क्या आपकी स्किन पर भी एक्ने, पिम्पल, मुँहासे, ड्राईनेस और एक्ने के जिद्दी दागों जैसी प्रॉब्लम है, तो आपको एक बार तुलसी के फेस पैक को जरूर ट्राय करना चाहिए।
Tulsi (Basil) Face Pack– तुलसी की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है, तुलसी लगभग सभी धार्मिक कामो और पूजा पाठ में महत्व रखती है। इसी प्रकार तुलसी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है और यह एक ओषधि है जिसका प्रयोग कई बीमारियों में किया जाता है, और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो आपकी स्किन की कई सारी प्रोब्लम्स को दूर करते है।
आइये जानते है तुलसी के फेस पैक के बारे में-
Table of Contents
झाइयों और दाग़-धब्बों को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तो को सुखाकर पाउडर बना लें, और संतरे के छिलको को भी सुखाकर पाउडर बना लें। अब एक चम्मच तुलसी और एक चम्मच संतरे के छिलको के पाउडर में एक चम्मच दूध मिलालें और फेस पैक बना लें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे को साफ करने के बाद 10-15 मिनिट के लिए लगाए, और फिर चेहरे को धो ले, सप्ताह में तीन बार इस पैक को लगाए, आपकी स्किन के दाग़-धब्बे साफ होने लगेंगे।
तुलसी स्किन टोन को निखारती है, इसलिए चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाकर, दो छोटी चम्मच दूध मिलालें। और स्मूथ पेस्ट मिलालें। अब अपने फेस को साफ धोने के बाद इस पैक को अपने पुरे चेहरे और गर्दन पर लगाए। फिर 20 मिनिट बाद हल्के हल्के पानी की सहायता से स्क्रब करके पैक को निकालें और फिर पानी से चेहरे को वाश करलें।
मुँहासे और उनके दागों को हटाने के लिए एक चम्मच तुलसी के पत्तों के पाउडर में, एक चम्मच मुल्तानी मिटटी, आधा चम्मच चंदन पाउडर और दो चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें, मुल्तानी मिटटी आपकी स्किन के एक्स्ट्रा ऑइल को सोखकर पोर्स को छोटा करती है और चंदन पाउडर स्किन को हील करता है और ठंडा रखता है, तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है इसलिए ये सब एक साथ मिलकर आपकी स्किन से मुंहासों और उनके दाग़-धब्बों को जड़ से ख़त्म कर देते है। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनिट के लिए लगाए और फिर साफ पानी से चेहरे को धो ले। इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार, एक महीने तक करे। आपको बहुत अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
चेहरे की थकान मिटाने और फ्रेश लुक पाने के लिए 10-12 तुलसी की पत्तियों और 10-12 पुदीने की पत्तियों को साफ करके जूसर में पत्तियों के साथ थोड़ा सा पानी मिला कर पीस लें। फिर इस तैयार लेप से रस निकाल लें। फिर इस रस को अपने फेस पर लगाए और 15 मिनिट बाद ठन्डे पानी से चेहरा धो ले। इस पैक का आप किसी भी मौसम में उपयोग करे यह आपको हमेशा फ्रेश अहसास देगा। और इस पैक को किसी भी स्किन टाइप पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
झुर्रियों को मिटाने के लिए आप तुलसी का फेस पैक इस्तेमाल कर सकती है, इस फेस पैक को बनाने के लिए तुलसी की पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाले, और फिर 2 चम्मच तुलसी के पत्तो के पाउडर में, 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच बेसन और चुटकी भर हल्दी में आवश्कतानुसार गुलाबजल मिलाकर पैक बना लीजिये, अब अपने चेहरे को अच्छे से धोकर साफ करने के बाद इस पैक को लगाए और 20 मिनिट लगा रखकर हल्के-हल्के मसाज करते हुए निकाल दें। फिर पानी से चेहरे को धो ले। इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाए।
यहाँ सभी फेस पैक की जानकारी सामान्य जानकारी पर लिखित है, आप अपनी त्वचा पर सूट हो सके, वही फेस पैक इस्तेमाल करें। आर्टिकल पढने के लिए धन्यवाद।
यह भी पढ़े- जवान दिखने के लिए क्या करें | Jawan Rehne Ke Liye Kya Khaye .
यह भी पढ़े- Monsoon Skin Care Tips For Oily Skin-2021 | मानसून में ऑयली स्किन का ध्यान कैसे रखें .
View Comments