Beauty Tips in Hindi – Make Up Tips / बालो की सुरक्षा के लिए करे सीरम का उपयोग

HAIR
Share this Article with your friends -

हम बालो की सुरक्षा और देख रेख के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का उपयोग करते है,पर सीरम का नाम शायद कम को ही पता हो। सीरम स्किन और बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद है सीरम बालो की हर तरह की समस्या के लिए उपयोग किया जा सकता है जैसे बालो का झड़ना, रूखे बालो के लिए, दो मुहे बालो के लिए आदि।

बाजार में कई ब्रांड्स के सीरम उपलब्ध है आप उनको अपनी बालो और स्किन की समस्या के अनुसार उपयोग कर सकते है। 
अब ये तो हो गयी सामान्य बाते। अब ये भी कन्फ्यूजन रहता है की सीरम को कब लगाया जाये रात में या दिन में , तो आप सीरम का प्रयोग अपने सुविधा अनुसार रात या दिन कभी भी कर सकते है। अब जानते है की किस प्रकार की समस्या के लिए बालो में किस सीरम का उपयोग करे। 

रूखे और डैमेज बालो के लिए –

आज कल धूल -मिटटी और पोलुशन के कारण बाल रूखे बेजान होकर कमजोर हो जाते है और फिर टूटने लगते है। बालो की इस समस्या को दूर करने के लिए के हेयर प्रोटेक्शन सीरम का उपयोग करे ,बाजार में कई ब्रांड्स के सीरम उपलब्ध है आप अपनी पसंद अनुसार सीरम खरीद ले और फिर इसे गीले बालो में ही लगाए ताकि ज्यादा फायदा हो अब बाल सूखने पर आप को इसका असर तुरंत दिख जायेगा। सीरम में मौजूद प्रो- केरोटीन बालो के  प्राकृतिक रंग को बनाये रखता है।  

बालो को झड़ने से रोकने के लिए –

बालो को झड़ने की समस्या के लिए अगर आप ने सब कुछ ट्राय कर लिया है और आपके बालो का गिरना अभी भी जारी है तो अब आप को वाइटलाइजिंग सीरम फॉर हेयर फॉल का उपयोग करना चाहिए। ये सीरम आपके बालो में नई जान डालता है और आप के सर के आयल में संतुलन बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर  बालो के बंद रोम छिद्र खोलता है ,इससे बाल गिरना बंद हो जाते है और नए बाल जल्दी ही उगने लगते है। 



Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|