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाइये और 20 मिनिट लगाकर रखने के बाद धो लीजिये। आपको बहुत आराम मिल जायेगा।
5. चन्दन पाउडर-
चन्दन पाउडर भी स्किन को ठंडा रखने के लिए बहुत लाभकारी है, चन्दन पाउडर के इस्तेमाल से स्किन के रेशेज, खुजली और इर्रिटेशन को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसलिए चन्दन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लीजिये और फिर अपने चेहरे पर 20 मिनिट लगाए और ठन्डे पानी से धो ले। ऐसा करने से स्किन के मुँहासे और दाग-धब्बे भी ख़त्म हो जायेगे।
6. मुल्तानी मिटटी और एलोवेरा-
दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में, दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच गुलाबजल मिला लीजिए, अब सब को मिक्स करके अपने फेस पर लगाइये और 20 मिनिट लगाकर रखने के बाद पानी से चेहरे को धो लीजिये। इससे स्किन की जलन को कम करके स्किन के दाग-धब्बे और मुँहासे ख़त्म करता है।
अन्य उपाय-
1. भरपूर पानी पिए-
आप गर्मी हो या कोई और मौसम अपने आपको हाइड्रेट जरूर रखें। भरपूर पानी पिए और अच्छा हेल्दी फ़ूड खाये इससे आपकी स्किन तरोताज़ा रहेगी।
2. मेकअप को ज्यादा टाइम तक ना लगाए-
अगर आपको मेकअप की जरूरत नहीं है तो आप जल्दी से मेकअप को रिमूव कर लीजिये, क्योकि ज्यादा टाइम मेकअप लगाने से भी स्किन में जलन पैदा हो जाती है।
3. धूल और धुप से स्किन को बचाये-
जब भी घर से बाहर निकलें तो घर से बाहर निकलने से 20 मिनिट पहले चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाए, और जहाँ तक हो सके स्किन को कवर करके रखें।
इन सभी पैक का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने फेस को पहले फेस वाश से धोये और फिर फेस पैक अप्लाई करें।
और अगर आपको प्रॉब्लम बहुत ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले। यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है।

1 thought on “गर्मियों में त्वचा की जलन और इर्रिटेशन से बचाव के घरेलू उपाय और तरिके। Homemade face Pack for Irritation in Summer”