हम बालो की सुरक्षा और देख रेख के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का उपयोग करते है,पर सीरम का नाम शायद कम को ही पता हो। सीरम स्किन और बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद है सीरम बालो की हर तरह की समस्या के लिए उपयोग किया जा सकता है जैसे बालो का झड़ना, रूखे बालो के लिए, दो मुहे बालो के लिए आदि।
बाजार में कई ब्रांड्स के सीरम उपलब्ध है आप उनको अपनी बालो और स्किन की समस्या के अनुसार उपयोग कर सकते है।
अब ये तो हो गयी सामान्य बाते। अब ये भी कन्फ्यूजन रहता है की सीरम को कब लगाया जाये रात में या दिन में , तो आप सीरम का प्रयोग अपने सुविधा अनुसार रात या दिन कभी भी कर सकते है। अब जानते है की किस प्रकार की समस्या के लिए बालो में किस सीरम का उपयोग करे।
रूखे और डैमेज बालो के लिए –
आज कल धूल -मिटटी और पोलुशन के कारण बाल रूखे बेजान होकर कमजोर हो जाते है और फिर टूटने लगते है। बालो की इस समस्या को दूर करने के लिए के हेयर प्रोटेक्शन सीरम का उपयोग करे ,बाजार में कई ब्रांड्स के सीरम उपलब्ध है आप अपनी पसंद अनुसार सीरम खरीद ले और फिर इसे गीले बालो में ही लगाए ताकि ज्यादा फायदा हो अब बाल सूखने पर आप को इसका असर तुरंत दिख जायेगा। सीरम में मौजूद प्रो- केरोटीन बालो के प्राकृतिक रंग को बनाये रखता है।
बालो को झड़ने से रोकने के लिए –
बालो को झड़ने की समस्या के लिए अगर आप ने सब कुछ ट्राय कर लिया है और आपके बालो का गिरना अभी भी जारी है तो अब आप को वाइटलाइजिंग सीरम फॉर हेयर फॉल का उपयोग करना चाहिए। ये सीरम आपके बालो में नई जान डालता है और आप के सर के आयल में संतुलन बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालो के बंद रोम छिद्र खोलता है ,इससे बाल गिरना बंद हो जाते है और नए बाल जल्दी ही उगने लगते है।



