मानसून अब पूरी तरह आ ही चूका है, और एक तरफ तो हमे मानसून की बारिश लुभावनी लग रही है और मन करता है की जब भी बारिश हो हम बारिश में जरूर भीगे। पर क्या आपको पता है यह बारिश हमारे मन को तो खूब भाती है परन्तु हमारे बालों के लिए यह बिलकुल अच्छी नहीं है क्यों की बारिश का पानी हमारे बालों को बिलकुल सूट नहीं होता है फिर चाहे इस सीजन में आप भीगे भी ना हो, फिर भी बालों का झड़ना शुरू हो ही जाता है और हम सोचते रह जाते है की यह बाल क्यों झड़ रहे है और अब ऐसा जल्दी से जल्दी क्या करे की बालों का झड़ना बंद होकर बाल मोटे और घने हो। तो आइये जानते है आज हम आपको बतायेगे की कैसे आप मानसून में बालों का झड़ना रोक सकती है और वो भी थोड़ी सी हेयर केयर को अपनाकर।
बारिश के मौसम में बालों को शैम्पू और कंडीशनर कम करें, क्योकि इनमे मौजूद केमिकल आपके बालों की गुणवत्ता कम कर देते है और बाल कमजोर, रूखे और सफेद हो जाते है।
तो आइये हम 5 स्टेप्स के बारे में जानेगे जिनका इस्तेमाल सप्ताह में एक बार तो आपको जरूर से करना ही होगा, तभी आपके बाल जल्दी से मोटे और घने हो पाएंगे और टूटने से बच पाएंगे।
Table of Contents
मानसून में सप्ताह में दो बार तो आपको जरूर से ऑइल मसाज करनी चाहिए। मसाज के लिए नारियल ऑइल या आँवला ऑइल मानसून में बालों के लिए बेस्ट है क्योकि यह दोनों ही ऑइल स्कैल्प को ठंडा रखते है और बालों की ग्रोथ बढ़ाते है। या फिर आप दोनों ऑइल को मिलाकर एक नया ऑइल तैयार कर सकती है।
बालों को टूटने से बचाने और मजबूत करने के लिए आपको सप्ताह में एक बार हेयर मास्क का प्रयोग जरूर से करना चाहिए। और इसके लिए आपको अपने घर में मौजूद चीजे जैसे अंडा, धनिया पत्ता, करी पत्ता का उपयोग कर सकते है। और पतले बालों को झड़ने से रोकने और मजबूत बनाने के लिए इनमें से किसी भी इंग्रेडिएंट्स का उपयोग किया जा सकता है।
Best Coffee Scrub for Body | बेस्ट कॉफ़ी स्क्रब फॉर बॉडी-2021 .
बालों को बार-बार शैम्पू करने से बचना चाहिए। क्योकि शैम्पू के हार्मफुल केमिकल्स आपके बालों को कमजोर बनाते है इसलिए आप अपने बालों को धोने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करें।
Best Charcoal Peel-Off Mask-2021 | बेस्ट चारकोल मास्क, पाए पार्लर जैसा लुक घर पर।
सोने के टाइम पर आप बालों को बांध कर सोये। क्योकि खुले बाल करके सोने से बालों में रूखापन बढ़ जाता है बाल कमजोर हो टूटने लगते है। इसलिए बालों को बांध कर सोये।
पतले बालों पर कंडीशनर का प्रयोग ज्यादा नहीं करना चाहिए, क्योकि कंडीशनर के केमिकल आपके बालों को और ज्यादा पतला कर देंगे। इसलिए आप अगर बालों को कंडीशनर करना चाहती है तो आप एलोवेरा जेल या दही लगाकर अपने बालों की कन्डीशिनिंग करें। या आप बालों में अंडा लगाए ये भी आपके बालों की बहुत अच्छे से कन्डीशिनिंग करता है।
फूलों के फेस पैक कैसे बनाये | How to Make Flower Face Pack for Glowing and Brightening Skin .
इन सब के अलावा आप अपनी डाइट में संतरा, निम्बू, अंडा, दालें, मूंगफली, बादाम, अखरोट आदि चीजे खाये और खूब सारा पानी पिए।
अपने हेयर केयर रूटीन में इन सभी उपायों को अपनाये और बालों को टूटने और पतला होने से बचाये।
View Comments