Camellia Oil Benefits and Side Effect | केमेलिया ऑइल के फायदे स्किन और बालों के लिए

SKIN
Share this Article with your friends -

Camelia oil in Hindi- केमेलिया ऑइल सेल्स की वृध्दि को बढ़ावा देता है और यह स्किन की झुर्रिया और फाइन लाइंस को हटाता है और स्किन को सॉफ्ट और लचीला बनाता है। यह स्किन और बालो दोनों के लिए फायदेमंद है।

Camellia Oil Benefits

कैमेलिया ऑइल का इस्तेमाल जापान की महिलाये अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बहुत ही ज्यादा करती है। यह जापान का ब्यूटी सीक्रेट है। कैमेलिया ऑइल (Camelia Oil) को टी-सीड (Tea Seed) भी कहते है। क्योकि इस ऑइल को केमेलिया ओलिफेरा यानि की चाय के बीज से निकाल कर तैयार किया जाता है। यह ऑइल कोल्ड प्रेस्ड ऑइल है, और बिना चिपचिपाहट वाला होने के कारण इसका आसानी से इस्तेमाल किया जाता है। और यह स्किन में आसानी से अब्सॉर्ब हो जाता है। इस ऑइल में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते है। और इस ऑइल में ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है और यह स्किन और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद ऑइल है।

स्किन के लिए केमेलिया ऑइल के फायदे (Benefits of Camellia Oil for Skin)-

  1. यह ऑइल बहुत ही हल्का होता है इसलिए स्किन में आसानी से अब्सॉर्ब हो जाता है। और स्किन से धूल, मिटटी। धुप और प्रदुषण से डेमेज स्किन सेल्स को रिपयेर करता है।
  2. यह आयल हल्का होने के कारण रोम छिद्रों को बंद नहीं करता है।
  3. यह ऑइल स्किन के दाग़-धब्बों और झुर्रियों को जड़ से ख़त्म करता है। और स्किन पर बेदाग़ निखार लाता है।
  4. इस आयल को अपने हाथों में लेकर हल्के-हल्के मसाज करें, और फिर धीरे-धीरे थपथपी देकर ऑइल को स्किन में अब्जॉर्ब कराये।

बालों के लिए केमेलिया ऑइल के फायदे (Benefits of Camellia oil for Hair)-

  1. जापान की महिलाये स्किन के साथ बालों की देखभाल के लिए भी केमेलिया ऑइल का इस्तेमाल करती है। यह आयल बालों को प्राकृतिक रूप से चमकीला बनाता है और अगर आपके बालो की चमक खो गयी है तो इस आयल के इस्तेमाल से बाल फिर से शायनीयर हो जायेगे।
  2. यह आयल स्कैल्प की खुजली और रुसी को ख़त्म करता है।
  3. यह ऑइल स्कैल्प की ड्राईनेस को खत्म करता है।

केमेलिया ऑइल के अन्य फायदे-

  1. यह आयल स्किन को चिकना बनाता है, इस आयल को आप नहाने के बाद अपनी बॉडी पर थोड़ा सा लगाए और फिर मसाज करलें। यह ऑइल स्किन को ड्राई नहीं होने देता है, स्किन की सुंदरता बढ़ाता है। अगर आप घर में स्किन क्रीम बनाते है तो केमेलिया ऑइल को क्रीम में मिला दे और फिर इस क्रीम का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन पर झुर्रियां नहीं आती है और स्किन के काले दाग-धब्बे साफ रहते है।

2. इस आयल का इस्तेमाल फ़टी एड़ियों को हिल करने में भी किया जा सकता है।

3. मेकअप रिमूवर के रूप में कैमेलिया ऑइल का इस्तेमाल कर सकते है, यह एक बेस्ट मेकअप रिमूवर है।

4. केमेलिया ऑइल में विटामिन E की मात्रा पायी जाती है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और नई कोशिकाओं को बनने के लिए बढ़ावा देता है। इसलिए इस आयल की जरा सी मात्रा से आप अपने घावों को बहुत जल्दी ठीक कर सकते है।

5. केमेलिया ऑइल में पोटेशियम की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है, इस आयल के सेवन से उच्च-रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। जिससे हार्ट-अटैक के खतरे कम हो जाते है। इस ऑइल का इस्तेमाल करके आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते है।

6. इस ऑइल को उचित मात्रा में सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़े- Monsoon Skin Care Tips For Oily Skin-2021 | मानसून में ऑयली स्किन का ध्यान कैसे रखें

केमेलिया आयल के नुकसान-

  1. अगर आप किसी विशेष प्रकार की दवाइयों का सेवन करते है, तो आपको केमेलिया ऑइल का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेनी आवश्यक है।

2. केमेलिया आयल का ज्यादा इस्तेमाल आपके रक्तचाप को कम कर देता है। क्योकि इसमें पोटेशियम की अत्यधिक मात्रा होती है।

3. इस ऑइल में फैटी-एसिड्स की उच्च सांद्रता होती है, इसलिए यह हर किसी को सूट नहीं होता है और यह स्किन में जलन भी पैदा करता है।

यह भी पढ़े- Japan Skin Care Routine | जापान ब्यूटी टिप्स

Best Acne Marks Removal Cream In India 2021


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

2 thoughts on “Camellia Oil Benefits and Side Effect | केमेलिया ऑइल के फायदे स्किन और बालों के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *