Best Homemade Bleaching Face pack | चमकीली त्वचा पाने के लिए बेस्ट ब्लीचिंग फेस पैक

SKIN
Share this Article with your friends -

Bleaching Face Pack for Glowing Skin- रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण और धूल-धुप में खपने के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव आने लगता है और साथ ही स्किन दिन पर दिन बेजान होने लगती है। और स्किन की प्राकृतिक चमक फीकी पड़ने लगती है, और स्किन पर दाग़-धब्बे और बारीक़ लाइन्स दिखाई देने लग जाती है।

SKIN BLEACHING FACE PACK

इसलिए चेहरे पर चमक बनाये रखने के लिए हमे कुछ सिम्पल से ब्लीचिंग फेस पैक का इस्तेमाल करना है, जो हमारी स्किन में फिर से नई जान डाल देंगे, साथ ही चेहरे की रंगत को निखार देंगे और डार्क स्पॉट्स को भी यह ब्लीचिंग फेस पैक ख़त्म कर सकते है।

और इन ब्लीचिंग फेस पैक में हम सभी प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल करते है, जिनसे स्किन को किसी भी प्रकार का साइड इफ़ेक्ट होने का भी कोई डर नहीं रहता है।

Best Peel Off Mask In India-2021

तो आइये जानते है, बेस्ट होममेड ब्लीचिंग (Homemade Bleaching) फेस पैक के बारे में-

1. चन्दन ब्लीचिंग फेस पैक-

चंदन पाउडर में गुलाबजल या सादा पानी मिलाकर पेस्ट बना लीजिये, फिर इस पैक को अपने साफ फेस पर और गर्दन पर लगाइये और सूखने के बाद पानी से फेस को धो लजिए। इस चन्दन के ब्लीचिंग फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार कीजिये। आपकी स्किन में दो सप्ताह में ही निखार आजायेगा। और आपको अपने स्किन साफ और सुंदर दिखने लगेगी।

2. मुल्तानी मिटटी का ब्लीचिंग फेस पैक-

मुल्तानी मिटटी का फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिटटी में संतरे का रस निकालकर मिक्स कर लीजिये और स्मूथ पेस्ट बना लीजिये। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह अपने पुरे चेहरे और गर्दन पर लगाइये और फिर सुख जाने के बाद इस पैक को हल्के हाथों से स्क्रब करके निकालिये, और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये।

3. कच्चा आलू ब्लीचिंग पैक-

एक छोटे कच्चे आलू को कद्दूकस कर लीजिये। और फिर अपने पुरे चेहरे और गर्दन और चाहे तो हाथों और पैरों पर लगा लीजिये। अब 5 मिनिट हल्के-हल्के मसाज कीजिये। फिर थोड़ी देर लगा रखकर सादे पानी से चेहरे को धो लीजिये, अब फेस को साफ करने के बाद गुलाबजल लगा लीजिये।

4. चावल का आटा का ब्लीचिंग फेस पैक-

चावल के आटे का फेस पैक बनाने के लिए चावल के आटे को कच्चे दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बना लीजिये। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाइये। फिर जब पैक सुख जाये तब हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करके पैक को निकाल दीजिये, और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये।


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

2 thoughts on “Best Homemade Bleaching Face pack | चमकीली त्वचा पाने के लिए बेस्ट ब्लीचिंग फेस पैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *