Sawan 2022 – सावन यानि भगवान शिव का माह। इस पुरे महीने भक्त गण भगवान शिव की आराधना और पूजा करते है। और चाहते है की उनकी सभी मनोकामना भगवान शिव पूरी करे।
और सभी भक्त भगवान को प्रसन्न करने के लिए सभी जरूरी नियमो और पूजा की विधि का अच्छे से पालन भी करते है।
Table of Contents
सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होगा और इस महीने में 4 सावन सोमवार आएंगे। सावन के महीने को भोलेनाथ का महीना कहते है और इस महीने भक्तों का पूरा प्रयास होता है की वह अपने आराध्य देव महादेव को प्रसन्न करें।
शिव की पूजा में कई बातों का ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। और ऐसा भी कहा जाता है की सावन के महीने में शिव भगवान के प्रिय रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से बहुत शुभ फल प्राप्त होता है।
सावन का महीना 14 जुलाई से प्रारम्भ होगा और 12 अगस्त को ख़त्म होगा। इसमें तारीख 18, 25, 1 और 8 को सावन सोमवार रहेगा।
भगवान भोलेनाथ का प्रिय रंग हरा माना जाता है, और सावन सोमवार के अलावा महाशिव रात्रि पर भी भक्त हरे रंग के वस्त्र धारण करते है। हरे रंग के वस्त्रों के अलावा नारंगी, पीले, सफेद और लाल रंग के कपड़े भी अच्छे माने जाते है। इन रंगो के कपड़ो को पूजा-पाठ करने के लिए शुभ माना जाता है।
लेकिन भगवान शिव की पूजा करते समय काले रंग के वस्त्रो को पहनना शुभ नहीं माना जाता है यानि काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।
इस के साथ ही अगर पूजा करते समय पुरुषों का धोती पहनना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा जब भी भगवान की पूजा करनी हो साफ, धुले हुए कपड़े ही पहनना चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं है की कपड़े नए ही हो लेकिन साफ होने चाहिए।
भगवान भोले नाथ पर बिल पत्र चढ़ाने के साथ मिठाई भी चढाई जाती है। लेकिन ऐसी मान्यता है की जो मिठाई शिव लिंग पर चढाई जाती है उसे खाना नहीं चाहिए और महादेव को प्रसन्न करने के लिए महामृत्युंजय मन्त्र का जाप करना चाहिए।
इसके साथ ही पुरे सावन माह में भोलेनाथ की आराधना करना शुभ माना जाता है, इसलिए सभी भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से भोलेनाथ की आराधना करते है और अपने इष्ट से वरदान पाते है।