तैलीय त्वचा ऑयली स्किन ऐसा सुनने में ही हमे घबराहट होती है पर क्या करे क्यों की ऑयली स्किन पर चाहे जो लगाले थोड़ी देर में फिर से वही चिपचिपाहट वाली स्किन हो जाएगी और हमारा सारा मेकअप और क्रीम आयल में कनवर्ट हो कर हमारी स्किन को ताज़ी से बासी बना देगा|और ऑयली स्किन कई सारी प्रॉब्लम को पैदा करती है जैसे पिम्पल, ब्लैकहैड और वाइटहेड|तो ऐसा क्या उपाय किया जाये जिससे ऑयली स्किन से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाये और स्किन फ्रेश और आप फ्रेश और ताज़ी स्किन की मालकिन हो जाये |तो आइये जानते है ऐसी चीजों के बारे में जो वाकई में आयल फ्री स्किन पाने में हमारी मदद करेंगे |

- दही स्किन पर मौजूद अतिरिक्त आयल को सोखती है , दही को 15 मिनट के लिए अपने फेस पर लगाए और फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले आप चाहे तो दही में चुटकी भर हल्दी मिला ले |
- एलोविरा और ओटमील की बराबर मात्रा लेकर पेस्ट बना ले और फिर हल्के हाथो से अपने चेहरे की मसाज करे और फिर 10-15 मिनट के लिए लगाकर रखे फिर चेहरा धो ले |
- टमाटर को काटकर एक टुकड़े से फेस की मसाज करे जब तक की स्किन टमाटर का रस सोख न ले और फिर 15 मिनट के लिए लगा छोड़ दे, फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले |
- एक चम्मच निम्बू के रस में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच शहद मिला कर पेस्ट तैयार करले। और 20 मिनट तक लगाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो ले |
- एक चम्मच चन्दन पाउडर में दो चम्मच बेसन,आधा चम्मच गुलाब जल, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना ले |और फिर अपने चेहरे पर लगाए और जब पैक सुख जाये तो चेहरा गुनगुने पानी से धो ले |
- एक चम्मच गेहू का आटा,एक चम्मच शहद और दो चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना ले और फिर अपने चेहरे पर लगाए और सूखने के बाद चेहरा धो ले |ऑयली स्किन पर हफ्ते में दो बार इस पैक को लगाने से स्किन में निखार आता है |
- मसूर की दाल को रात भर पानी में भिगो कर सुबह पीसले और इसमें तीन से चार चम्मच कच्चा दूध, दो तीन बून्द बादाम आयल की मिला कर गाढ़ा पेस्ट बना ले | और 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखे और फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले |
- नीम की पत्तियों को पानी से धोकर अच्छे से पीस कर पेस्ट बना ले,और 4-5 चुटकी हल्दी पाउडर मिला ले और अच्छे से मिक्स करले | अब चेहरे को धोकर यह पेस्ट लगा ले ,जब पेस्ट सुख जाये चेहरा धो ले |
- गर्म पानी में ग्रीन टि बेग डाले और फिर पानी के ठंडे होने पर इसमें शहद मिलाये ,और मिक्स करले अब फेस वाश से चेहरा धोकर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाए |जब चेहरा सुख जाये तो ठन्डे पानी से धो ले |
- खीरे का छिलका उतार कर पीस ले और उसमे आधा चम्मच निम्बू का रस और एक चम्मच शहद मिक्स करले ,अब चेहरा धो कर इस पैक को लगाए और हल्के हल्के मसाज करे और फिर 15-20 मिनट के लिए सूखने दे फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो ले |
ये सभी नुस्के प्राकृतिक है इनका उपयोग करने से पूरी तरह से नहीं तो बहुत हद तक तो स्किन को आयल फ्री किया जा सकता है और अगर इन तरीको को रोजाना आजमाया जाये तो अच्छे परिणाम मिलेंगे |
