Homemade Almond Scrub for Face- बादाम का होममेड फेस स्क्रब तैयार करके आप अपनी स्किन को क्लींन और ग्लोइंग बना सकते है। बड़ी ही आसानी से।

मॉनसून के मौसम में स्किन को साफ रखने के लिए स्क्रब करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। क्योकि मानसून की चिपचिपाहट स्किन को डर्टी बना देती है। इसलिए आप घर पर होममेड स्क्रब तैयार कर सकती है, जिनका ज्यादा इस्तेमाल करने से भी आपकी स्किन पर कोई नुकसान नहीं होगा और आप अपनी स्किन को क्लीन और मॉइशराइज़ भी कर पायेगी। और साथ ही ग्लोइंग भी बना पायेगी।
चेहरे पर पारलर जैसा निखार लाने के लिए क्या करें
आइये जानते है स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बनाने के लिए कुछ होममेड फेस स्क्रब के बारे में-
Table of Contents
1. दही और बादाम का फेस स्क्रब-
आवश्यक सामग्री-
- चार बादाम।
- एक चम्मच बादाम ऑइल।
- दो चम्मच दही।
फेस स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
- इस स्क्रब को बनाने के लिए बादाम को दरदरा पीस लीजिये। और फिर दही को छान लीजिये।
- जिससे दही से पानी अलग हो जाये। अब दही को चम्मच से एक जैसा कर लीजिये।
- और फिर दही में पीसे हुए बादाम, और बादाम ऑइल को मिला लीजिये।
- और अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- स्क्रब को इस्तेमाल से पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस वाश से धो लीजिये।
- और फिर इस बादाम के स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाइये और 5 मिनिट मसाज कीजिये।
- और फिर 15 मिनिट के लिए लगा रहने दीजिये।
- यह स्क्रब आपकी स्किन से झुर्रियों को हटाता है और स्किन पर इंस्टेंट ग्लो लाता है।
2. बादाम और शहद का फेस स्क्रब-
आवश्यक सामग्री-
- चार बादाम।
- एक चम्मच शहद।
- आधा चम्मच निम्बू का रस।
फेस स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
- बादाम को पीस लीजिये और इसमें शहद और निम्बू के रस को मिक्स करलीजिये।
- फिर इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाइये और मसाज कीजिये।
- मसाज करने के बाद 15 मिनिट लगा हुआ ही रहने दीजिये और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये।
- यह फेस स्क्रब आपकी स्किन का रंग निखारता है। और स्किन को साफ बनाता है।
3. बादाम और पपीते का फेस स्क्रब-
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच बादाम का पेस्ट।
- एक चम्मच पपीते का पेस्ट।
- चुटकीभर हल्दी पाउडर।
फेस स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
- बादाम के पेस्ट, पपीते के पेस्ट और हल्दी पाउडर को मिलाकर मिक्स कर लीजिये। फिर इस पेस्ट से 5 मिनिट अपने चेहरे पर मसाज कीजिये।
- और फिर 15 मिनिट पैक को लगा कर रखिये और सूखने पर पानी से धो लीजिये।
- इस फेस स्क्रब से चेहरे के काले दाग़-धब्बे मिट जाते है और त्वचा की रंगत निखर जाती है।
4. बादाम और गुलाबजल का स्क्रब-
आवश्यक सामग्री-
- पांच बादाम।
- दो चम्मच गुलाबजल।
फेस स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
- बादाम को पीस लीजिये और फिर गुलाबजल मिला लीजिये।
- अब इस पेस्ट से अपने फेस की 5 मिनिट मसाज करने के बाद इस पैक को सूखने तक लगाकर रखिये।
- इस फेस स्क्रब से स्किन गहराई से क्लीन होती है और नैचुरली सुंदर दिखती है।
5. बादाम और मिल्क पाउडर का स्क्रब-
आवश्यक सामग्री-
- चार बादाम।
- एक चम्मच बादाम का ऑइल।
- एक चम्मच मिल्क पाउडर।
- एक चम्मच निम्बू का रस।
फेस स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
- बादाम को पीस लिजिए, और फिर मिल्क पाउडर, निम्बू के रस और बादाम के ऑइल को मिक्स कर लीजिये।
- अब इस तैयार पैक से अपने चेहरे पर मसाज कीजिये और फिर 20 मिनिट के लिए अपने चेहरे पर लगाइये।
- और फिर पानी से धो लीजिये।
- अगर आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो यह बेस्ट तरीका है। चेहरे को मिनटों में निखारने और गोरा बनाने के लिए।
आँखों के काले घेरे कैसे हटाए | दूध का इस्तेमाल करके आँखों के काले घेरे हटाए

5 thoughts on “होममेड बादाम स्क्रब फॉर ग्लोइंग स्किन”