Beauty Tips in Hindi – तुरंत चेहरे को गोरा बनाने का आसान घरेलू नुस्खा

SKIN
Share this Article with your friends -

अगर आपको किसी फंक्शन में जाना है और आपके पास चेहरे को क्लियर करने का ज्यादा टाइम नहीं है और न ही आपने पार्लर में फेशियल करवाया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योकि अब हम ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में जानेगे जिससे की आप सिर्फ 5 -10 min में स्किन को क्लियर कर सकते है ,और अगर स्किन क्लियर है तो अपने आप ही निखरी हुयी दिखेगी ,फिर चाहे आप मेकअप का कम से कम उपयोग करे।

      तो आइये जानते है इन उपयोगी और बेहद असरदार टिप्स के बारे में…..

1 टमाटर और चीनी – सब से पहले आप अपने चेहरा धो के पॉच लीजिये और फिर आप एक टमाटर लीजिये और उसे काट लीजिये ,अब एक कटोरी में थोड़ी सी चीनी लीजिये और फिर टमाटर के कटे हुए भाग पर चीनी लगाइये। और फिर चीनी लगाकर टमाटर को अपने पुरे चेहरे पर अच्छे से धीरे धीरे फिराइये,और कम से कम 2 -3 min तक फिराने के बाद इसे सूखने दीजिये (ये जल्दी ही सुख जाता है)  और फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो लीजिये।
       

  अब सेकंड स्टेप – आप आधा बचा हुआ टमाटर का ग्राइडर में पेस्ट बना लीजिये ,और इस पेस्ट में एक चम्मच बेसन और आधा निम्बू का रस मिलाइये और अच्छे से मिक्स कर लीजिये ,और अब अपने पुरे चेहरे पर लगा लीजिये, (आखो के पास का एरिया avoid कीजिये ) .और सूखने तक रहने दीजिये और सूखने के बाद पानी से धो लीजिये ,अब आप को इसका असर तुरंत ही देखने को मिल जायेगा, इससे आपका चेहरा गोरा निखरा हुआ दिखाई देगा और आप इस उपाय को week में 3 – 4 बार भी उपयोग कर सकती है ,इस के बाद आपको किसी तरह के फेशियल की जरूरत नहीं पड़ेगी।











2 निम्बू और हल्दी – एक निम्बू लीजिये और उसे काट लीजिये और उस पर थोड़ी सी हल्दी लगाइये ,हल्दी की मात्रा एक दम जरा सी ही रखनी है ताकि ज्यादा पीलापन न हो और अब हल्दी लगे निम्बू को धीरे धीरे हल्के हाथो से अपने चेहरे पर  5 min तक घुमाइए और फिर चेहरा धो लीजिये। अब आप देखेंगे की आपका चेहरा चमक उठा होगा।  पर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप इसका उपयोग ना करे।
   

    अब सेकंड स्टेप – चेहरा और ज्यादा निखारने के लिए आप बचे हुए आधे निम्बू पर मिल्क पावडर लगाइये और उससे भी अपने पुरे चेहरे पर हल्के हल्के 5 min तक मसाज कीजिये और फिर चेहरा धो लीजिये अब आप का चेहरा एक ही बार के इस्तेमाल से बहुत ज्यादा ग्लोइंग दिखाई दे रहा होगा। आप इसका उपयोग week में    3 -4  बार कर सकते है पर अगर आप  की स्किन सेंसिटिव है तो आप इसका इस्तेमाल ना करे।


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|