क्या आपके बाल भी घुंघराले है और आप अब घुंघराले बालो को सीधा करना चाहती है तो आप एक बार इन टिप्स को जरूर आजमाए।

सुंदर बाल पाना हर लड़की की चाहत होती है, इसलिए हर लड़की अपने बालो की एक्स्ट्रा केयर करती है क्योकि ये बाल ही है जो आपके व्यक्तित्व को निखारते है। क्योकि अगर आपके बाल सुंदर और चमकदार है तो आप हमेशा सुंदर दिखती है। लेकिन हर किसी के पास सुंदर और चमकदार बाल नहीं होते है, और हममे से कईयों के बाल सीधे भी नहीं होते है यानि की जन्म से ही घंघराले बाल होते है, लेकिन आज कल हर कोई सीधे (स्ट्रेट) बाल चाहती है और अपने कर्ली बालों को पारलर जाकर सीधा करवाती भी है। लेकिन बालों को स्ट्रेट करवाने में खर्चा भी बहुत आता है जो हर कोई अफोर्ड भी नहीं कर सकता है।
Camellia Oil Benefits And Side Effect | केमेलिया ऑइल के फायदे स्किन और बालों के लिए
और इसके अलावा घर पर स्ट्रेटनर से भी बालो को सीधा किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपको पहले अच्छी क़्वालिटी की स्ट्रेटनर मशीन खरीदनी पड़ेगी और फिर आपको सही से इस मशीन की जानकारी भी आवश्यक है नहीं तो आपके बाल जल जायेगे।
इसलिए इन सारी मुसीबतों के चक्कर में ना पड़ते हुए आज हम आपको कुछ घरेलु टिप्स बतायेगे जिनका उपयोग करके आप अपने कर्ली यानि घुँघराले बालों को नैचुरली स्ट्रेट यानि सीधा कर पायेगी, और वो भी बड़ी ही आसानी से-
Table of Contents
1. नारियल का दूध और निम्बू का रस लगाकर कर्ली बालों को सीधा करें-
आवश्यक सामग्री-
- चार चम्मच नारियल का दूध (नारियल को पीस कर दूध निकाल लें)
- एक चम्मच निम्बू का रस।
कर्ली बालों के लिए मास्क कैसे बनाये-
- सब से पहले नारियल को पीस कर दूध निकाल लें, फिर नारियल के दूध में एक चम्मच निम्बू का रस मिलाये।
- अब अच्छे से मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को रात भर के लिए फ्रिज में रख दीजिये।
- फिर सुबह फ्रीज से निकाल कर अपने बालों और स्कैल्प पर लगाए।
- फिर 30 मिनिट तक अपने बालों में लगाए और फिर माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।
- इस मास्क का उपयोग सप्ताह में एक बार करें, आपके कर्ली बाल नैचुरली सीधे होने लगेंगे।
2. कैस्टर ऑइल और नारियल ऑइल से बालों को स्ट्रेट कैसे करें-
आवश्यक सामग्री-
- एक बड़ा चम्मच केस्टर आयल।
- एक बड़ा चम्मच नारियल ऑइल।
कर्ली बालों के लिए मास्क कैसे बनाये-
- एक बड़ा चम्मच केस्टर आयल और एक बड़ा चम्मच नारियल आयल को साथ में मिक्स करलें।
- और फिर गर्म करे जब आयल हल्का गर्म हो जाये तब आप इस आयल से अपने स्कैल्प और बालों की हल्के-हल्के हाथों से 15 मिनिट मसाज करें।
- इस ऑइल को आधा घंटा अपने बालों में लगाकर रखें, फिर माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।
- इस हॉट ऑइल मिश्रण को सप्ताह में दो बार बालों में लगाए, आपके बाल बहुत जल्दी ही कर्ली बालों से स्ट्रेट हो जायेगे।
3. पके केले और पपीता से कर्ली बालों को स्ट्रेट कैसे करें-
आवश्यक सामग्री-
- एक पका हुआ केला।
- एक बड़ा टुकड़ा पका पपीता।
कर्ली बालों के लिए मास्क कैसे बनाये-
- पके हुए कैले का बड़ा टुकड़ा, और पके पपीता का बड़ा टुकड़ा लेकर साथ में मैश कर लीजिये।
- फिर इस मास्क को अपने पुरे बालों में लगाइये।
- और फिर 45 मिनिट्स तक लगा रखकर सूखने दीजिए।
- इस मास्क से आपके बाल सॉफ्ट और चमकदार होगे।
- इस मास्क का उपयोग सप्ताह में एक बार जरूर करें, आपके बाल स्ट्रेट हो जाएगे।
4. एलोवेरा और ऑलिव ऑइल से कर्ली बालों को स्ट्रेट करें-
आवश्यक सामग्री-
- चार चम्मच ओलिव आयल या नारियल आयल।
- दो चम्मच एलोवेरा जेल।
कर्ली बालों के लिए मास्क कैसे बनाये-
- ऑलिव ऑइल को गर्म करके, एलोवेरा जेल मिला लीजिये और अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- अब इस मिश्रण को हल्का गुनगुना हो जाने पर अपने स्कैल्प और बालों में लगाइये।
- फिर 10 मिनिट मसाज करने के बाद आधा घंटा इस मिश्रण को बालों में लगा रहने दीजिये।
- और सूखने पर माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लीजिये।
- इस मिश्रण को सप्ताह में एक बार जरूर लगाइये।
- इस मिश्रण से आपके बाल कर्ली से स्ट्रेट होकर बढ़ने लगेंगे।
5. मुल्तानी मिटटी और अंडे का पैक लगाकर बालो को सीधा कैसे करे-
आवश्यक सामग्री-
- एक अंडा।
- 5 चम्मच मुल्तानी मिटटी।
- 4 चम्मच चावल का आटा।
- आधा कप दूध।
कर्ली बालों के लिए मास्क कैसे बनाये-
- मास्क बनाने के लिए मुल्तानी मिटटी, चावल का आटा, अंडा और दूध को मिलाकर मिक्स करलें।
- अब इस पैक को अपने सिर की स्कैल्प से लेकर पुरे बालों की लम्बाई तक लगाए।
- फिर इस हेयर मास्क को एक घंटे के लिए लगा हुआ रहने दीजिये।
- आप अपने बालों की लम्बाई के अनुसार इंग्रेडिएंट्स को एक चम्मच कम या बढ़ा सकती है।
- और फिर एक घंटे के बाद इस पैक को माइल्ड शैम्पू से धो ले।
- इस मास्क से आपके बाल बहुत ही सॉफ्ट हो जायेगे।
- बालो को सीधा करने के लिए सप्ताह में एक बार इस मास्क का प्रयोग जरूर करें।
6. दूध और शहद से कर्ली बालों को स्ट्रेट कैसे करें-
आवश्यक सामग्री-
- आधा कप दूध।
- दो चम्मच शहद।
- आधा पका हुआ केला।
कर्ली बालों के लिए मास्क कैसे बनाये-
- आधा कप दूध में, शहद और केला को मैश करके मिला लीजिये।
- और फिर इस मास्क को अपने बालों में लगाए।
- और आधा घंटा लगा रहने दीजिये, फिर शैम्पू से बालोको धो कर साफ कर लीजिये।
- इस मास्क को सप्ताह एक बार लगाने से आपके बाल कोमल हो जायेगे।
तो ये सारे उपाय आपके बालों को सीधा कर देंगे, साथ की बहुत ही अच्छे से कोमल और मुलायम भी बनायेगे।
पारलर के केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बेहतर है की घरेलू और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाये। और अपने सौंदर्य को निखारा जाये।
घर पर आईब्रो कैसे बनाये | Ghar Par Eyebrow Kaise Banaye .
रूखे बालों के लिए बेस्ट कंडीशनर | Best Conditioner For Dry Hair- 2021

2 thoughts on “घुँघराले बालों को सीधा कैसे करें | How to Straighten Curly Hair”