Winter Facial Tips- सर्दियों में फेशियल कराने के बाद आपको अपने चेहरे पर निखार बनाये रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखे।

चेहरे पर ग्लो बनाये रखने के लिए लेडीज एक-डेढ़ महीने में एक बार फेशियल करवाती ही है, क्योकि फेशियल करवाने से त्वचा खूबसूरत और जवाँ बनी रहती है। औरअगर सर्दियों के मौसम में फेशियल करवाते है तो स्किन की सही देख-भाल करनी पड़ती है, क्योकि सर्दियों के मौसम में स्किन में कई तरह के बदलाव होते है। और त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है, इसलिए सर्दियों में स्किन पर फैशियल कराने के बाद स्किन की सही देख-भाल जरूरी होती है।
ग्लॉसी स्किन पाने के लिए क्या करें। साँवली स्किन को चमकदार बनाने के तरिके
सर्दियों में फेशियल करवाने के बाद इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
Table of Contents
1. धुप में ना रहें-
फेशियल करवाने के बाद आपको धुप में नहीं बैठना चाहिए। क्योकि अक्सर सर्दियों में धुप का आनंद लेने के लिए हम डायरेक्ट धुप में बैठ जाते है इसलिए फैशियल के बाद धुप में बैठने से बचना चाहिए। क्योकि फैशियल के बाद ब्यूटीशियन कई बार सीरम का इस्तेमाल आपके चेहरे पर करती है, और सीरम स्किन को हाइड्रेट करते है, और फैशियल करवाने के बाद स्किन सेंसिटिव हो सकती है, इसलिए फेशियल के बाद धुप में ना रहे।
सर्दियों में गुलाबी निखार पाने के लिए चुकंदर के फेस पैक। Beetroot Face Pack For Glowing Skin
2. फेस मास्क का इस्तेमाल ना करें-
सर्दियों में फेशियल करवाने के बाद फेस पैक, फेस मास्क का इस्तेमाल ना करें, और अगर आप चाहती है फेस मास्क का इस्तेमाल करना तो फेशियल करने के 4 दिनों बाद ही इस्तेमाल करें। और कई बार आप को फैशियल के बाद अपना चेहरा ऑयली लग सकता है, तो इसके लिए आप फेशियल कराने के 3-4 घंटो के बाद नार्मल पानी से चेहरे को धो सकती है। और अगर फेस वाश करना है तो एक दिन बाद कर के अपनी स्किन को क्लीन कर सकती है।
3. थ्रेडिंग ना बनवाये-
हमेशा ध्यान रखे की फेशियल कराने के बाद थ्रेडिंग नहीं बनवाये। क्यों की सर्दियों में स्किन ड्राई होती है। इसलिए फेशियल के बाद थ्रेडिंग कराने से स्किन पर जलन, खुजली जैसी प्रॉब्लम हो जाती है।
4. स्क्रबिंग ना करें-
फेशियल करने के बाद आपको ध्यान रखना चाहिए की आप कम से कम 5 दिनों तक अपने चेहरे पर स्क्रबिंग ना करें। क्योकि की फैशियल दौरान स्किन को एक्सफोलिएट भी किया जाता है इसलिए स्क्रबिंग से बचना चाहिए।
5. मेकअप ना करें-
फेशियल कराने के तुरंत बाद किसी प्रकार का मेकअप ना करे, क्योकि ऐसा करने से स्किन पर कील-मुँहासे निकल जाएंगे और स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए फेशियल करवाने के 2 दिनों के बाद ही चेहरे पर मेकअप का इस्तेमाल करें।
6. खूब पानी पिए-
और फेशियल कराने के तुरंत बाद ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। और ठण्ड की सीजन में भी फेशियल कराने के बाद आपको पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए ताकि आपकी स्किन पर अच्छा निखार आये। क्योकि फेशियल भी एक प्रकार का स्किन ट्रीटमेंट ही है। तो इसीलिए फैशियल के बाद पानी या जूस आप भरपूर मात्रा में ले।
चेहरे की झुर्रियाँ, दाग़-धब्बे और पिम्पल को गायब करने के लिए बादाम तेल का इस्तेमाल कैसे करें

2 thoughts on “सर्दियों में फेशियल कराने के बाद किन-किन बातों का ध्यान रखें”