चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के उपाय –
बेसन – सब से पहले थोड़ा सा बेसन लीजिये इसमें एक चम्मच चावल का आटा ,थोड़ी सी हल्दी और फिर 2 चम्मच दूध मिलाइये और सब चीजों को अच्छे से मिक्स कीजिये पर ध्यान रहे पेस्ट ज्यादा पतला न करे गाढ़ा ही रखे ,और फिर आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाइये आप इसे पुरे चेहरे पर भी लगा सकती है इससे बालो के साथ पिम्पल आदि भी ठीक हो जायेगे ,और अब जब फेस पैक थोड़ा सुख जाये तो हल्के हाथो से रफ करके निकाल दीजिये। और फिर सादे पानी से चेहरा धो लीजिये।
अंडा – एक अंडा लीजिये और उसे फोड़ कर सफेद वाला भाग एक कटोरी में निकाल लीजिये , और अच्छे से मिक्स कर लीजिये ,और फिर एक ब्रश की मदद से अपने पुरे चेहरे पर लगाइये। फिर इसके बाद टिशू पेपर लीजिये और उस को अपने फेस पर लगाकर एक बार और अंडे की सफेदी अपने पुरे फेस पर लगाइये ,अगर बाल ज्यादा है तो टिशू पेपर की ऐसे ही तीन से चार लेयर बनाइये और अब मास्क को सूखने दीजिये। सूखने के बाद एक दम धीरे धीरे मास्क को निकालिये और ठन्डे पानी से चेहरा धो लीजिये।
निम्बू और चीनी – एक कटोरी पानी में एक बड़ा चम्मच चीनी डाले और अच्छे से घोल ले चीनी घुलने पर दो बड़े चम्मच निम्बू का रस डालें, अब कॉटन से पुरे फेस पर लगाए और 20 मिनिट सूखने के लिए छोड़ दे ,फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले।
जिलेटिन मास्क –एक कटोरी में एक चम्मच जिलेटिन पावडर लीजिये और उसमे 2 -3 चम्मच कच्चा दूध और आधा निम्बू का रस मिलाइये और अच्छे से मिक्स कीजिये ,अब एक दूसरे बर्तन में गर्म पानी लीजिये और इस पेस्ट वाली कटोरी को उस में रख दीजिये ताकि जिलेटिन घुल जाये अब आप मास्क को ब्रश से अपने चेहरे पर लगाइये पर होटो पर और आँखों के पास न लगाए और जब मास्क सुख जाये तब धीरे धीरे मास्क को निकाल दीजिये आप के चेहरे के बाल हट जायेगे।
कच्चा दूध -एक चम्मच बेसन लीजिये उस में चुटकी भर हल्दी ,एक चम्मच नारियल आयल ,एक चम्मच गुलाबजल और 3 -4 चम्मच कच्चा दूध मिलाइये और अच्छे से मिक्स कीजिये और अब अपने पुरे फेस पर लगाइये और फिर 10 -15 मिनिट के लिए सूखने दीजिये और फिर उंगलियों से धीरे धीरे बालो की दिशा के अपोजिट रफ करके निकालिये, और फिर गीले साफ कपड़े से चेहरा पोंछ लीजिये ,इससे आपके चेहरे के बालो के साथ डार्क स्पॉट ,सनटैन ,एक्ने ,पिम्पल आदि भी हट जायेगे।

