गर्मियों में मेकअप से चेहरे को काला होने से कैसे रोकें।How to prevent darkening of face with makeup in summer

SKIN
Share this Article with your friends -

Makeup in Summer- गर्मी के मौसम में मेकअप को लम्बे समय तक टिकाये रखना बहुत मुश्किल काम है क्योकि गर्मी में पसीना निकलने से आपका अच्छा खासा मेकअप भी आपके चेहरे पर ग्लो की जगह कालापन ले आता है। इसलिए आज हम गर्मियों के लिए कुछ मेकअप टिप्स बतायेगे, जिनसे आप अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाये रख सकते है।

Makeup ko kala hone se kese roke

गर्मी में मेकअप को काला होने से बचाना हर किसी के लिए चुनौती होती है इसलिए आज हम कुछ ऐसे टिप्स जानेंगे जिनसे आप लम्बे समय तक स्किन को फ्रेश बनाये रख सकती है।

Dry Skin Make Up Tips, ड्राई स्किन पर मेकअप कैसे करें

1. मेकअप से पहले आइस मसाज-

गर्मी में ऑयली स्किन हो या ना हो लेकिन आपको मेकअप से पहले 5-7 मिनिट बर्फ से अपने चेहरे पर मसाज जरूर करना चाहिए, इससे आपके चेहरे से आयल नहीं निकलेगा और आपका मेकअप ख़राब नहीं होगा। बर्फ से मसाज करने के लिए एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े को लेकर अपने चेहरे पर घुमाइए।

2. मॉइशराइज़र का इस्तेमाल-

मेकअप की शुरुआत करने से पहले आप मॉइशराइज़र जरूर लगाए। चाहे गर्मी हो या सर्दी मेकअप को सही तरिके से बनाने के लिए मॉइशराइज़र जरूर लगाए। और यह बात ध्यान रखें की आप हमेशा ऑइल फ्री मॉइशराइज़र का ही इस्तेमाल करें।

3. सनस्क्रीन है जरूरी-

गर्मी में तेज़ चिलचिलाती धुप से स्किन को डैमेज होने से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। सनस्क्रीन का इस्तेमाल मेकअप करने के पहले करें।

4. प्राइमर का इस्तेमाल है जरूरी-

सनस्क्रीन के बाद प्राइमर का इस्तेमाल करना जरूरी है, प्राइमर मेकअप को ज्यादा टाइम तक फ्रेश बनाये रखता है।

5. क्रीमी फाउंडेशन ना लगाए-

गर्मी के मौसम में क्रीमी फाउंडेशन का इस्तेमाल बिलकुल ना करें, इससे पसीना ज्यादा निकलता है और आपका मेकअप काला हो जाता है।

6. थोड़ा ब्रॉन्ज़र का इस्तेमाल-

गर्मी की तेज़ धुप में मेकअप को फ्रेश दिखाना है तो आप अपने हाई पॉइंट पर ब्रॉन्ज़र इस्तेमाल करें। जैसे- माथा, नाक, चीन आदि। क्यों की चेहरे की इन जगहों पर सूरज की रौशनी सीधी पड़ती है।

7. ज्यादा मेकअप ना करें –

गर्मी के दिनों में ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल ना करें, ताकि आप फ्रेश रहे।

8. शिमर का इस्तेमाल ना करें-

गर्मी में आपको अपने मेकअप में शिमर का इस्तेमाल कम करना चाहिए, क्योकि गर्मी में शिमर का ज्यादा इस्तेमाल आपके लुक को बिगाड़ सकता है।


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

1 thought on “गर्मियों में मेकअप से चेहरे को काला होने से कैसे रोकें।How to prevent darkening of face with makeup in summer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *