Skin Care Tips – 15 min में skin लाइटनिंग फेशियल करे घर पर

SKIN
Share this Article with your friends -

स्किन लाइटनिंग के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। पार्लर में जाकर घंटो बैठ करके महगी – महगी स्किन की मसाज, क्लीनअप, फेशियल आदि करवाते है, और कभी हमे ये चीजे सूट होती है तो कभी इनका असर उल्टा ही हो जाता है। और चेहरा पिम्पल से भर जाता है और हमारी जेब खाली होती है वो अलग। तो आइये आज हम स्किन लाइटनिंग के ऐसे उपाय के बारे  में जानेगे जिससे की ना ही तो हमारी जेब खाली होगी और न ही चेहरे पर कोई साइड इफ़ेक्ट होंगे और ना ही किसी पारलर में जाने की जरूरत है. क्योकि ये ट्रीटमेंट पूरी तरह से Home Remedies  है।


तो आइये जानते है की कैसे हम सिर्फ 15 min में हमारे चेहरे को चमका सकते है। 

1   क्लींजिंग (Cleansing ) – सब से पहले हम अपने चेहरे की क्लींजिंग करेंगे। इस के लिए हमे चाहिए कच्चा दूध और निम्बू का रस।
2 चम्मच कच्चा दूध लेकर उसमे आधा चम्मच निम्बू का रस मिलाइये और कॉटन बॉल से अपने चेहरे पर       3 – 4  min के लिए सर्कुलर मोशन में लगाइये और मसाज कीजिये ,और फिर पानी से धो लीजिये ,अब आपके फेस की क्लींजिंग चुकी है, कच्चे दूध में कई प्रकार के प्रोटीन होते है जो की फेस से गंदगी निकालने में सहायक होते है।

2  स्क्रबिंग ( Scrubbing) – Cleansing के बाद फेस को स्क्रब करना है। स्क्रब करने के लिए हमे चाहिए 2 चम्मच चावल का आटा ,एक चम्मच शहद ,और एक चम्मच कच्चा दूध। अब इन तीनो चीजों को अच्छे से मिक्स करके  अपने फेस पर 5 min  मसाज करेंगे जिससे की स्किन साफ और स्वस्थ हो जाएगी और स्किन से डेड स्किन सेल भी निकल जाएगी अब मसाज के बाद इस पैक को 5 min  के लिए लगा रहने दे और फिर पानी से धो ले।












3   फेस पैक (Face Pack ) – scrubbing के बाद  face pack  लगाना है। फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच मेदा ,एक चम्मच गुलाबजल, एक चम्मच शहद और दो चम्मच कच्चा दूध को अच्छे से मिक्स करके अपने पुरे चेहरे पर अच्छे से लगाए ,ये फेस पैक स्किन के पिगमेंटेशन, सनटैन आदि को दूर करता है और स्किन को ग्लोइंग, वाइटनिंग और लाइटनिंग बनाता है।  फेस पैक को 15-20 min  तक सूखने दीजिये और फिर पानी से धो लीजिये।

ये ट्रीटमेंट पूरी तरह से नेचुरल है इसलिए इसके कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है। इस उपाय से आप घर ही अपना फेशियल आसानी से कर सकती है। 


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|