पिम्पल्स और दाग़ धब्बों को जल्दी से ख़त्म करना है तो बेसन के जादुई फेस पैक। Besan magic face pack

SKIN
Share this Article with your friends -

Gram Flour face Pack- अगर आप अपनी स्किन को क्लियर करना चाहते है तो आप नेचुरल क्लीन्ज़र बेसन का इस्तेमाल कीजिये।

बेसन स्किन को डिटॉक्सीफाई करता है और स्किन के चिपचीपेपन को भी हटाता है। साथ ही स्किन की कई सारी प्रॉब्लम छुटकारा भी दिलाता है।

gram flour face pack

बेसन यानि चने की दाल का पाउडर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। और यह बेस्ट नेचुरल स्किन क्लीन्ज़र का काम करता है। बेसन स्किन की डलनेस को दूर करके स्किन को सॉफ्ट बनाकर स्किन पर ग्लो भी लाता है।

चेहरे पर हल्दी लगाए और त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाए । Apply Turmeric On Face And Get Rid Of Skin Problems

बेसन के साथ ये चीजें मिलाकर लगाने से स्किन की प्रॉब्लम्स को जल्दी से ख़त्म करें-

1. ऑयली स्किन के लिए बेसन का पैक-

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप बेसन को दही के साथ मिलाकर अच्छे से फेट लीजिये। और फिर अपनी स्किन को साफ करने के बाद इस पैक को 20 मिनिट के लिए लगाइये। यह पैक आपकी स्किन के अतिरिक्त ऑइल यानि सीबम को कण्ट्रोल करता है और अगर आपके फेस पर चिपचीपाहट रहती है तो बेसन और दही मिलकर आपकी स्किन को ताज़ी बना सकते है।

2. स्किन पर निखार लाने के लिए बेसन का पैक-

अगर आपकी स्किन मुरझा गयी है और डल होने लगी है तो आप बेसन के साथ मुल्तानी मिटटी, गुलाबजल और चुटकी भर हल्दी पाउडर मिक्स कीजिये, फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये और 5 मिनिट मसाज कीजिये। और फिर पैक को 15 मिनिट लगा हुआ ही रहने दीजिये। और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये।

3. स्किन ड्राईनेस ख़त्म करने के लिए बेसन फेस पैक-

स्किन की ड्राईनेस ख़त्म करने के लिए आपको बेसन में मलाई मिलाकर अच्छे से मिक्स करना है और फिर इस मलाई-बेसन पैक को अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दीजिये और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक के इस्तेमाल से स्किन मॉइशराइज़ होकर सॉफ्ट बन जाएगी।

4. स्किन पिम्पल्स के लिए बेसन, खीरा और एलोवेरा का पैक-

चेहरे पर हो रहे दुखदायी पिम्पल्स को जल्दी से ख़त्म करने के लिए बेसन के साथ खीरे का पेस्ट, और एलोवेरा जेल को मिलाइये और अच्छे से सभी चीजों को मिक्स कीजिये फिर अपने चेहरे पर आधा घंटा इस पैक को लगाकर रखिये और फिर पानी से धो लीजिये। यह पैक आपकी स्किन से पिम्पल्स को हटा कर स्किन पर ग्लो लाएगा।


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

2 thoughts on “पिम्पल्स और दाग़ धब्बों को जल्दी से ख़त्म करना है तो बेसन के जादुई फेस पैक। Besan magic face pack

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *