SKIN

पिम्पल्स से आसानी से छुटकारा पाए

आज का टॉपिक है पिम्पल – यानि पिम्पल और पिम्पल के बाद के दाग जो पिम्पल से ज्यादा दुखदायी है, उनका समाधान क्या है क्यों की हर 2 -4 दिनों बाद पिम्पल हमारी खबर लेने वापस आ ही जाते है तो इस परेशानी से कैसे छुटकारा पाए| क्यों की मार्किट की महगी क्रीम भी इस समस्या का समाधान नहीं कर पाती है और अगर मान ले पिम्पल हटा देती है तो उसका दाग तो बरकरार रहता है तो कुछ ऐसा सोल्युशन किया जाये जिससे पिम्पल और उनकी परछाई यानि की दाग से भी जल्दी से छुटकारा मिल जाये|

तो आइये आज कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते है जिनका उपयोग इस समस्या से जरूर छुटकारा दिलाएगा|

पिम्पल होने के कारण –

  1. पिम्पल का मुख्य कारण हो सकता है प्रदूषण इसलिए जब भी घर से बाहर जाये अपने चेहरे को जहाँ तक पॉसिबल हो कवर करके ही जाये |

2. ज्यादा ऑयली और बाहर का खाना भी कई बार पिम्पल का कारण बनता है क्यों की ये खाना कई बार पेट की गड़बड़ी करता है जिससे फेस पर दाने निकल जाते है|

3. ज्यादा पैन कीलर्स यानि दर्द की दवाई लेने से भी पिम्पल की समस्या होती है इसलिए जब तक बहुत ज्यादा जरूरी नहीं हो दर्द की दवाइयों को इगनोर करे |

4. हार्मोनल इंबैलेन्स की वजह से ज्यादातर महिलाओ में पिम्पल होते है |

5. धूम्रपान भी पिम्पल की समस्या को जन्म देता है इसलिए ज्यादा धूम्रपान नहीं करना चाहिए |

6. ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करने से पिम्पल होते है यानि की बॉडी को गर्माहट देने वाली चीजे बॉडी के अंदर बहुत टाइम तक गर्माहट देती है जिससे शरीर की गर्मी पिम्पल को जन्म देती है |

पिम्पल और दागों से छुटकारा पाने का उपाय (घरेलू नुस्खे)

निम्बू –

एक कटोरी में निम्बू का रस ले और उसमे थोड़ा शहद मिलाये और अच्छे से मिक्स करले,अब इस पैक को अपने पिम्पल वाले फेस पर लगाए और 15 मिनट तक लगा रहने दे और सुख जाने पर गर्म पानी से फेस वाश करले इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाए जिससे बहुत जल्दी पिम्पल और उसके दागों से छुटकारा मिलेगा|

टमाटर-

टमाटर एक बेस्ट क्लीन्ज़र है , इसमें विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है टमाटर का रस दाग-धब्बे हटाने में बहुत मददगार है | दो चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिला कर पेस्ट बनाले और फिर अपने पिम्पल वाले फेस पर इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए लगाए और सूखने पर चेहरे को ठन्डे दूध से मसाज करे और फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले |इस पैक को वीक में दो बार लगाए |

चन्दन पाउडर –

दो चम्मच चंदन पाउडर में एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद मिला करके पेस्ट बना ले और फिर 20 मिनट के लिए अपने फेस पर लगा के रखे और फिर ठन्डे पानी से फेस वाश कर ले |इस पैक को हफ्ते में तीन बार लगाए जिससे आपके चेहरे से पिम्पल और दाग गायब हो जायेगे |और साथ ही चेहरा साफ और ग्लोइंग हो जायेगा |

एलोवेरा जेल –

एलोविरा पिम्पल को हटाने के लिए बहुत कारगर है एलोवेरा की पत्ती से फ्रेश जेल निकाल ले और उसमे थोड़ी सी हल्दी मिलाकर अच्छे से मिक्स करले और अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाए और 15 मिनट बाद चेहरा धो ले | इस पैक को रोजाना यूज़ किया जा सकता है |

नीम की पत्तिया –

नीम की ताज़ी पत्तियाँ लेकर उन्हें सूखा ले और फिर पीस ले और अब गुलाब जल के साथ नीम की पत्तियों का चूर्ण मिक्स करके और फिर इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाए ऐसा रोजाना करे जिससे आपके पिम्पल बहुत जल्दी ठीक हो जाये और दाग भी ना छोड़े |

इन सब उपायों के अलावा अच्छा खानपान रखे ,हरी सब्जियाँ खाये और खूब पानी पिए जिससे विषैले तत्व बॉडी से बाहर निकल जाये |

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|