जब आप और हम छोटे थे तब बाल सुंदर, शाइनी, चमकदार और गहरे हुआ करते थे | लेकिन जैसे जैसे हम बड़े हुए हमारे बाल छोटे और बूढ़े होते चले गए, क्यों की हमने बालो के लिए नेचुरल तरीको को उपयोग में लाना छोड़ दिया और मार्किट के फेंसी प्रोडक्ट्स पर आँख बंद करके विश्वास कर लिया और फिर नतीजा ये हुआ की – उफ्फ ये बाल, कुछ भी करो थोड़े दिनों बाद और ख़राब हो जाते है, मतलब जब तक प्रोडक्ट्स का असर रहता है बालो की चमक बरकरार है और फिर जैसे जैसे समय बीतता है बाल फिर से अपने पहले वाले रूप में आजाते है | तो हमे बालो की ऐसी प्रॉब्लम्स के लिए और बालो को परमानेंटली मुलायम और चमकदार बनाने के लिए प्राकतिक चीजे आजमानी चाहिए क्योकि ये नुस्खे बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के अपना इफेक्ट बहुत ही शानदार तरिके से करते है जिससे आपको वापस टेंशन नहीं रहती है की आपके बालो की प्रकृति कही फिर से ना बिगड़ जाये |

तो आइये जानते है ड्राई, रूखे और फ्रिज़ी हेयर के लिए बहुत ही आसान और घरेलू उपायों के बारे में –
Table of Contents
1. कॉफ़ी से बालो में चमक लाये-
कॉफ़ी में बालो को मॉइश्चराइज़ करने वाले तत्व पाए जाते है जो बालो की खोई हुई प्राकृतिक चमक को वापस लाते है | और साथ ही यह बालो की ग्रोथ को उत्तेजित करती है जिससे बालो का झड़ना बंद होता है और बालो की लम्बाई बढ़ने लग जाती है |

कॉफ़ी मास्क कैसे बनाये और उपयोग करे –
- सब से पहले 2 चम्मच कॉफ़ी पाउडर, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ओलिव ऑइल ले |
- अब इन्हे अच्छे से मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना ले |
- अब इस पेस्ट से बालो की स्कैल्प पर सरकुलर मोशन में मसाज करे |
- और फिर इस पेस्ट को पुरे बालो में लगाकर एक घंटा रखे |
- और फिर शैंम्पू से बालो को धो ले |
2. बादाम तेल और अंडा से मुलायम बनाये बाल –
बादाम तेल प्राकृतिक मॉइशराइज़र और कंडीशनर की तरह काम करता है, और अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो बालो को नुकसान से बचाता है, यह उपचार उलझे और रूखे बालो को सुलझाने के लिए बहुत ही शानदार नुस्खा है |

मास्क कैसे बनाये और उपयोग करे –
- एक चौथाई कप बादाम तेल और एक कच्चा अंडा आपस में मिलाकर मिश्रण तैयार करे, इस मिश्रण को मिलाकर बालो में लगाए |
- फिर बालो के हिस्से करे और जड़ो से लेकर सिरों तक लगाए |
- अब इस मिश्रण को 40 मिनिट तक लगाकर सूखने के लिए रखे, और फिर सूखने के बाद आप शैम्पू करले |
- ध्यान रखे की माइल्ड शैम्पू का उपयोग करे, और खासकर उस शैम्पू में सल्फेट न हो |
- सप्ताह में एक बार यह पैक लगाए |
3. नारियल का दूध –
नारियल का दूध रूखे, बेजान और उलझे बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है |नारियल दूध में प्रोटीन की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है जो बालो को पोषण देता है और मॉइश्चराइज़ करता है, और इसके साथ ही नारियल दूध बालो को नरम, मुलायम और चमकदार बनाता है |

नारियल दूध को बालो में उपयोग का तरीका –
- अपने बालो की लम्बाई के अनुसार 3 या 4 चम्मच जितना भी आवश्यक है ,उतना नारियल का दूध लेकर उसे गर्म करे |
- अब 25 -30 मिनिट इसे अपने बालो में लगा कर रखे |
- और फिर बालो को माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर कर ले |
- सप्ताह में दो बार नारियल दूध का बालो पर इस्तेमाल करने से बाल सिल्की और चमकदार बनते है |
4. शहद और अंडा पैक –
शहद बालो को पोषण देकर मॉइशराइज़ करता है ,और इसके साथ अंडे की जर्दी मिला ली जाये तो असर दो गुना हो जाता है इनसे बालो को जरूरी प्रोटीन ‘केरोटीन’ प्राप्त होता है | जो बालो को हेल्थी और मजबूत बनाने के लिए बहुत ही आवश्यक होता है |

शहद और अंडे का पैक कैसे बनाये और इस्तेमाल करे –
- एक अंडे की जर्दी में दो चम्मच शहद मिलाकर मिक्स कर लीजिये |
- अब इस पैक से बालो की स्कैल्प पर हल्के हल्के मसाज कीजिये और फिर बालो की पूरी लम्बाई पर लगाइये|
- और फिर एक घंटा लगा रहने दीजिये |
- फिर बालो को माइल्ड शैम्पू से धो लीजिये |
- इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से आपके बालो में नई जान आजायेगी |
5. नारियल तेल और विटामिन-E केप्सूल –
विटामिन-E में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है | जो फ्री रेडिकल्स से बालो की रक्षा करते है जिससे बालो को नुकसान होने से बचाया जा सकता है | और नारियल तेल बालो की गहराई में जाकर पोषण देकर कंडीशन करता है | जिससे बाल चमकदार और सिल्की बनते है |

नारियल तेल और विटामिन-E का उपयोग बालो में कैसे करे –
- चार भाग नारियल तेल में एक भाग विटामिन-E केप्सूल या विटामिन-E ऑइल मिलाकर मिक्स करे | और एक एयर टाईड जार में रख ले|
- फिर रात को सोने से पहले इस आयल को अपने सर में स्कैल्प और बालो की लम्बाई तक लगाए और मसाज कर ले|
- फिर अगली सुबह बालो को धो ले|
- इस ऑइल को सप्ताह में एक या दो बार जरूर लगाए जिससे ड्राई, रूखे और फ्रीज़ी बालो को चमकदार और मुलायम बनाया जा सके|
इन सभी उपायों में से आप अपनी सुविधानुसार कोई सा भी उपाय चुने और अपने बालो सुंदर और चमकदार बनाये | और आपके QUESTION है तो कमेंट करे| धन्यवाद|

2 thoughts on “ड्राई,रूखे और फ्रिज़ी हेयर के लिए अपनाये 5 आसान घरेलू उपाय”