होठों को गुलाबी कैसे बनाये

SKIN
Share this Article with your friends -

सुंदर, आकर्षक, गुलाब की पंखुड़ियों जैसे होट हर महिला की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है और इनका कालापन सारी सुंदरता को भददा कर देता है ,जिसके होटो का कलर काला होता है उनको सब के बिच में असहज महसूस होता है ,वैसे तो हम लिपस्टिक, लिपबॉम आदि लगाकर इनका कलर हल्का कर सकते है परन्तु हर वक़्त लिपस्टिक लगाकर रखना पॉसिबल नहीं होता है क्योकि आखिर ये है तो मेकअप प्रोडक्ट ही और पूरा टाइम मेकअप में हर कोई नहीं रह सकता। इसलिए हमे इसके लिए कुछ ऐसा करना होगा की हमारे होट नैचरली कालेपन से मुक्त होजाये।

तो आइये होटो का कालापन दूर करने के लिए असरकारक प्राकृतिक उपायों के बारे में जानते है जिससे आपके होट गुलाब की पंखुड़ियों जैसे गुलाबी हो जाएगे।

 होटो के कालेपन के कारण –

ज्यादा देर धुप में रहना।

अल्ट्रा वॉइलेट किरणे।

स्मोकिंग करने से।

ज्यादा कैफीन की मात्रा लेने से।

हार्मोन्स में गड़बड़ी के कारण।
ज्यादा उम्र हो जाने पर।
शरीर में पानी की कमी के कारण।
विटामिन्स की कमी के कारण।
 

होटो को गुलाबी बनाने के आसान से घरेलू उपाय –

निम्बू स्क्रब –

निम्बू एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है निम्बू के ताजे रस को रोज काले होटो पर लगाने से
उनका कलर हल्का होने लगता है और सारी डेड सेल्स निकल जाती है और नई सेल्स बनती है।

शुगर स्क्रब –

थोड़ी सी शक़्कर में मक्खन मिला ले और फिर अपने होटो पर धीरे धीरे रगड़े इससे आप के होठ का कलर साफ हो जायेगा और शुगर से डेड स्किन सेल्स निकल जाएगी और मक्ख़न से होटो का कलर साफ हो जायेगा।

हल्दी स्क्रब –

हल्दी में दूध मिला कर पेस्ट बना लीजिये और होटो पर लगाने से पहले होटो को पानी से गिला कर ले और सॉफ्ट ब्रश से होटो पर ये पेस्ट लगा लीजिये और धीरे – धीरे घुमाइए और 2 -3 मिनट बाद धो लीजिये।

शहद लगाए –

काले होटो के लिए शहद बहुत ही फायदेमंद है रोज रात को शहद लगाने से काले होटो का कलर साफ हो जायेगा।
चाहे आपके होठ किसी भी वजह से काले हो गए हो।

जैतून का आयल –

जैतून का आयल (olive oil)  में कई विटामिन्स, मिनरल्स पाए जाते है जो होटो के लिए काफी फायदेमंद है रात को सोने से पहले ऑलिव आयल से होटो की धीरे धीरे मसाज करले और और फिर धो ले। आपके होटो का रंग साफ होने लगेगा।
बादाम का तेल – शहद बादाम आयल और शुगर मिला कर होटो पर 10 मिनट तक हल्के हल्के मसाज करे इससे आपको जल्द फायदा दिखने लगेगा।

होटो का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय-

पुदीने के रस को गुलाबजल में मिला करके लगाए।

होटो को गुलाबी करने के लिए घी, मक्ख़न लगाए।

धनिये गाजर और पुदीने का रस लगाकर आप अपने होटो को गुलाबी कर सकती है।

कच्चे आलू से होठो पर मसाज करे ,फायदा मिलेगा।

दूध में गुलाब की पंखुड़ियों को कुछ समय डुबो के रखे और फिर गाढ़ा पेस्ट बना ले और फिर काले होटो को
गुलाबी करने के लिए इस पेस्ट का उपयोग करे।


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *