दोस्तों गुलाबी-गुलाबी ठण्ड की सिजन तो हम सभी को अच्छीं लगती है ,पर बस इस सीजन में हमे चिंता होती है तो हमारी स्किन की l और खास कर हमारे फेस की ,क्यों की ठण्ड में हमारे चेहरे की स्किन बहुत ही रूखी हो जाती है और फेस का रंग बहुत ही डल हो जाता है l
पर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योकि आज हम हमारे फेस कि चमक बनाये रखने वाले कुछ ऐसे घरेलू फेस पैक के बारे में जानेगे जिनसे की फेस की चमक किसी भी मौसम में बरकरार रहेगी l और आपका फेस चमकदार बना रहेगा ,तो आइये जानते है हमारे इन कारगर उपायों के बारे में
1 गाजर और आलू – गाजर और आलू ठण्ड की सीजन में बड़ी ही आसानी से हमे हमारे घर में मिल जाते है ,तो आप गाजर और आलू ले और इन्हे उबाल ले और फिर मैश कर लेl अब इनमे एक चुटकी बेकिंग सोडा और हल्दी डाल लीजिये और अच्छी तरह मिला लीजिये lअब आपका पैक तैयार है ,अब आप इस पैक को अपने चेहरे पर दो मिनट के लिए लगाइये और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लीजिये l ये पैक आपकी स्किन में ग्लो लाएगा और चेहरे की झुर्रियों को हटाएगा और स्किन को मुलायम बनाएगा l फेस पैक को धोने के बाद आप मॉइस्चराइज़र लगाना बिलकुल ना भुले l

2 दही और बेसन पैक – एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच दही ले और इसमें आधा चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी ,और एक चम्मच शहद मिला लीजिये l अब इन सब को अच्छे से मिक्स कर लीजिये l
अब एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो गया है ,इस पैक को आप अपने फेस पर एक स्क्रब की तरह 2-3 मिनट अच्छेहल्के हाथो से मसाज कीजिये l और फिर पैक को ऐसे ही चेहरे पर लगा रहने दीजिये और जब पैक सुख जाये ठन्डे पानी से चेहरा धो लीजिये l इस पैक का असर आपको केवल एक बार लगाने से ही पता चल जायेगा l आप इस पैक को लगाने के बाद खिली खिली, ताजी और मुलायम स्किन पा लेंगी l ये फेस पैक हर तरह के मौसम में आपको सूट करेगा l
3 टमाटर का फेस पैक – एक टमाटर का रस निकाल ले और इसमें एक चम्मच शहद और चुटकी भर हल्दी मिला ले और अच्छे से मिक्स कर ले और फिर चेहरे को साफ धो के इस पैक को लगा ले l और जब पैक सुख जाये तो ठन्डे पानी से चेहरे को धो ले l इस पैक से चेहरे पर नई रंगत आजायेगी l इस पैक से डार्क स्पॉट्स आपके फेस से गायब हो जायेगे l
4 दूध से बना फेस पैक– कच्चा दूध स्किन को ग्लोइंग करने में और चेहरे के दाग धब्बे हटा कर नया और उजला रूप देने में बहुत ही मददगार है l कच्चे दुध कॉटन से रात को अपने चेहरे पर लगाए और थोड़ी देर मसाज करे इससे आपके फेस की सारी गंदगी निकल जाएगी l
और कच्चे दूध में थोड़ा चावल का आटा,बेसन और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बना ले और फिर हल्के हाथो से फेस की2-3 मिनट मसाज करे और फिर लगा रहने दे और जब पैक सुख जाये तो ठन्डे पानी से चेहरा धो ले l इस फेस पैक से आपके फेस की सारी गंदगी निकल जाएगी और स्किन मॉइश्चराइज़ होकर ग्लोइंग हो जाएगी l इस फेस पैक को वीक में दो बार उपयोग करने से स्किन बहुत हो ग्लोइंग हो जाएगी l
5 शहद और चन्दन पाउडर – चन्दन पाउडर लेकर उसमे एक चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाब जल मिलाये और पेस्ट बना लेl अब इस पेस्ट को अपने पुरे चेहरे और गर्दन पर लगाए ,ध्यान रहे आँखों में न जाने पाए l और जब पैक सुख जाये तो ठन्डे पानी से चेहरा धो ले l
इस फेस पैक के उपयोग से आपकी स्किन मॉइश्चराइज़ हो जाएगी और अगर चेहरे पर पिम्पल की समस्या होगी तो पिम्पल बिना दाग धब्बे छोड़े ठीक हो जायेगे l
इस फेस पैक को सप्ताह में दो बार जरूर लगाए l
ऊपर बताये गए सारे फेस पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए बहुत ही लाभकारी है इन सब फेस पैक के उपयोग के साथ स्किन को हाइड्रेड जरूर रखे l मौसम कोई सा भी हो भरपूर पानी पिए और हेल्दी डाइट अवश्य ही ले l





