भेल पूरी का नाम सुनते ही उसकी सुगंध अपने आप ही आने लगती है और जी ऐसा ललचाता है की बस अब भेल खा ली जाये। वैसे तो भेल स्ट्रीट फ़ूड है तो हमे बाहर आसानी से मिल जाती है पर अगर बाहर का नहीं खाना चाहते है तो आइये आज घर पर ही टेस्टी भेल पूरी की रेसिपी सीखते है।
भेल बहुत ही हल्का नाश्ता है जिसको खाने का मन अधिकतर शाम के टाइम होता है जब हल्की फुलकी छोटी छोटी भूख लगी होती है ,तो आइये बनाते है लाजवाब टेस्टी भेल –
आवश्यक सामग्री – Ingredients For Bhel Recipe
- मुरमुरा
- मूंगफली के दाने
- पापड़ी
- आलू (उबालकर बारीक़ कटा हुआ )
- टमाटर (बारीक़ काटा हुआ बीज निकल कर)
- खीरा (बारीक़ काटा हुआ)
- चाट मसाला
- हरे धनिये की चटनी
- मीठी चटनी
- हरी मिर्ची बारीक़ काटी हुयी
- हरा धनिया बारीक काटा हुआ
- बारीक़ सेव
- प्याज बारीक़ कटी हुयी
- उबले चने
- छोटा निम्बू (रस निचोड़ने के लिए)
भेल बनाने की विधि (How to Make Bhel Puri )
एक बड़े कटोरे में 4 -5 चम्मच मुरमुरे ले लीजिये ,अब इसमें 2 -3 छोटी चम्मच आलू ,2 -3 छोटी चम्मच टमाटर ,2 -3 छोटी चम्मच खीरा ,3 -4 छोटी चम्मच मूंगफली के दाने डाल दीजिये। अब 3 -4 पापड़ी तोड़कर दाल दीजिये ,अब 4 -5 छोटी चम्मच बारीक़ सेव ,थोड़ी हरी मिर्ची और जरा सा चाट मसाला दाल दीजिये और उबले चने डाल करके थोड़ी हरी चटनी और थोड़ी मिठी चटनी डाल लीजिये। अब सब सामग्री को अच्छे से मिला लीजिये और ऊपर से बारीक़ प्याज और थोड़े हरे धनिये से सजा लीजिये , अब आपकी भेल खाने के लिए तैयार है। आप की जब इच्छा हो स्वादिष्ट भेल बनाकर खाइये पर पहले से भेल बनाकर नहीं रखे क्यों की मुरमुरे नरम हो के गल जायेगे।


